UP TGT Exam Female Student took Answer Sheet with her Police case Registered UP TGT Exam: परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका साथ ले गई छात्रा, पुलिस केस दर्ज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP TGT Exam: परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका साथ ले गई छात्रा, पुलिस केस दर्ज

टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में जमा करने के बजाय अपने साथ लेकर चली गई। एक कॉपी कम मिलने पर हड़कंप मचा और फिर जांच में सच सामने आया।

Fri, 5 June 2026 11:28 AMSrishti Kunj संवाददाता, मेरठ
share
UP TGT Exam: परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिका साथ ले गई छात्रा, पुलिस केस दर्ज

यूपी के मेरठ में परतापुर क्षेत्र के मोहउद्दीनपुर गेझा मार्ग स्थित किसान इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित टीजीटी परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। जांच में पता चला कि एक छात्रा परीक्षा समाप्त होने के बाद मूल उत्तर पुस्तिका परीक्षा केंद्र में जमा करने के बजाय अपने साथ लेकर चली गई।

परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्र व्यवस्थापकों ने जब उत्तर पुस्तिकाओं का मिलान किया तो एक कॉपी कम मिली। उत्तर पुस्तिका गायब होने की जानकारी मिलते ही कॉलेज प्रशासन में खलबली मच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची परतापुर पुलिस ने कॉलेज परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू की, साथ ही रोल नंबर और परीक्षा रिकॉर्ड के आधार पर जांच की गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को 21 सीएम मिले, लेकिन योगी जैसा कोई नहीं; बुलडोजर बाबा के नाम कई रिकॉर्ड

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया छात्रा उत्तर पुस्तिका अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। किसान इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक एवं प्रधानाचार्य अरुण कुमार ने मामले में परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परतापुर थाना प्रभारी अजय शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं टीजीटी जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा के दौरान उत्तर पुस्तिका गायब होने की घटना ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एक पेड़ मां के नाम, विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में आज रोपे जाएंगे 5 करोड़ पौधे

दूसरे दिन भी आधे से ज्यादा ने छोड़ा पेपर

एडेड इंटर कॉलेजों में प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक की परीक्षा में गुरुवार को भी आधे से ज्यादा छात्र पेपर देने नहीं पहुंचे। मात्र 41.31 फीसदी ने दो पालियों में पेपर दिए। गुरुवार को मेरठ में दोनों पालियों में 26 हजार 763 अभ्यर्थियों को पेपर देना था, लेकिन 11 हजार 56 ही इस परीक्षा में शामिल हुए। ऐसे में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 41.31 फीसदी उपस्थित रहे जबकि 58.69 फीसदी गैर-हाजिर।

दो दिन में 33 हजार से ज्यादा रहे अनुपस्थित

दो दिन में 33 हजार 367 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा को छोड़ दिया। टीजीटी में केवल परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट बननी है। मेरिट में चयनित छात्रों को पदों के सापेक्ष एडेड इंटर कॉलेजों में बतौर टीजीटी की नियुक्ति मिलेगी। प्रशासन के अनुसार दो दिनों में मेरठ में केवल 39.25 फीसदी अभ्यर्थी ही टीजीटी की इस परीक्षा में शामिल हुए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'मैं ठाकुर हूं' से चर्चित बैंककर्मी से अश्लील हरकत पर ऐक्शन में पुलिस, केस दर्ज

महिलाओं के मंगलसूत्र उतरवाने पर हंगामा

दिल्ली रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में टीजीटी की परीक्षा से पूर्व एग्जाम इंचार्ज ने महिलाओं के कुंडल, मंगलसूत्र और कलावा उतरवा दिए। इस दौरान महिलाओं ने विरोध किया। परीक्षा के बाद कुछ हिंदू संगठन के कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे और एग्जाम इंचार्ज का घेराव करते हुए हंगामा कर दिया। हिंदू किसान मोर्चा के प्रवीन संघी ने बताया कि इस बात की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।