dengue has knocked in changing weather 5 patients found in gorakhpur 4 of them are children बदले मौसम में डेंगू ने दी दस्तक, यूपी के इस शहर में मिले 5 मरीज; इनमें से 4 बच्चे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बदले मौसम में डेंगू ने दी दस्तक, यूपी के इस शहर में मिले 5 मरीज; इनमें से 4 बच्चे

बच्चों को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे। उनमें डेंगू के साथ एक्यूट फेब्राइल इलनेस भी मिला है। एडीज मच्छरों के कारण होने वाली यह बीमारी शहर से अधिक गांवों में कहर बरपा रही है। इस महीने अब तक पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सभी मरीज गोरखपुर मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंचे थे।

Wed, 16 July 2025 05:52 AMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, गोरखपुर
share
बदले मौसम में डेंगू ने दी दस्तक, यूपी के इस शहर में मिले 5 मरीज; इनमें से 4 बच्चे

बदले मौसम में पूर्वी यूपी में डेंगू में दस्तक दे दी है। इस महीने अब तक पांच मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। सभी मरीज बीआरडी मेडिकल कालेज में इलाज के लिए पहुंचे थे। इन मरीजों में चार बच्चे हैं। बच्चों को तेज बुखार के साथ झटके आ रहे थे। उनमें डेंगू के साथ एक्यूट फेब्राइल इलनेस भी मिला है। एडीज मच्छरों के कारण होने वाली यह बीमारी शहर से अधिक गांवों में कहर बरपा रही है। इस वर्ष जनवरी से अब तक जिले में डेंगू के 48 मामले सामने आए हैं। जिसमें सबसे अधिक 42 मामले बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती हुए हैं। निजी चिकित्सालय में पांच और जिला अस्पताल में भर्ती एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई है।

डेंगू का सबसे ज्यादा कहर ग्रामीण क्षेत्रों में बरप रहा है। आमतौर पर शहर की माने जाने वाली यह बीमारी गांव में पांव पसार चुकी है। भटहट और चरगांवा में डेंगू सबसे ज्यादा कहर बरपा रहा है। भटहट और चरगांवा में सात-सात मरीज मिले हैं। सिर्फ इन दो ब्लॉकों में ही कुल 14 मरीज मिल चुके हैं। इसके अलावा सरदारनगर, गगहा, पिपराइच, गोला, पिपरौली समेत दूसरे अन्य ब्लॉकों में भी मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में कुल 38 मरीज मिले हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा से गोरखपुर होते हुए गोमतीनगर तक अमृत भारत जल्द, NER ने शुरू की तैयारी

जिले के शहरी क्षेत्र में डेंगू का प्रसार अभी अपेक्षाकृत कम है। इस वर्ष जनवरी से अब तक शहरी क्षेत्र में 10 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें ज्यादातर एक्यूट फेब्राइल इलनेस के मरीज हैं। इनकी जांच में डेंगू भी सामने आया है। ये मरीज तेज बुखार से पीड़ित रहें हैं। इन मरीजों में बच्चों की संख्या अधिक हैं।

366 मरीजों में की गई थी डेंगू की जांच

बीआरडी मेडिकल कॉलेज में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। जून में डेंगू के लक्षण वाले 126 मरीज सिर्फ गोरखपुर जिले से पहुंचे थे। कुल 366 मरीजों में डेंगू की जांच की गई थी। इसमें 38 में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसमें गोरखपुर के 10 मरीज थे। बीआरडी में जुलाई में अब तक 194 नमूनों की जांच की गई जिसमें 17 में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें से पांच मरीज गोरखपुर के निवासी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कूलों के मर्जर को सीएम योगी ने बताया दूरगामी दृष्टिकोण, अखिलेश ने किया ये वार

मादा एडीज मच्छर से होता है डेंगू

डेंगू संक्रमित मादा एडीज मच्छर के काटने से फैलने वाली बीमारी है। मच्छर बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाते। मादा एडीज मच्छरों के शरीर पर सफेद धारियां होती है। डेंगू फैलाने वाले मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। ये मच्छर दिन में काटते हैं।

डेंगू के लक्षण

डेंगू का वायरस पूरे शरीर में बुखार, सिर दर्द, चकत्ते पैदा करता है। इसमें हाथ-पैरों में बहुत दर्द होता है। इसीलिये इसे ‘ब्रेकबोन फीवर’ भी कहा जाता है। डेंगू में मिचली, उल्टी और पेट में दर्द होता है। गंभीर मामलों में डेंगू शॉक सिंड्रोम या डेंगू हाई फीवर हो सकता है। दोनों ही स्थिति जानलेवा साबित हो सकती हैं। इसमें मरीज को इमरजेंसी इलाज और देखभाल की जरूरत होती है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।