How many voters are in the final voter list of UP The Election Commission has released the figures UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में कितने मतदाता? चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में कितने मतदाता? चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

एसआईआर के बाद यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी गई है जिसमें कुल मतदातओं का संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 है।ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता बढ़े हैं।

Fri, 10 April 2026 12:35 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
UP SIR: यूपी की फाइनल वोटर लिस्ट में कितने मतदाता? चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़े

UP FINAL VOTER LIST: यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुक्रवार को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। फाइनल वोटर लिस्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 है। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 7 करोड़ 30 लाख 71 हजार 061 है। जो कुल मतदाताओं का 54.54% है। वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 6 करोड़ 9 लाख 9 हजार 525 है। जो कुल वोटर का 45.46% है। वहीं थर्ड जेंडर की संख्या 4 हजार 206 है। वहीं 18 से 19 18–19 आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 17 लाख 63 हजार 360 हैं। जो कुल वोटर का 1.32 फीसदी है। वहीं जेंडर रेशिया 834 है। ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के मुकाबले फाइनल वोटर लिस्ट में 84 लाख 28 हजार 767 मतदाता बढ़े हैं।

इन 5 जिलों में वोटर की संख्या बढ़ी

जिन 5 जिलों में मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा इजाफा हुआ है। उसमें प्रयागराज, लखनऊ, बरेली, गाजियाबाद और जौनुर शामिल हैं। प्रयागराज में 3 लाख 29 हजार 421 वोटर बढ़े, लखनऊ में 2 लाख 85 हजार 961, बरेली में 2 लाख 57 हजार 920, गाजियाबाद में 2 लाख 43 हजार 666 और जौनपुर में 2 लाख 37 590 मतदाता बढ़े हैं। वहीं टॉप 5 विधानसभा सीट जहां एसआईआर के बाद मतदाताओं की संख्या में वृद्धि हुई है। उसमें साहिबाबाद में 82,898, जौनपुर में 56,118, लखनऊ पश्चिम में 54,822, लोनी में 53,679 और फिरोजाबाद में 47, 757 वोटर बढ़े हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP SIR की फाइनल सूची जारी, वोटर सूची में जिनका नाम नहीं क्या करें? आयोग ने बताया

यूपी में 2.05 करोड़ वोटर के नाम कटे

यूपी में SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी हो गई है। जिसमें 2.05 करोड़ वोटर्स के नाम कट गए हैं। 6 जनवरी को जारी ड्राफ्ट लिस्ट में 2.89 करोड़ वोटर्स के नाम कटे थे। यानी ड्राफ्ट लिस्ट के बाद 84 लाख वोटर्स के नाम मतदाता सूची में बढ़ गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस जानकारी दी।

6 जनवरी को जारी हुई थी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट

आपको बता दें 6 जनवरी 2026 को 12.55 करोड़ मतदाताओं की ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी। उसके बाद 6 मार्च तक लोगों से इस ड्राफ्ट मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियां ली गईं। कुल 86.69 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम शामिल किए जाने के लिए फॉर्म-6 भरा। वहीं 3.18 लाख लोगों ने नाम कटवाने के लिए फॉर्म-7 भरा है। 2.22 करोड़ लोग तार्किक विसंगति वाले थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।