World Environment Day Ek pedh Maa ke Naam Abhiyan 5 crore tree planting in UP CM yogi Adityanath एक पेड़ मां के नाम अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में आज रोपे जाएंगे 5 करोड़ पौधे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

एक पेड़ मां के नाम अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में आज रोपे जाएंगे 5 करोड़ पौधे

शुक्रवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे।

Fri, 5 June 2026 09:46 AMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
एक पेड़ मां के नाम अभियान, विश्व पर्यावरण दिवस पर यूपी में आज रोपे जाएंगे 5 करोड़ पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा। शुक्रवार को वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की तरफ से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्य आयोजन होगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ के कुकरैल वन क्षेत्र से इसका शुभारंभ करेंगे।

क्लीन यूपी, ग्रीन यूपी के तहत यहां ‘उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का समाधान’ विषय पर राज्य स्तरीय संगोष्ठी होगी। इसमें वैज्ञानिक, पर्यावरण विशेषज्ञ, शिक्षाविद्, उद्योग प्रतिनिधि आदि शामिल होंगे। यह जानकारी वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के बिजली ग्राहकों को नई सुविधा, बिल को लेकर नहीं काटना होगा दफ्तर के चक्कर

उन्होंने कहा कि सीएम योगी के नेतृत्व में पूरे राज्य में एक दिन में 5 करोड़ पौधरोपण किए जाएंगे। इसके लिए सभी विभागों व मंडलों के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं। कार्यक्रम में सीएम विश्व बैंक के सहयोग से 2741 करोड़ की लागत वाली भारत की पहली एयरशेड आधारित क्लीन एयर मैनेजमेंट प्रोजेक्ट परियोजना लांच करेंगे। पौधरोपण महाभियान के लोगो का अनावरण भी होगा।

एक पेड़ मां के नाम: मुख्यमंत्री कुकरैल वन क्षेत्र में करेंगे वृहद पौधरोपण

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत कुकरैल वन क्षेत्र में वृहद पौधरोपण होगा। सबसे पहले यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पौधरोपण करेंगे। यहां 200 से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में नक्शा पास कराने के नियम बदलेंगे, जिला पंचायतों के लिए यह हो रही तैयारी

औद्योगिक घराने डेढ़ करोड़ पौधे लगाएंगे

इस बार औद्योगिक घराने प्रदेश भर में 1.5 करोड़ पौधे लगाएंगे। पर्यावरण विभाग ने प्रदेश की हर औद्योगिक इकाइयों को वृक्षारोपण अभियान के दौरान पौधे रोपने की संख्या का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है।

सरोवरों पर पर्यावरण दिवस मनेगा: केशव

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर 5 जून को विश्व पर्यावरण व 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस में जनभागीदारी के साथ विविध कार्यक्रम होंगे। अमृत सरोवर को पर्यावरण संरक्षण, जनजागरूकता व सामाजिक सहभागिता के प्रभावी मंच के रूप में विकसित किया जाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आईबीटीपी जवान की मां का कटा हाथ विभाग के लिए बना मुसीबत, वापस करेगा मेडिकल कॉलेज

1973 में हुई पर्यावरण दिवस की शुरुआत

संयुक्त राष्ट्र संघ ने 5 जून 1972 को स्वीडन की राजधानी स्टॉकहोम में 'मानव पर्यावरण' पर एक वैश्विक आयोजित किया था। इसी सम्मेलन के पहले दिन यह तय किया गया कि हर साल 5 जून को 'विश्व पर्यावरण दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इसके ठीक अगले साल, 5 जून 1973 को आधिकारिक तौर पर पहला विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।