Horrific road accident in Kasganj: 3 dead, 8 injured; victims had come to attend a post funeral feast कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 8 घायल, तेरहवीं की दावत खाने आए थे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 8 घायल, तेरहवीं की दावत खाने आए थे

उत्तर प्रदेश के कासगंज में भीषण सड़क हादसा हो गया है। सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे।

Fri, 12 June 2026 11:12 PMDeep Pandey हिन्दुस्तान, कासगेज
share
कासगंज में भीषण सड़क हादसा, 3 की मौत और 8 घायल, तेरहवीं की दावत खाने आए थे

उत्तर प्रदेश के कासगंज-अतरौली रोड पर थाना ढोलना क्षेत्र के गांव भरसौली जंगल पर शु्क्रवार रात करीब आठ बजे सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी लोग अलीगढ़ के छर्रा क्षेत्र स्थित गांव अलपपुर से यहां रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। समाचार भेजे जाने तक पुलिस शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजे जाने की तैयारी में लगी थी।

जानकारी के अनुसार, एक दर्जन लोग टेंपो में सवार होकर गांव गढ़ी (ढोलना) में अपने रिश्तेदार बड्डे के यहां तेरहवीं की दावत में शामिल होने आए थे। रात करीब आठ बजे भोजन करने के बाद सभी लोग टेंपो से वापस अपने गांव अलपपुर लौट रहे थे। जैसे ही उनका टेंपो गांव भरसोली के जंगल के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉला ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो पलट गया और उसमें सवार लोग नीचे दब गए। चीख पुकार मच गई। हादसे में गांव अलपपुर के राकेश, योगेन्द्र और मान सिंह की मौत हो गई। जबकि आठ अन्य घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही ढोलना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।

घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा

सीओ सिटी आंचल चौहान ने बताया कि हादसे की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है और वे रात में ही कासगंज पहुंच गए। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजनाथ सिंह के भतीजे की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में भिड़ी 110 की रफ्तार से कार, हादसे में 4 की मौत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।