UP to uttarakhand Special Trains for Purnagiri mela from 6 march to 30 June Check Schedule पूर्णागिरि मेले के लिए 6 मार्च से 30 जून यूपी से उत्तराखंड चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी नंबर और शेड्यूल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्णागिरि मेले के लिए 6 मार्च से 30 जून यूपी से उत्तराखंड चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी नंबर और शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल मां पूर्णागिरि मेले के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए बरेली-टनकपुर और कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन छह मार्च से 30 जून तक चलाएगा। देखें ट्रेनों की लिस्ट और शेड्यूल

Sun, 1 March 2026 08:45 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संपाददाता, बरेली
share
पूर्णागिरि मेले के लिए 6 मार्च से 30 जून यूपी से उत्तराखंड चलेंगी स्पेशल ट्रेन, जानें गाड़ी नंबर और शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल मां पूर्णागिरि मेले के दौरान होने वाली भीड़ को देखते हुए बरेली-टनकपुर और कासगंज-टनकपुर मेला स्पेशल ट्रेन छह मार्च से 30 जून तक चलाएगा। मेला स्पेशल गाड़ी (05307-05308) टनकपुर-बरेली जंक्शन-टनकपुर और (05451-05452) कासगंज-टनकपुर-कासगंज का संचालन की समय सारिणी जारी कर दी गई है।

05308 बरेली जं.-टनकपुर मेला स्पेशल: बरेली जंक्शन से 01:50 बजे चलेगी। बरेली सिटी 02:06 बजे, इज्जतनगर 02:20 बजे, भोजीपुरा 02:38 बजे, सेथल 02:55 बजे, बिजौरिया 03:05 बजे, शाही 03:15 बजे, पीलीभीत 03:35 बजे, न्योरिया हुसैनपुर 03:53 बजे, मझोला पकड़िया 04:04 बजे, खटीमा 04:40 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 05:40 बजे पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:होली से पहले करीब 76 हजार घरों की बत्ती गुल, नई बिजली दरों पर 9 मार्च को सुनवाई

05307 टनकपुर-बरेली जं. मेला स्पेशल गाड़ी : टनकपुर से 21.35 बजे चलकर खटीमा 22:05 बजे, मझोला पकड़िया 22:17 बजे, न्योरिया हुसैनपुर 22:32 बजे, पीलीभीत 23:05 बजे, शाही 23:20 बजे, बिजौरिया 23:30 बजे, सेंथल 23:40 बजे, भोजीपुरा 23:57 बजे, दूसरे दिन इज्जतनगर 00:17 बजे, बरेली सिटी 00:35 बजे प्रस्थान कर बरेली जंक्शन 01:00 बजे पहुंचेगी।

05451 कासगंज-टनकपुर सवारी गाड़ी मेला स्पेशल: कासगंज से 04:35 बजे से चलकर कासगंज सिटी 04:45 बजे, गंगागढ़ हाल्ट 04:53 बजे, सोरों 04:59 बजे, मानपुर नगरिया 05:09 बजे, कछला ब्रिज 05:20 बजे, कछला हाल्ट 05:25 बजे, बितरोई 05:31 बजे, उझानी 04:44 बजे, शेखूपुर 05:54 बजे, बदायूं 06:05 बजे, मल्लननगर 06:14 बजे, घटपुरी 06:20 बजे, करतौली 06:29 बजे, मकरन्दपुर 06:37 बजे, बमियाना 06:50 बजे, रामगंगा 07:04 बजे, बरेली जंक्शन 07:20 बजे, बरेली सिटी 07:35 बजे, इज्जतनगर 07:55 बजे, दोहना 08:08 बजे, भोजीपुरा 08:20 बजे, दिबनापुर 08:33 बजे, सेथल 08:46 बजे, बिजौरिया 08:56 बजे, शाही 09:12 बजे, ललोरीखेड़ा 09:20 बजे, पीलीभीत 10:05 बजे, न्योरिया हुसैनपुर 10:28 बजे, मझोला पकड़िया 10:39 बजे, खटीमा 11.00 बजे, बनबसा 11:30 बजे प्रस्थान कर टनकपुर 12.15 बजे पहुंचेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमिका की पिटाई की खबर सुनते ही प्रेमी ने दी जान, घर में फंदे से लटका मिला शव

05452 टनकपुर -कासगंज सवारी गाड़ी मेला स्पेशल : टनकपुर से 13:10 बजे चलकर खटीमा 13:40 बजे, मझोला पकड़िया 14.00 बजे, न्योरिया हुसैनपुर 14:25 बजे, पीलीभीत 14:48 बजे, ललोरीखेड़ा 14:56 बजे, शाही 15:05 बजे, बिजौरिया 15:15 बजे, सेंथल 15:38 बजे, दिबनापुर 15:44 बजे, भोजीपुरा 16:03 बजे, दोहना 16:10 बजे, इज्जतनगर 16:22 बजे, बरेली सिटी 16:40 बजे, बरेली जंक्शन 16:55 बजे पहुंचेगी।

होली स्पेशल ट्रेनें खाली, नियमित में पांच मार्च तक नो रूम

होली की भीड़ चल रही है। ट्रेनों में सीट तो दूर पैर रखने की दिक्कत है। लंबी दूरी की सभी ट्रेनें फुल हैं। पांच मार्च तक नियमित और साप्ताहिक ट्रेनों में नो रूम और रिग्रेड की स्थिति है। अब सिर्फ होली स्पेशल ही सहारा हैं। होली स्पेशल में सीटें खाली हैं। उसकी वजह हैं, इन ट्रेनों को भीड़ नियंत्रित करने के लिए चलाया जा रहा है। चार-चार घंटे तक लेट हैं। अप-डाउन की करीब 80 होली स्पेशल पूरे मार्च तक संचालित होंगी। रेलवे भी अब सोशल मीडिया पर होली स्पेशल में डेट के अनुसार खाली सीट के बारे में जानकारी देता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-इजरायल युद्ध के बीच खाड़ी देशों से हवाई संपर्क टूटा, 17 फ्लाइटें कैंसल

यह विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं

(05045) लालकुआं-राजकोट,(05060) लालकुआं-कोलकाता, 05301 मऊ-अम्बाला कैंट, 05005 बढ़नी-अमृतसर, 05023 गोमती नगर-खातीपुरा, 05060 लालकुआं-कोलकाता विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं। इन ट्रेनों में सीटें खाली हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।