Police take action against indecent behavior bank employee known for 'Main Thakur Hoon', register a case search accused 'मैं ठाकुर हूं' से चर्चित बैंककर्मी से अश्लील हरकत पर ऐक्शन में पुलिस, केस दर्ज, आरोपी की तलाश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

'मैं ठाकुर हूं' से चर्चित बैंककर्मी से अश्लील हरकत पर ऐक्शन में पुलिस, केस दर्ज, आरोपी की तलाश

कानपुर में महिला बैंककर्मी से ई-रिक्शा में अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ऐक्शन मोड में आ गई है। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की पड़ताल की जा रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान की कोशिश हो रही है।

Fri, 5 June 2026 07:32 AMYogesh Yadav कानपुर, संवाददाता
share
'मैं ठाकुर हूं' से चर्चित बैंककर्मी से अश्लील हरकत पर ऐक्शन में पुलिस, केस दर्ज, आरोपी की तलाश

मैं ठाकुर हूं कहकर चर्चा में आईं कानपुर की महिला बैंककर्मी से ई-रिक्शा में सरेराह अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ऐक्शन में आ गई है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद पीड़िता ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर अश्लील हरकत के आरोप लगाए थे। पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर वीडियो के जरिए आरोप लगाया था कि वह ई-रिक्शा से बैंक से मेट्रो स्टेशन जा रही थीं। इसी दौरान परेड इलाके में एक मुस्लिम व्यक्ति ने उसके दोनों पैरों के बीच अपना पैर डाला था और गलत तरीके से शरीर को टच किया था। उनकी जांघ पर हाथ रखने के बाद कुर्ते में हाथ डालने की कोशिश की थी। विरोध जताने और थप्पड़ मारने पर वह भाग निकला था।

27 मई की घटना के बारे में महिला बैंककर्मी ने 3 जून को सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर जानकारी दी। आरोप है कि वीडियो वायरल करने पर आरोपित से जुड़े लोग सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगे। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा है। अपर पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय संकल्प शर्मा ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर बेकनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज और पीड़िता के पास मौजूद वीडियो के आधार पर आरोपित की तलाश की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पैरों के बीच पैर, फिर कुर्ते में हाथ, चर्चित बैंककर्मी से सरेराह अश्लील हरकतें

धर्म पर निशाना लगाने आपत्तिजनक टिप्पणी

महिला बैंककर्मी के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की कोशिश गोल टोपी और मुस्लिम की तरह दिख रहे व्यक्ति ने की थी। ऐसे में बैंककर्मी ने अपने वीडियो में मुस्लिम समाज के बारे में लोगों को आगाह करते हुए कई बातें बोलीं। बैंककर्मी के अनुसार जिस जगह पर घटना हुई वह भी मुस्लिम कम्यूनिटी के लोगों का इलाका था, इससे वह ज्यादा कुछ नहीं कर सकीं। उन्होंने यह भी कहा कि ये लोग अपने घर की महिलाओं को तो बुर्का में रखते हैं ताकि कोई उनका चेहरा भी न देश सके। बाहर निकलने पर दूसरे की बहन बेटियों के साथ अश्लील हरकतें करते हैं। बैंककर्मी ने लोगों को मुस्लिम लोगों से सचेत रहने तक की सलाह दे दी थी। इसी के बाद उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां सोशल मीडिया पर आने लगीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस जिले में आंधी-तूफान का अलर्ट आते ही दहशत, मकान खाली कर भागने लगे लोग

बैंक के अंदर सहयोगी से झगड़े के बाद चर्चा में आई थीं

महिला बैंककर्मी अपनी ही सहयोगी से झगड़े के बाद चर्चा में आई थीं। इसी झगड़े के दौरान उन्होंने यहां तक कहा था कि मैं ठाकुर हूं, मुझसे मत भिड़ना। इसके बाद मेज पर रखी चीजें उठाकर मारने की कोशिश की थी। बैंक के अंदर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा ने फांसी लगाकर दी जान, पूजा-पाठ और तिलक को लेकर दबाव का बेटी का आरोप
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।