Strict action taken against 17 Gram Panchayat officials in Balrampur, UP. Know why the action was taken? यूपी में 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर सख्त ऐक्शन, जानें क्यों हुई कार्रवाई?, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर सख्त ऐक्शन, जानें क्यों हुई कार्रवाई?

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर में 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर सख्त ऐक्शन लिया है। ये सभी ग्राम पंचायत अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित थे।

Tue, 12 May 2026 04:44 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों पर सख्त ऐक्शन, जानें क्यों हुई कार्रवाई?

यूपी के बलरामपुर में केंद्रीय वित्त आयोग के अंतर्गत माह अप्रैल की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग खराब आने और व्यय प्रगति मात्र 50 प्रतिशत पाए जाने के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्त की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में बिना सूचना अनुपस्थित रहने वाले 17 ग्राम पंचायत अधिकारियों एवं ग्राम विकास अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन रोक दिया गया है।

जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) श्रेया उपाध्याय की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि विकास भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में कई सचिव एवं ग्राम विकास अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इससे संबंधित ग्राम पंचायतों की समीक्षा प्रभावित हुई और योजनाओं की वास्तविक प्रगति की जानकारी नहीं मिल सकी। कार्रवाई की जद में आए अधिकारियों में गैसड़ी विकास खंड के ग्राम पंचायत अधिकारी रामसागर, राजेश कुमार, विनोद कुमार एवं सुरेश कुमार, रेहराबाजार के धर्मेंद्र कुमार और अवधेश कुमार, उतरौला के मुन्ना लाल, शिवकुमार एवं अरुण कुमार, श्रीदत्तगंज के रमेश चंद्र, महेश कुमार और संतोष कुमार, पचपेड़वा के राजकुमार, जितेंद्र कुमार एवं दिनेश कुमार, जबकि हर्रैया सतघरवा के श्याम बिहारी और अजय कुमार शामिल हैं।

लापरवाही और बैठकों में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं

डीपीआरओ ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में लापरवाही और बैठकों में अनुपस्थिति किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारियों को भविष्य में समय से बैठक में उपस्थित रहने और योजनाओं की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। कार्यों में रूचि न लेने वाले कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग से संबंधित विकास कार्यों की प्रगति, भुगतान की स्थिति और सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग सुधारने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर पोर्टल पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनपद की रैंकिंग में सुधार हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में इन पंचायत सचिवों पर गिरेगी गाज, डीपीआरओ ने दी सख्त चेतावनी
ये भी पढ़ें:इस जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई चौकी प्रभारी और दरोगा के तबादले
ये भी पढ़ें:लखनऊ में घर लेने का प्लान है तो जान लें एलडीए बनाने जा रहा 900 LIG और EWS फ्लैट

गोंडा में भी पंचायत सचिवों पर कार्रवाई तय

वहीं गोंडा जिले में भी ग्राम पंचायत सचिवालयों से आमजन को मिलने वाली सेवाओं में लापरवाही बरतने वाले ग्राम पंचायत सचिवों पर अब कार्रवाई तय मानी जा रही है। डीपीआरओ लालजी दूबे ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी करते हुए सभी सहायक विकास अधिकारियों (पंचायत) और ग्राम पंचायत सचिवों को पंचायत भवनों से नियमित रूप से प्रमाण पत्र जारी कराने के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।