UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट ऑनलाइन देखें, ऐसे डाउनलोड करके चेक करें अपना नाम
भारत निर्वाचन आयोग, ईसीआई ने शुक्रवार 10 अप्रैल 2026 को उत्तर प्रदेश के लिए अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। इसके साथ ही 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले मतदाता डेटाबेस को सही करने के उद्देश्य से चलाई गई पांच महीने की कड़ी विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर प्रक्रिया पूरी हो गई है।

UP AIR: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिन्वा ने आज एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी है। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन विशेष गहन पुनरीक्षण, एसआईआर प्रक्रिया के समापन का प्रतीक है। वोटरों को सलाह दी गई है कि लिस्ट में वे अपना नाम वेरिफ़ाई कर लें और अगर कोई गड़बड़ी दिखे, तो बिना किसी देरी के सुधार के लिए अप्लाई करें। फाइनल वोटर लिस्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध है। इसे आसानी से डाउनलोड भी किया जा सकता है।
ऐसे करें चेक
- आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/ पर जाएं।
- अपनी भाषा चुनें।
- वोटर लिस्ट या Electoral Roll चुनें।
- अपना राज्य चुनें।
- Roll Type में Final Roll 2026 या SIR Final Roll 2026 चुनें।
- अपने जिले, विधानसभा क्षेत्र और बूथ नंबर को चुनें।
- कैप्चा कोड भरने के बाद सर्च का बटन क्लिक करें।
- स्क्रीन पर खुली लिस्ट में अपना नाम, पिता या पति का नाम डालकर खोजें।
डाउनलोड करें
लिस्ट को पीडीएफ (PDF) फॉर्मेट में डाउनलोड करके अपने नाम की जांच करें।
मोबाइल नंबर से ढूंढे नाम
- आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ या https://electoralsearch.in/ पर जाएं।
- Search by Details क्लिक करें।
- राज्य चुनें, भाषा चुनें और इसके बाद नाम और रिश्तेदार के नाम वाला कॉलम भरें। रिश्तेदार के तौर पर परिवार के उस सदस्य का नाम लिखें, जिनका नाम पहले से वोटर लिस्ट में है।
- जन्मतिथि भरें, आयु भरें और लिंक चुनें। इसके बाद अपना जिला और विधानसभा क्षेत्र चुनें।
- कैप्चा कोड डालें।
- वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करें।
नाम न मिले तो क्या करें
यदि किसी का नाम अंतिम मतदाता सूची में नहीं मिलता है तो आपको लिस्ट में अपना नाम शामिल करवाना होगा। इसके लिए फॉर्म 6 भरना होगा। इसके अलावा वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के लिए आप चुनाव आयोग की वेवसाइट https://voters.eci.gov.in पर अपने मोबाइल नंबर के जरिए भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट से आवेदन फॉर्म डाउनलोड भी किया जा सकता है।
अंतिम मतदाता सूची में महत्वपूर्ण अपडेट
अपडेट की गई मतदाता सूची में एसआईआर प्रक्रिया के दौरान किए गए बदलाव शामिल हैं।
- नए पात्र मतदाताओं ने नाम जोड़े गए हैं।
- मौजूदा रिकॉर्ड में सुधार किए गए हैं।
- डुप्लीकेट या अपात्र प्रविष्टियों को हटाया गया है।
अधिकारियों का कहना है कि यह संशोधन एक अधिक सटीक और अद्यतन चुनावी डेटाबेस सुनिश्चित करने के लिए किया गया था। अंतिम मतदाता सूची वह आधिकारिक रिकॉर्ड है जिसका उपयोग चुनावों के दौरान किया जाता है। इस सूची में शामिल नाम ही वोट डालने के पात्र होते हैं।




साइन इन