up rain alert of heavy to very heavy rain in eastern up today clouds will rain in the west too UP Rain: पूर्वी यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिम में भी बरसेंगे बादल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Rain: पूर्वी यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिम में भी बरसेंगे बादल

लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। वाराणसी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश हो सकती है। गोरखपुर में भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश हो सकती है। 

Wed, 16 July 2025 11:12 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Rain: पूर्वी यूपी में आज भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, पश्चिम में भी बरसेंगे बादल

UP Weather Update: यूपी में मानसून की मेहरबानी बरकरार है। इस बीच मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी अनेक स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। पश्चिमी और पूर्वी प्रदेश के दोनों हिस्सों में कहीं-कहीं बादलों की गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। 17 और 18 जुलाई को भी बारिश का ये सिलसिला जारी रह सकता है।

लखनऊ और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश, गरज के साथ बौछारें पड़ेंगी। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिमी मानसून सामान्य रहा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। वहीं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक-दो स्थानों पर भारी बारिश हुई। पूर्वी उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। कहीं-कहीं झोंकेदार हवाएं भी चलीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी सरकार युवाओं को अब स्मार्ट फोन नहीं सिर्फ टैबलेट देगी, सामने आई ये वजह

मौसम की भविष्यवाणी के अनुसार बुधवार को वाराणसी के आसमान में बादल छाए रहेंगे। भारी बारिश हो सकती है। गोरखपुर में भी सामान्य रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बारिश हो सकती है। आगरा में गरज के साथ बारिश के आसार हैं। अलीगढ़ में आसमान साफ रहेगा। तापमान भी सामान्य रहने की संभावना है। प्रयागराज में बारिश से दिन और रात के तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। मंगलवार को सुबह मौसम साफ रहा। दोपहर में तेज धूप निकली। इसके कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक बारिश होने के बाद फिर तेज धूप निकली। वहीं शाम को हल्की बूंदाबादी हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बदले मौसम में डेंगू की दस्तक, यूपी के इस शहर में मिले 5 मरीज; इनमें से 4 बच्चे

मौसम विभाग ने गुरुवार को तेज बारिश की चेतावनी दी है। बरेली में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश या गरज-चमक के साथ छींटे पड़ सकते हैं। कानपुर में आज हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मेरठ में मौसम विभाग का कहना है कि वेस्ट यूपी में मध्यम से भारी बारिश के आसार हैं। लखनऊ में बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है। मुरादाबाद में सुबह से ही बादल छाए रहेंगे। मध्यम बारिश होने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।