amroha rahra police constable caught with woman in haakampur police chowki viral video action निर्माणाधीन पुलिस चौकी में देर रात विवाहिता को लेकर पहुंच सिपाही, ग्रामीणों को लग गई भनक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

निर्माणाधीन पुलिस चौकी में देर रात विवाहिता को लेकर पहुंच सिपाही, ग्रामीणों को लग गई भनक

यूपी के अमरोहा के रहरा क्षेत्र में निर्माणाधीन हाकमपुर पुलिस चौकी में एक सिपाही देर रात महिला को लेकर पहुंच गया। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो भारी हंगामा काटा। 

Wed, 4 March 2026 09:41 AMYogesh Yadav रहरा (अमरोहा), संवाददाता
share
निर्माणाधीन पुलिस चौकी में देर रात विवाहिता को लेकर पहुंच सिपाही, ग्रामीणों को लग गई भनक

Amroha News: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रहरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन हाकमपुर पुलिस चौकी में सोमवार रात एक सिपाही विवाहिता को लेकर पहुंच गया। इसकी भनक ग्रामीणों को लग गई। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पुलिस चौकी को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस भी पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने सिपाही के खिलाफ आला अधिकारियों को रिपोर्ट भेज दी है।

उद्घाटन से पहले ही विवादों में आई पुलिस चौकी

पूरा मामला रहरा थाने की नवनिर्मित हाकमपुर पुलिस चौकी का है। यह चौकी अभी निर्माणाधीन है और इसका आधिकारिक उद्घाटन भी नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, यहाँ पूर्व में तैनात रहा एक सिपाही, जिसका तबादला कुछ दिन पहले ही डायल 112 (अमरोहा) में हुआ था, सोमवार रात करीब 9 बजे एक विवाहित महिला को लेकर एकांत में बनी इस चौकी पर पहुंच गया। गांव के पास स्थित इस चौकी में रात के अंधेरे में सिपाही की संदिग्ध मौजूदगी ने ग्रामीणों का ध्यान खींच लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी की सख्ती का असर, सलीम वास्तिक के दोनों हमलावर 48 घंटे में ढेर

ग्रामीणों का घेराव और पुलिस की आँखों के सामने फरार

जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि सिपाही किसी महिला के साथ चौकी के भीतर है, दर्जनों ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सिपाही खुद विवाहित होने के बावजूद एक अन्य महिला के प्रेमजाल में फंसा है और उसे अक्सर यहाँ लाता रहता है। हंगामे की सूचना मिलने पर रहरा थाने से लैपर्ड पुलिस की टीम मौके पर पहुँची। पुलिसकर्मी जब ग्रामीणों से घटना की जानकारी ले रहे थे और उनकी बात सुन रहे थे, तभी मौका पाकर आरोपी सिपाही ने अपनी बाइक स्टार्ट की और महिला को पीछे बैठाकर वहां से रफूचक्कर हो गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कुछ ग्रामीणों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि ग्रामीण चौकी के बाहर हंगामा कर रहे हैं और स्थानीय पुलिस की मौजूदगी के बावजूद सिपाही बेखौफ होकर महिला को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा है। हालांकि, पुलिस प्रशासन अभी वीडियो की सत्यता की तकनीकी जाँच करने की बात कह रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वाराणसी के वर्ल्ड रिकॉर्ड पर CCTV से निगारानी, दुष्प्रचार में यूट्यूबर पर केस
ये भी पढ़ें:रिवरफ्रन्ट, थीम पार्क, वेलनेस सेंटर…, यह शहर बनेगा पर्यटन-मनोरंजन का नया केंद्र

विभागीय कार्रवाई और अधिकारियों को रिपोर्ट

थानाध्यक्ष बृजेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है और सिपाही की यह गतिविधि अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती है। उन्होंने बताया कि सिपाही के विरुद्ध विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर जिला मुख्यालय और आला अधिकारियों को भेज दी गई है। ग्रामीणों ने सिपाही के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की माँग की है। इस घटना ने एक बार फिर डायल 112 और स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।