Teacher falls head over heels for peon couple elopes and gets married in court video goes viral चपरासी की मोहब्बत में चूर हो गई शिक्षिका, दोनों ने भागकर ली कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल कर बोली-हमे परेशान न करें, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

चपरासी की मोहब्बत में चूर हो गई शिक्षिका, दोनों ने भागकर ली कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल कर बोली-हमे परेशान न करें

यूपी के बागपत में इंटर कॉलेज की शिक्षिका को यहीं पर चपरासी से प्यार हो गया। दोनों का प्यार धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा तो शादी करने की ठानी। एक दिन दोनों घर से फरार हो गए और कोर्ट मैरिज कर ली।

Fri, 12 June 2026 10:55 PMDinesh Rathour बागपत/पिलाना
share
चपरासी की मोहब्बत में चूर हो गई शिक्षिका, दोनों ने भागकर ली कोर्ट मैरिज, वीडियो वायरल कर बोली-हमे परेशान न करें

Bagpat News: कहतें मोहब्बत की कोई जाति और धर्म नहीं होता और न ही छोटे और बड़े हो देखती। ये तो किसी को भी हो सकती है। यूपी के बागपत से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज की शिक्षिका को अपने ही कॉलेज के चपरासी से मोहब्बत हो गई। शिक्षिका चपरासी के इश्क में इस कदर डूब कि वह उसके बिना एक पल भी नहीं रह पाई। चपरासी भी शिक्षिका से बेपनाह प्यार करता था। दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं।

दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो दोनों फरार हो गए। शिक्षिका और चपरासी दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी रचा ली और फिर कोर्ट मैरिज कर ली। इसके बाद शिक्षिका ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के कागजात भिजवाते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई। इतना ही नहीं शिक्षिका ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल कर कहा है कि हमने कोर्ट मैरिज कर ली है, अब हमें कोई परेशान न करें। वीडियो में वह बालिग होने और प्रेमी संग कोर्ट मैरिज करने की बात कह रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शादी के लिए पीछे पड़ी मुंबई की प्रेमिका, कसाई ने मौत के घाट उतारा, शव दबाया
ये भी पढ़ें:इश्क में खुदकुशी या कुछ और? प्रेमिका के बाद प्रेमी की भी मौत

शिक्षिका ने पुलिस से मांगी सुरक्षा

पिलाना क्षेत्र के एक कॉलेज की शिक्षिका और चपरासी के बीच कई साल से प्रेम संबंध थे। एक सप्ताह पहले दोनों फरार हो गए। इसके बाद शिक्षिका और चपरासी ने आर्य समाज मंदिर में शादी की और फिर कोर्ट मैरिज भी कर ली। अब सोशल मीडिया पर युवती का वीडियो प्रसारित हो रहा है, जिसमें वह कह रही है कि मेरी उम्र 25 साल है। मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। अब कोई भी हमें परेशान न करे। शिक्षिका ने पुलिस को कोर्ट मैरिज के कागजात भेजकर सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी सिंघावली अहीर मनोज चाहल का कहना है कि युवती ने अपनी मर्जी से कोर्ट मैरिज की है। उसने कोर्ट मैरिज के कागजात भी भिजवाए हैं। इस संबंध में कोई तहरीर अभी तक प्राप्त नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:थाने में पिता ने बेटी को मार डाला, दलित प्रेमी से शादी पर युवती की छीन ली जिंदगी

मैरिज हॉल से फरार हो गए प्रेमी प्रेमिका

वहीं दूसरी ओर देवरिया के मैरिज हॉल में साथ काम करने वाले प्रेमी और प्रेमिका एक साथ फरार हो गए। प्रेमी तीन बच्चों का पिता है तो प्रेमिका एक बच्चे की मां है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र का एक युवक शहर के एक मैरिज हॉल में काम करता है। वह तीन बच्चों का पिता है। मैरिज हॉल में ही शहर की एक युवती भी काम करती है। वह भी एक बच्चे की मां है। साथ काम करते दोनों को एक दूसरे से प्रेम हो गया। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर पहले दोनों एक साथ फरार हो गए। दोनों के परिजन परेशान हो चले। काफी खोजबीन और तलाश करने के बाद दोनों का पता चलने पर परिजनों ने दोनों को घर वापस लौटने को कहा। मंगलवार को दोनों वापस लौटे। वापस लौट के बाद प्रेमी ने प्रेमिका को साथ रखने से इंकार कर दिया। प्रेमिका बुधवार को रामपुर कारखाना थाने पहुंच गई और उसने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दे दिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।