UP Sultanpur Purvanchal Expressway Fighter Jets to do military practice on 22 and 23 April पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना दिखाएगी दम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना दिखाएगी दम

यूपी के सुलतानपुर जिले से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फिर से लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यह रिहर्सल 22 व 23 अप्रैल को संभावित है। यहां पर फाइटर जेट और लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

Mon, 20 April 2026 10:28 PMSrishti Kunj संवाददाता, सुलतानपुर
share
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर उतरेंगे फाइटर जेट, 22-23 अप्रैल को वायुसेना दिखाएगी दम

यूपी के सुलतानपुर जिले से होकर गुजरी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर फिर से लड़ाकू विमानों का युद्धाभ्यास होगा। इसकी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। यह रिहर्सल 22 व 23 अप्रैल को संभावित है। यहां पर फाइटर जेट और लड़ाकू विमान अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। एक्सप्रेस-वे पर स्थित अरवल किरी-करवत हवाई पट्टी पर फिर भारतीय वायुसेना के युद्धाभ्यास की साक्षी बनेगी। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर बनी इस आपातकालीन हवाई पट्टी पर वायुसेना अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया है।

यूपीडा के प्रोजेक्ट मैनेजर इमरान खान ने बताया कि हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमान उतरेंगे, उड़ान भरेंगे और विशेष युद्धाभ्यास करेंगे। इसके लिए तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। इससे पहले भी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की इस हवाई पट्टी पर वायुसेना ने सफल अभ्यास किया था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस बार भी कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राप्ती में दोस्तों संग नहाने के दौरान हादसा;डॉक्टर और MBBS छात्र की डूबने से मौत

वायुसेना का अभ्यास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अरवलकीरी करवत में निर्मित हवाई पट्टी पर होगा। अभ्यास के लिए दो दिन तय किए गए हैं। इस दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर वायुसेना के लड़ाकू विमान गरजेंगे। इसकी तैयारी वायुसेना की ओर से लगभग पूरी हो गई है। हवाई पट्टी वायुसेना की निगरानी में है। हवाई पट्टी वायुसेना के इसके लिए वायुसेना मध्य कमान ने पत्र जारी किया था। अब रक्षा मंत्रालय के प्रयागराज कार्यालय की ओर से भी पत्र जारी कर दिया गया है। मीडिया के लिए भी एडवाइजरी जारी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से 7 घंटे में मेरठ से प्रयागराज, 120 किमी प्रति घंटा स्पीड

अभ्यास स्थल के नजदीक जा सकेंगे लोग

जिन लोगों के नाम वायुसेना की टीम के पास होगा, वहीं लोग अभ्यास स्थल के नजदीक जा सकेंगे। सप्ताह भी से लखनऊ-गाजीपुर के बीच आवागमन करने वाले वाहनों के मार्ग में हवाई पट्टी से पहले दोनों तरफ परिवर्तन किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मानो युग खत्म हो गया हो…मिट्टी का पुराना घर देख राजा भैया को याद आए पुराने दिन

ये फाइटर जेट दिखाएंगे दम

22 और 23 को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर होने वाले इस अभ्यास में सुखोई और मिराज ,राफेल, जगुआर, तेजस, जैसे फाइटर जेट शामिल होंगे, जो हवा में रोमांचक करतब के साथ-साथ अपना दम दिखाएंगे। बताया जा रहा है कि इस बार खास आकर्षण टच एंड गो अभ्यास रहेगा, जिसमें विमान पूर्व से पश्चिम दिशा में हवाई पट्टी को छूते हुए तेज रफ्तार से उड़ान भरेंगे। यह अभ्यास आपातकालीन परिस्थितियों में हाईवे को रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता को परखने के लिए किया जाता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।