UP sitapur Cousin slits throat of 12 year old boy hides body under bed चचेरे भाई ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चचेरे भाई ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव

सीतापुर में चचेरे भाई ने 12 साल के अल्तमश की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई की तलाश में दबिश दे रही है।

Sat, 9 May 2026 12:15 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, फतेहपुर
share
चचेरे भाई ने 12 साल के मासूम की गला रेतकर की हत्या, बेड के नीचे छिपाया शव

UP News: यूपी के सीतापुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां बिसवां के शहरी सराय में चचेरे भाई ने 12 साल के अल्तमश की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।

सरायं के रहने वाले हमीद का बेटा 12 साल का बेटा अल्तमश कक्षा चार में पढ़ता था। अल्तमश शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की पर अल्तमश का कुछ पता नहीं चला। परिवार वालों ने रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। हमीद के भाई मोहम्मद कमर का मकान भी कुछ दूरी पर बना है। मो. कमर और उनकी पत्नी बेंगलुरु में रहती हैं। घर में अल्तमश के बेटे मुदस्सिर और अबदुल्ला रहते हैं। अब्दुल्ला दोपहर में ही सदरपुर स्थित अपने मामा के घर चला गया था। घर में मुदस्सिर ही था। अल्तमश के गायब होने के बाद उसका भी कुछ पता नहीं चल रहा है। घर पर ताला लटका देख अल्तमश के मोबाइल पर संपर्क करने के प्रयास किया गया पर संपर्क नहीं हो पाया। परिवार वाले पड़ोस की छत से मो. कमर के घर उतरे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घर में लड़ते हुए घुसे दो सांड, बुजुर्ग महिला के मुंह में सींग घुसेड़ मार डाला

खोजते हुए जब कमरे में पहुंचे तो कमरे का सामान अस्त-व्यस्त था। बेड के आगे दो बक्शे रखे हुए थे। बक्शा हटाकर बेड के नीचे देखा तो खून से लथपथ अल्तमश का शव पड़ा था। शव देख परिवार वालों की चीख निकल गई। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बिसवां अमन सिंह ने बताया कि पिता हमीद की तहरीर पर चचेरे भाई मुदस्सिर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है। परिवार वाले रंजिश में हत्या का आरोप लगा रहे हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद घटना का स्पष्ट कारण सामने आएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति को प्रेमिका के साथ देख भड़की पत्नी, बीच सड़क पर डंडों से पीटा

बारात में खाने के दौरान विवाद, युवक की पेट में चाकू घोंपकर हत्या

उधर, गोरखपुरके शाहपुर थाना क्षेत्र के बिछिया स्थित एक मैरिज लॉन में शुक्रवार रात बारात के दौरान मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। खाने के दौरान कपड़े पर भोजन गिरने को लेकर शुरू हुई कहासुनी के बाद कुछ युवकों ने एक युवक के पेट में चाकू घोंप दिया। गंभीर हालत में उसे बीआरडी मेडिकल कॉलेज के नेहरू अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।