RRB NTPC परीक्षा के लिए बरेली से गाजियाबाद और गोरखपुर से लखनऊ स्पेशल ट्रेनें, देखें शेड्यूल
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के लिए बरेली से गाजियाबाद और गोरखपुर से लखनऊ के लिए स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। परीक्षार्थियों को सफर में आसानी हो इसके लिए 12 जून से ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इनके शेड्यूल जारी किए गए हैं।

रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की परीक्षा के चलते रेलवे ने बरेली से गाजियाबाद को परीक्षा स्पेशल का संचालन किया है। ट्रेन (04323) रात को 10:50 बजे बरेली जंक्शन से रवाना होगी परीक्षार्थियों की भीड़ को देखते हुए परीक्षा स्पेशल चलाई गई है। आज 14 जून तक संचालित की जाएगी। 12 जून की रात को पहला फेरा ट्रेन का चलाया गया। इस ट्रेन में बहुत ही कम अभ्यर्थी रवाना हुये। परीक्षा में 52681 अभ्यर्थियों को बुलाया गया। बरेली के परीक्षार्थियों का परीक्षा केंद्र नोएड़ा केंद्र हैं।
रेलवे के अनुसार, उत्तर मुरादाबाद रेल डिवीजन ने 12 से 14 जून तक दो परीक्षा स्पेशल चलाई गई हैं। जिसमें (04323- 04324) बरेली-गाजियाबाद-बरेली, दूसरी ट्रेन (04321-04322) मुरादाबाद- ज्वालानगर-मुरादाबाद है। परीक्षा केंद्र देहरादून, गाजियाबाद, मुरादाबाद, नोयडा और रुड़की में हैं। बरेली के अभ्यर्थियों का नोएडा में केंद्र है। बरेली के 3309 परीक्षार्थी हैं। रेलवे ने काफी लेट ट्रेन के बारे सूचना दी।
जिससे शुक्रवार की रात चलने वाली ट्रेन का परीक्षार्थियों को लाभ नहीं मिला। रेलवे की ट्रेन साइट पर (04323-04324) बरेली- गाजियाबाद-बरेली परीक्षा स्पेशल की सूचना रात को 9:30 बजे दी गई। 10:50 बजे जंक्शन से गाजियाबाद को रवाना हुई। रामपुर, मुरादबबाद, अमरोहा, गजरौला, हापुड़ होते हुए ट्रेन सुबह 4:35 बजे पहुंची। वहां से वापसी में रात को 20:10 बजे चलकर रात को 21:50 बजे पहुंची। जंक्शन पर हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप का कहना है, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को जंक्शन से परीक्षा स्पेशल 10:50 बजे चलेगी।
गोरखपुर से लखनऊ के लिए चलेंगी ट्रेनें
आरआरबी एनटीपीसी परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए गोरखपुर व लखनऊ जंक्शन के बीच दो विशेष ट्रेनें चलेंगी। गोरखपुर-लखनऊ जं. 05005 नंबर ट्रेन 14 से 22 जून तक गोरखपुर से 12:45 पर चलकर 17:45 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वापसी में 05006 नंबर ट्रेन 13 से 21 जून तक लखनऊ जं. से 18:15 पर प्रस्थान कर 23:55 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वहीं गोरखपुर-लखनऊ जं. ट्रेन 05031 नंबर ट्रेन 13 से 21 जून तक चलेगी।
सोमवती अमावस्या मेले को लेकर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
मुरादाबाद से सोमवती अमावस्या मेले के दौरान हरिद्वार आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए स्पेशल अनारक्षित ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।
पूर्वांचल एक्सप्रेस को पुरी तक चलाने की तैयारी, भेजा प्रस्ताव
गोरखपुर से पुरी तक ट्रेन चलाने के लिए लंबे से चल रही कवायद जल्द पूरी हो सकती है। गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला की पहल पर गोरखपुर से कोलकाता तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस को पुरी तक बढ़ाने की तैयारी है। इस ट्रेन के पुरी तक चल जाने से गोरखपुर और आसपास के लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी। इस ट्रेन से पुरी पहुंचने में करीब 28 घंटे का समय लगेगा। गोरखपुर से कोलकाता तक जाने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस कोलकाता तक पहुंचने में 20 से 21 घंटे का समय लेती है। कोलकाता से पुरी की दूरी 7 घंटे की दूरी पर है।




साइन इन