dcm full of laborers overturned on bundelkhand expressway injuring over a dozen बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, मजदूरों से भरी DCM पलटी; एक दर्जन से अधिक घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, मजदूरों से भरी DCM पलटी; एक दर्जन से अधिक घायल

डीसीएम में ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक और उनके परिवारीजन सवार थे। सभी लोग काम खत्म कर अपने गृह जनपद लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम छिरिया सलेमपुर के पास हादसा हुआ है। बताया गया कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 208 पर पहले ट्रक और डंपर की टक्कर से यातायात प्रभावित था।

Sun, 14 June 2026 11:43 AMAjay Singh संवाददाता, जालौन
share
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर मची चीख-पुकार, मजदूरों से भरी DCM पलटी; एक दर्जन से अधिक घायल

UP News : उत्तर प्रदेश में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर जालौन कोतवाली क्षेत्र में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अलीगढ़ से महोबा जा रही मजदूरों और उनके परिवारों से भरी एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। चीख-पुकार के बीच एक्सप्रेसवे पर यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जालौन पहुंचाया।

रविवार सुबह डीसीएम में ईंट भट्टों पर कार्य करने वाले श्रमिक व उनके परिजन सवार थे। सभी लोग कार्य समाप्त कर अपने गृह जनपद लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम छिरिया सलेमपुर के समीप हादसा हुआ। बताया गया कि एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 208 पर पहले ट्रक और डंपर की टक्कर से यातायात प्रभावित था। पुलिस ने सुरक्षा के लिए एक लेन बंद कर वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला जा रहा था। इसी बीच अलीगढ़ से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम किलोमीटर संख्या 208.5 के पास अनियंत्रित हो गई। चालक नियंत्रण खो बैठा और डीसीएम आगे चल रहे वाहन से टकराकर पलट गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में दो ACP के तबादले, 33 पीसीएस इस महीने के अंत तक बन जाएंगे आईएएस

हादसे के बाद कई लोग वाहन में फंस गए जबकि अन्य को गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माफिया घोषित होंगे 84 अपराधी, 30 जून तक बड़ी तैयारी में यूपी पुलिस
ये भी पढ़ें:UP विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर चिंता में बीजेपी के सहयोगी दल, तेज की तैयारी
ये भी पढ़ें:यूपी: स्पा सेंटर में ग्राहकों के सामने पेश की जाती थीं लड़कियां, लगती थी कीमत

घायलों में ये हैं शामिल-

राजाराम (उम्र 50 वर्ष), ज्ञानवती ( उम्र 45 वर्ष), मायारानी ( उम्र 40 वर्ष), देवेन्द्र (उम्र 15 वर्ष), परदेशी (उम्र 6 वर्ष) निवासी बसुरा पहाड़ी राठ हमीरपुर, ड्राइवर प्रेमशंकर पप्पू ( उम्र 50 वर्ष), मलखान ( उम्र 45 वर्ष) निवासी पनैहरा अतरौली अलीगढ़, हेल्पर धर्मवीर ( उम्र 30 वर्ष) निवासी मथुरा, अमर सिंह (उम्र 30 वर्ष) , रामगोपाल (उम्र 50 वर्ष), किरन ( उम्र 30 वर्ष) और सुरेश ( उम्र 7 वर्ष) निवासी दादरी पनवाड़ी महोबा शामिल हैं। पुलिस ने डीसीएम को हटवाकर यातायात बहाल कराया। फिलहाल सभी मजदूरों की हालत ठीक बताई गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।