UP Somvati Amavasya Mela in Chitrakoot Traffic Diversion in Prayagraj Banda Check Route सोमवती अमावस्या कल, चित्रकूट मेले के लिए यूपी में ट्रैफिक डायवर्ट, इन रास्तों से न निकलें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सोमवती अमावस्या कल, चित्रकूट मेले के लिए यूपी में ट्रैफिक डायवर्ट, इन रास्तों से न निकलें

कल सोमवती अमावस्या है। इस दिन चित्रकूट में मेला लगाया जाता है। मेले के चलते आज से भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। 16 जून की आधी रात तक भारी वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। यहां देखें प्रयागराज और बांदा के किन रास्तों पर डायवर्जन रहेगा।

Sun, 14 June 2026 12:00 PMSrishti Kunj संवाददाता, चित्रकूट
share
सोमवती अमावस्या कल, चित्रकूट मेले के लिए यूपी में ट्रैफिक डायवर्ट, इन रास्तों से न निकलें

भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार को अमावस्या मेला लगेगा। सोमवती अमावस्या मेला में पांच लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने में जुटा है। प्रशासन ने रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से 16 जून की आधी रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेला का विशेष महत्व माना जाता है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु चित्रकूट आकर रामघाट में मंदाकिनी स्नान करते है। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाते है। इस बार पुरुषोत्तम मास के साथ ही सोमवती अमावस्या है। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक आने की संभावना है। यूपी-एमपी प्रशासन लाखों की भीड़ आने की संभावना को देखते हुए इंतजाम करने में जुटा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RRB NTPC परीक्षा: बरेली-गाजियाबाद और गोरखपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल

अमावस्या मेला में एक दिन पहले से ही श्रद्धालुओं का आगमन होने लगता है। इसको देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 14 जून रविवार की सुबह साढ़े पांच बजे से मुख्यालय कर्वी व मेला क्षेत्र की तरफ भारी व मध्यम माल वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। यह वाहन आगामी 16 जून मंगलवार की आधी रात 12 बजे तक प्रवेश नहीं करेंगे। केवल आपातकालीन के वाहनों को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रशासन ने भारी वाहनों के आवागमन को लेकर रुट डायवर्जन किया है।

भारी वाहनों पर तीन दिन तक रोक

सोमवती अमावस्या मेला को देखते हुए प्रशासन ने 14 जून रविवार सुबह 5:30 बजे से 16 जून मंगलवार रात 12 बजे तक मेला क्षेत्र और मुख्यालय कर्वी की ओर भारी व मध्यम माल वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है। रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में 15, 18 और 19 जून को हल्की बूंदाबांदी के आसार, भारी बारिश की संभावना कम

देवांगना मार्ग होकर आवागमन करेंगे हल्के वाहन

अमावस्या मेला के दौरान बेड़ीपुलिया से जानकीकुंड व सतना की तरफ आवागमन करने वाले वाहनों को मुख्यालय कर्वी से देवांगना होते हुए गुजरना पड़ेगा। वाहनों को इसी रास्ते से रुट डायवर्जन किया है। मंदाकिनी नदी पुल, धनुष चौराहा, एलआईसी तिराहा, सोनेपुर रोड देवांगना होते हुए जानकीकुंड एवं सतना मप्र की तरफ आवागमन करेंगे। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह व्यवस्था लागू रहेगी।

इन रूटों से होकर गुजरेंगे भारी वाहन

प्रयागराज की ओर से आने वाले वाहन

- बोड़ी पोखरी से सरैया, मानिकपुर तिराहा, मारकुंडी होकर सतना निकलेंगे।

- बोड़ी पोखरी से राजापुर, सरधुवा, कमासिन, बबेरू से बांदा जाएंगे।

- बोड़ी पोखरी से राजापुर, पहाड़ी, ओरन बिसंडा से बांदा जाएंगे।

- बोड़ी पोखरी से राजापुर होकर कौशांबी जाएंगे।

- प्रयागराज की ओर आने वाले वाहन वैकल्पिक मार्ग से संचालित होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुंदेलखंड Expy पर चीख-पुकार, मजदूरों से भरी DCM पलटी; 1 दर्जन से अधिक घायल

कौशांबी की ओर से आने वाले वाहन

- राजापुर से बोड़ी पोखरी, सरैया, मानिकपुर तिराहा, मारकुंडी से सतना जाएंगे।

- राजापुर से सरघुवा, कमासिन, बबेरू से बांदा जाएंगे।

- राजापुर से पहाड़ी, ओरन, बिसंडा होकर बांदा जाएंगे।

सतना से सोनेपुर रोड होकर आने वाले वाहन

- हनुमान धारा से रजौला, बड़ी पाटिन, मारकुंडी, मानिकपुर, सरैया तिराहा, बोड़ी पोखरी से प्रयागराज जाएंगे।

- हनुमान धारा से रजौला, बड़ी पाटिन, मारकुंडी, मानिकपुर, सरैया तिराहा, बोड़ी पोखरी, राजापुर से कौशांबी जाएंगे।

- हनुमान धारा से पिंडरा, बरौंधा, ललितपुर, कालिंजर होकर बांदा जाएंगे।

बांदा की ओर से आने वाले वाहन

- जीरो प्वाइंट भरतकूप से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे होकर बदौसा, ओरन मार्ग से बिसंडा, ओरन, पहाड़ी, राजापुर से कौशांबी जाएंगे।

- जीरो प्वाइंट भरतकूप से एक्सप्रेस वे होकर बदौसा, ओरन मार्ग से बिसंडा, ओरन, पहाड़ी, राजापुर, बोड़ी पोखरी से प्रयागराज जाएंगे।

- जीरो प्वाइंट भरतकूप से एक्सप्रेस-वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसंडा, ओरन, पहाड़ी, राजापुर, बोड़ी पोखरी, सरैया, मानिकपुर तिराहा, मारकुंडी से सतना जाएंगे।

- जीरो प्वाइंट भरतकूप से एक्सप्रेस-वे होकर बदौसा-ओरन मार्ग से बिसंडा, ओरन, पहाड़ी, नांदी रोड, भौरी से प्रयागराज रोड जाएंगे।

सतना से मारकुंडी होकर आने वाले वाहन

- मानिकपुर से सरैया तिराहा, बोड़ी पोखरी होकर प्रयागराज जाएंगे।

- मानिकपुर से सरैया तिराहा, बोड़ी पोखरी, राजापुर, सरधुवा, कमासिन, बबेरू से बांदा।

- मानिकपुर से सरैयां तिराहा, बोड़ी पोखरी, राजापुर, पहाड़ी, ओरन, बिसंडा से बांदा।

- मानिकपुर से सरैयां तिराहा, बोड़ी पोखरी, राजापुर होकर कौशांबी की तरफ जाएंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।