staff in up sir is now busy verifying certificates of voters without mapping now focus of campaign is on women and youth यूपी में इन प्रमाण पत्रों के सत्यापन में जुटे अधिकारी-कर्मचारी, अब इन पर अभियान का फोकस, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में इन प्रमाण पत्रों के सत्यापन में जुटे अधिकारी-कर्मचारी, अब इन पर अभियान का फोकस

एसआईआर अभियान के दौरान प्रयागराज में दो लाख 87 हजार मतदाता ऐसे मिले जो वर्ष 2003 में वोटर नहीं थे। वे अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के मतदाता होने का प्रमाणपत्र भी नहीं दे सके। ऐसे वोटरों से निर्वाचन आयोग ने 13 प्रमाणपत्रों में कोई एक देने के लिए कहा था।

Sun, 15 Feb 2026 02:08 PMAjay Singh वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share
यूपी में इन प्रमाण पत्रों के सत्यापन में जुटे अधिकारी-कर्मचारी, अब इन पर अभियान का फोकस

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में नो मैपिंग वाले मतदाताओं की ओर से जो प्रमाणपत्र दिए जा रहे हैं, उनका अब सत्यापन भी कराया जा रहा है। यूपी बोर्ड परीक्षा एकदम करीब है और अधिकांश लोगों ने प्रमाणपत्र के रूप में अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लगाई है। रोजाना आ रहे प्रपत्रों को सम्बन्धित विभागों को निर्वाचन कार्यालय से भेजा जा रहा है। यूपी में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत नए मतदाता बनने के लिए अभी तक 69.71 लाख फॉर्म-6 भरे गए हैं। अब एक दिन में तीन-तीन लाख से अधिक फॉर्म-6 भरे जा रहे हैं। बीती 6 जनवरी के बाद से अभी तक 52.13 लाख फॉर्म मतदाता बनने को फॉर्म भरे गए हैं। अब युवाओं और महिलाओं को मतदाता बनाने पर चुनाव आयोग फोकस कर रहा है। इसके लिए आयोग विशेष अभियान चलाएगा।

एसआईआर अभियान के दौरान प्रयागराज में दो लाख 87 हजार मतदाता ऐसे मिले जो वर्ष 2003 में वोटर नहीं थे। साथ ही अपने माता-पिता, दादा-दादी और नाना-नानी के मतदाता होने का प्रमाणपत्र भी नहीं दे सके। ऐसे वोटरों से निर्वाचन आयोग ने 13 प्रमाणपत्रों में कोई एक देने के लिए कहा था। अब जबकि नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू हो गई है तो ऐसे वोटरों को प्रमाणपत्र देना है। सबसे ज्यादा लोगों ने हाईस्कूल की मार्कशीट दी है। इस वक्त बोर्ड परीक्षा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 18 फरवरी से बोर्ड परीक्षा होनी है और रोजाना निर्वाचन कार्यालय से तीन से चार हजार मार्कशीट बोर्ड को जारी की जा रही है, जिसका सत्यापन कर उसकी तत्काल रिपोर्ट ली जा रही है। वहीं आय-जाति प्रमाणपत्र, स्थायी निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, कार्यालयों की ओर से जारी पहचान पत्र आदि जो दस्तावेज हैं, उन्हें सम्बन्धित विभागों को भेजा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:साहब! मेरी मूंछें तो देखिए, महिला के रूप में दर्ज पुरुष ने UP SIR में लगाई गुहार

नो मैपिंग वाले और तार्किक विसंगति वाले मतदाताओं को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस मिलने के 10 दिन के भीतर वो अपने क्षेत्र के बीएलओ, बीएलए व निर्वाचन रजिस्ट्रीकृत अधिकारी के सामने प्रस्तुत होकर अपना प्रमाणपत्र दे सकते हैं। इसकी जांच निर्वाचन आयोग के क्रम में कराई जा रही है। -पूजा मिश्रा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी

बीएलए की ओर से भरवाए गए 40304 लोगों के फॉर्म

राजनीतिक दलों के 5.81 लाख बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) हैं और इनकी ओर से अभी तक 40304 लोगों को मतदाता बनाने के लिए फॉर्म भरवाया गया है। मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए अब दावे व आपत्तियां 6 मार्च तक की जा सकती हैं। अभी तक मतदाता सूची से नाम कटवाने के लिए 1.74 लाख फॉर्म-7 भरे गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी एसआईआर में अच्छा काम करने वाले कर्मचारी जाएंगे इटली, सीईओ करेंगे अगुवाई

राजनीतिक दलों के बीएलए अब तक 1790 फॉर्म-7 जमा करवाने को भर चुके हैं। सभी डिग्री कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में मतदाता साक्षरता क्लब के माध्यम से युवाओं को मतदाता बनने के लिए फॉर्म-6 भरवाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभागों में महिलाओं को वोटर बनाने के लिए अभियान चलाने का आदेश दिया गया है। आशा वर्कर व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मदद से गांव-गांव महिलाओं को फॉर्म-6 भरने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।