UP Transport Corporation contract bus drivers and conductors honorarium increased यूपी के इन संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय बढ़ा; जानें कब से होगा लागू, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के इन संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय बढ़ा; जानें कब से होगा लागू

यूपी के परिवहन निगम के संविदा चालक और परिचालक के लिए अच्छी खबर है। उनका मानदेय बढ़ गया है। इसकी जानकारी मंत्री दयाशंकर सिंह ने दी। मानदेय वृद्धि का यह तोहफा नए साल यानी एक जनवरी, 2026 से लागू किया जाएगा।

Mon, 8 Dec 2025 10:43 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के इन संविदा कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, मानदेय बढ़ा; जानें कब से होगा लागू

यूपी परिवहन निगम के संविदा चालक-परिचालकों के मानदेय में 14 पैसे प्रति किमी. की वृद्धि की गई है। इसी तरह एनसीआर और उपनगरीय बस सेवा के साथ उत्कृष्ट योजना में शामिल चालक-परिचालकों का मानदेय 10 पैसे प्रति किमी. बढ़ाया जाएगा। मानदेय वृद्धि का यह तोहफा नए साल यानी एक जनवरी, 2026 से लागू किया जाएगा।

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने बताया कि इस नए मानदेय का भुगतान परिवहन निगम करेगा। वर्तमान में नोएडा की नगरीय सेवाओं, ग्रामीण सेवाओं और एनसीआर के सभी डिपो के संविदा चालकों व उपनगरीय सेवाओं के चालक-परिचालक को 2.18 रुपये प्रति किमी. दर से मानदेय मिल रहा था। अब 10 पैसे प्रति किमी. बढ़ाकर 2.28 रुपये प्रति किमी. कर दिया गया है।

नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना भी लागू

परिवहन मंत्री ने बताया कि नवीन उत्तम प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए चालकों को दो वर्ष और परिचालकों को चार वर्ष की लगातार सेवा किया होना जरूरी है। साथ ही वित्तीय वर्ष में उन्हें 288 दिन की डयूटी और 66000 किमी. की दूरी पूरी किया जाना जरूरी है। इस वित्तीय वर्ष में उनसे कोई दुर्घटना भी न हुई हो। इस योजना के तहत चालक को पारिश्रमिक 14687 रुपये,प्रोत्साहन 4000 रुपये के साथ कुल पारिश्रमिक 18687 रुपये दिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भू-उपयोग बदलवाने के लिए बार-बार अनुमति लेने का झंझट खत्म, योगी सरकार का फैसला
ये भी पढ़ें:ओवैसी के पूर्वज हिन्दू थे; बृजभूषण शरण का दावा- ब्राह्मण कुल में जन्म हुआ था

इसी तरह परिचालक को अब 18418 पारिश्रमित मिलेगा। इसके अलावा सबसे पुराने संविदा चालकों को वरिष्ठता के आधार पर संविदा चालकों को प्रोत्साहन का भुगतान किया जायेगा। 20 वर्ष पुराने संविदा चालकों को 1500 रुपये और 10 साल पुराने संविदा चालकों को 750 रूपए मासिक दर से भगुतान किया जायेगा। इसके अलावा 24 दिन या इससे अधिक डयूटी करने और न्यूनतम 6000 किमी. दूरी तय करने वाले चालक व परिचालक को 4000 रुपए की दर से अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।