UP Tourism Deputy Director taking bribe Video of goes viral, government suspends him, investigation to be conducted यूपी पर्यटन के उप-निदेशक की घूसखोरी का वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड, जांच भी होगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पर्यटन के उप-निदेशक की घूसखोरी का वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड, जांच भी होगी

यूपी पर्यटन के उप-निदेशक की घूसखोरी का वीडियो वायरल हो गया। सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया हे। विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने उपनिदेशक को सस्पेंड कर दिया है। इसके साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।

Tue, 12 May 2026 08:25 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, लखनऊ, हिन्दुस्तान
share
यूपी पर्यटन के उप-निदेशक की घूसखोरी का वीडियो वायरल, सरकार ने किया सस्पेंड, जांच भी होगी

UP News: उत्तर प्रदेश के पर्यटन निदेशालय के क्षेत्रीय कार्यालय में तैनात उपनिदेशक कल्याण सिंह यादव का घूस लेते वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो की जानकारी कार्यालय में कर्मचरियों को लगते ही हड़कंप मच गया। शासन तक खबर पहुंची तो सरकार ने सख्त ऐक्शन लिया हे। विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने उपनिदेशक को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही जांच भी शुरू कर दी गई है।

कल्याण सिंह यादव पर्यटन विभाग में उप निदेशक के पद पर तैनात हैं। उनका रिश्वत लेते वीडियो मंगलवार को वायरल हुआ। वीडियो बाहर आते ही तमाम मीडियाकर्मी उनसे उनका पक्ष जानने के लिए क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे। कल्याण सिंह मीडिया के सवालों का जवाब देने से बचते रहे। जब भीड़ ज्यादा हो गई तो उन्होंने कार्यालय का मुख्य द्वार बंद करके सुरक्षाकर्मियों को आदेश दिया कि किसी को भीतर न आने दिया जाए। हालांकि, वीडियो लोगों तक पहुंचता रहा। जब यह जानकारी शासन तक पहुंची तो इस पर कल्याण सिंह यादव के निलंबन के आदेश जारी कर दिए गए।

प्रारंभिक जांच के आदेश, बर्खास्तगी भी हो सकती है

अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात ने कहा कि राज्य सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करती है। संबंधित अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और प्रारंभिक जांच शुरू कर दी गई है। आरोपों की पुष्टि होने के बाद सेवा नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें आवश्यकता पड़ने पर बर्खास्तगी भी होगी। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव में मतदान की रियल टाइम मानीटरिंग होगी; वोटिंग का अपडेट मिलेगा
ये भी पढ़ें:यूपी में 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर सख्त ऐक्शन, जानें क्यों हुई कार्रवाई?
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में इन पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, डीपीआरओ ने दी सख्त चेतावनी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।