shahjahanpur holi news husband kills wife over extra marital affair throws acid on her lover होली पर पति के सिर सवार हुआ खून, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, प्रेमी पर फेंका तेजाब, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

होली पर पति के सिर सवार हुआ खून, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, प्रेमी पर फेंका तेजाब

यूपी में शाहजहांपुर के अजीजगंज में होली पर एक पति ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी और उसके प्रेमी पर तेजाब फेंक दिया। आरोपी मोहन पांडे और प्रेमी ब्रजदीप दोनों गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

Wed, 4 March 2026 10:01 AMYogesh Yadav शाहजहांपुर, वरिष्ठ संवाददाता
share
होली पर पति के सिर सवार हुआ खून, पत्नी की धारदार हथियार से हत्या, प्रेमी पर फेंका तेजाब

शाहजहांपुर में होली के त्योहार के बीच एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने पत्नी के प्रेमी पर भी तेजाब फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार सुबह अजीजगंज स्थित बालाजी कॉलोनी में हुई इस खूनी वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी पति और प्रेमी दोनों गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं।

दस साल पुराने रिश्ते का खूनी अंत, कोर्ट में चल रहा था तलाक

जानकारी के अनुसार, आरसी मिशन थाना क्षेत्र के रेती मोहल्ला निवासी मोहन पांडे का अपनी पत्नी आरती से लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों का विवाह करीब दस वर्ष पहले हुआ था, लेकिन वैवाहिक संबंधों में खटास आने के बाद मामला न्यायालय तक पहुँच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच तलाक का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन था। इसी बीच, आरती अजीजगंज की बालाजी कॉलोनी में अपने प्रेमी ब्रजदीप के साथ रहने लगी थी, जिससे मोहन बेहद नाराज था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस चौकी में देर रात विवाहिता को लेकर पहुंचा सिपाही, ग्रामीणों को लग गई भनक

दरवाजा खुलते ही तेजाब से हमला, फिर पत्नी पर ताबड़तोड़ वार

बुधवार सुबह करीब छह बजे, जब पूरी दुनिया होली के रंग में डूबने की तैयारी कर रही थी, मोहन पांडे अचानक अजीजगंज स्थित उस मकान पर पहुँचा जहाँ आरती और ब्रजदीप रह रहे थे। मोहन ने दरवाजा खटखटाया और जैसे ही ब्रजदीप ने दरवाजा खोला, मोहन ने उस पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब हमले से ब्रजदीप बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद मोहन घर के अंदर घुसा और धारदार हथियार से आरती पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आरती गंभीर रूप से घायल हो गई और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिवरफ्रन्ट, थीम पार्क, वेलनेस सेंटर…, यह शहर बनेगा पर्यटन-मनोरंजन का नया केंद्र
ये भी पढ़ें:वाराणसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर CCTV से निगारानी, दुष्प्रचार में यूट्यूबर पर केस

प्रेमी ने भी किया पलटवार, दोनों घायल, पुलिस जांच में जुटी

हमले के दौरान ब्रजदीप ने भी अपनी जान बचाने के लिए मोहन का विरोध किया और किसी भारी वस्तु से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे मोहन भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर तत्काल चौक कोतवाली पुलिस मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौक कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी वैवाहिक विवाद और पुरानी रंजिश का प्रतीत होता है। आरोपी मोहन पांडे के खिलाफ हत्या और तेजाब हमले समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।