up police team returning from a raid met with an accident sub inspector died sub inspectors driver critical condition यूपी पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत; महिला दरोगा समेत 3 की हालत गंभीर, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत; महिला दरोगा समेत 3 की हालत गंभीर

पुलिस टीम,महाराजगंज जिले में दबिश देकर वापस गोरखपुर लौट रही थी। दुर्घटना में मारे गए सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार रामगढ़ताल थाने में तैनात थे। टीम के साथ गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी रात भर जागा था। नींद सभी को आ रही थी लेकिन किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि इसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। 

Tue, 17 Feb 2026 04:09 PMAjay Singh संवाददाता, महाराजगंज
share
यूपी पुलिस की टीम का एक्सीडेंट, सब इंस्पेक्टर की मौत; महिला दरोगा समेत 3 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश के महराजगंज में दबिश देकर गोरखपुर लौट रही यूपी पुलिस की एक टीम का दर्दनाक एक्सीडेंट हो गया। इसमें एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि एक महिला दरोगा, दरोगा और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सीडेंट, महराजगंज जिले में कतरारी पुलिस चौकी के पास मंगलवार की सुबह-सुबह हुआ। घायल पुलिसवालों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि सब इंस्पेक्टर की मौत से उनके परिवार में कोहराम और पुलिस महकमे में साथियों के बीच मातम पसरा हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस टीम,महाराजगंज जिले में दबिश देकर वापस लौट रही थी। दुर्घटना में मारे गए सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार गोरखपुर के रामगढ़ताल थाने में तैनात थे। सोमवार की रात में वह अपनी टीम के साथ दबिश के सिलसिले में महराजगंज गए थे। दबिश की कार्रवाई पूरी करने के बाद टीम सुबह गोरखपुर लौट रही थी। टीम के साथ गाड़ी चला रहा ड्राइवर भी रात भर जागा था। नींद सभी को आ रही थी लेकिन किसी ने ऐसा नहीं सोचा था कि इसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो जाएगा। पुलिस टीम अभी महराजगंज जिले की सीमा में ही थी कि यह हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि कतरारी पुलिस चौकी के पास ड्राइवर को अचानक झपकी आ गई। सेकेंडों में हादसा हो गया। झपकी आने से सबसे पहले ड्राइवर का गाड़ी पर से कंट्रोल छूटा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ को तोड़ते हुए गाड़ी आगे बढ़ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP में शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, CM योगी ने किया ये ऐलान

हादसे के चलते मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के जिन लोगों ने हादसा देखा वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सब इंस्पेक्टर संतोष कुमार बुरी तरह घायल थे। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे। अंत में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सब इंस्पेक्टर रमेश चंद्र कुशवाहा, महिला सब इंस्पेक्टर गीता और वाहन चालक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह गाड़ी की तेज रफ्तार और ड्राइवर को झपकी आना बताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन प्रमाण पत्रों के सत्यापन में जुटे अधिकारी-कर्मचारी, अब इन पर अभियान का फोकस

2023 बैच के दरोगा संतोष

मरने वाले सब इंस्पेक्टर संतोष बिहार प्रदेश के सिवान जिला अंतर्गत सहसराव गांव के निवासी थे। वह 2023 बैच के दरोगा थे, गोरखपुर जिले में उनकी पहली तैनाती थी। सभी पुलिसकर्मी जालसाजी के आरोपित की तलाश में महराजगंज के सिंदुरिया थाना अंतर्गत भेड़ियारी गांव में गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।