यूपी: मुंह मांगा नेग न मिलने पर भड़के किन्नरों का बवाल, बारात में चली गोलियां; दूल्हे का भाई घायल
शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। सुबह के समय फेरे की रस्म शुरू होने वाली थी। तभी कार से आये आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरे बारातियों के पास पहुंच गये। वे दूल्हा पक्ष से 11 हजार का नेग मांगने लगे। किन्नरों को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम नातेदार रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए।

UP News : उत्तर प्रदेश के बदायूं के कुंवरगांव क्षेत्र के हुसैनपुर में आई बारात में पहुंचे किन्नरों ने मुंह मांगा नेग न मिलने पर जमकर हंगामा काटा। उन्होंने 11 हजार रुपये नेग में मांगे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होते देख उन्होंने अश्लीलता शुरू कर दी। बारातियों ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान एक किन्नर कार में रखा तमंचा निकाल ले आया और फायरिंग शुरू कर दी। इस फायरिंग में दूल्हे का भाई घायल हो गया। फायरिंग के चलते बारातियों में भगदड़ मच गई। फायरिंग से नाराज ग्रामीणों ने किन्नरों को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने घायल बराती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं छह किन्नरों को पुलिस अपने साथ थाने ले गई। सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया मौके से पर मिली कार से दो तमंचे, कैंची, लाठी और डंडे बरामद हुए हैं। किन्नरों को हिरासत में लिया गया है।
कुंवरगांव क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बुधवार की रात प्रेम शंकर की बेटी की बारात थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव कथरा निवासी नेमचंद्र के घर से आई थी। दुल्हन के पिता प्रेम शंकर मौर्य ने बताया, शादी की सभी रस्में पूरी हो चुकी थीं। सुबह के समय फेरे की रस्म शुरू होने वाली थी। इसी दौरान कार से आये आधा दर्जन किन्नर दुल्हन के घर के नजदीक ठहरे बारातियों के पास पहुंच गये। वे दूल्हा पक्ष से 11 हजार का नेग मांगने लगे। किन्नरों को देखते ही दुल्हन पक्ष के तमाम नातेदार रिश्तेदार मौके पर पहुंच गए। दुल्हन के पिता के मुताबिक दूल्हे के पिता 1100 रुपये हाथ में लेकर किन्नरों को दे रहे थे, लेकिन किन्नर 11 हजार रुपये का नेग देने की मांग को लेकर अड़े हुए थे।
रुपयों की मांग पूरी न होती देख किन्नरों ने अश्लीलता शुरू कर दी। बरातियों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी बीच एक किन्नर कार में रखा तमंचा निकाल लाया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग में दूल्हे का भतीजा गौरव निवासी कथरा घायल हो गया। फायरिंग से बारात स्थल पर भगदड़ मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और किन्नरों को बंधक बना लिया।
क्या बोली पुलिस
सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि बवाल और फायरिंग की सूचना पर पहुंची कुंवरगांव पुलिस ने घायल दूल्हे के भाई को उपचार के लिये जिला अस्पताल पहुंचवाया। वहीं कार की तलाशी लेने पर उसमें दो तमंचे, कैंची, लाठी और डंडे रखे मिले। पुलिस ने छह किन्नरों को हिरासत में ले लिया है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।




साइन इन