up rain monsoon is back in full swing several districts are receiving rain since morning weather forecast UP Rain: यूपी में फिर तेवर में मानसून, कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश; जानें मौसम की भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rain: यूपी में फिर तेवर में मानसून, कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश; जानें मौसम की भविष्यवाणी

मौसम विभाग ने 19 सितम्बर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी के लिए आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है।

Fri, 19 Sep 2025 10:02 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Rain: यूपी में फिर तेवर में मानसून, कई जिलों में सुबह से हो रही बारिश; जानें मौसम की भविष्यवाणी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मानसून एक बार फिर तेवर दिखा रहा है। कई जिलों में शुक्रवार की सुबह से बारिश हो रही है। इस बीच मौसम विभाग ने 19 सितम्बर को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए आज कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। 20 और 21 सितम्बर को पश्चिमी उततर प्रदेश में जहां मौसम शुष्क रहने की संभावना है वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।

लखनऊ और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने कहा है कि सामान्यतया बादल छाए रहने के बाद शाम और रात में मध्यम से तेज बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने से भारी बारिश हो सकती है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 30 और 25 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून सक्रिय और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में सामान्य रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पुलिस में मृतक आश्रित कोटे से दो भाइयों ने हासिल की नौकरी

इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। यूपी के दोनों संभागों (पश्चिमी और पूर्वी) में कहीं-कहीं भारी बारिश भी दर्ज की गई है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं बादल भी गरजे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्र की हत्या के बाद ऐक्शन मोड में योगी सरकार, एसटीएफ को मिला ये टारगेट

बुधवार को दिन में गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज में तापमान में काफी गिरावट और प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी और प्रतापगढ़ में काफी वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश के अन्य जिलों में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ। बुधवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस उरई में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे के दौरान रात के तापमानों में प्रदेश के सभी मंडलों कोई बड़ा परिवर्तन नहीं हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।