यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए तीन दिन चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और शेड्यूल
आठ से 10 जून तक उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का आयोजन होगा। इसके चलते रेलवे प्रशासन ने विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। ये ट्रेन गोरखपुर से लखनऊ के लिए होगी और यूपी के अन्य शहरों से होकर गुजरेगी।

रेलवे प्रशासन ने आगामी उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा को ध्यान में रखते हुए आठ से 10 जून तक विशेष ट्रेन चलाने का फैसला किया है। अभ्यार्थियों की सुविधा हेतु 05031/05032 गोरखपुर-लखनऊ जं.-गोरखपुर अनारक्षित परीक्षा स्पेशल गोंडा से होकर गुजरेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित कुमार ने बताया कि 05031 गोरखपुर-लखनऊ जं. परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 10 जून तक गोरखपुर से 00.30 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 01.10 बजे, बस्ती से 01.38 बजे, बभनान से 02.03 बजे, मनकापुर से 02.35 बजे, गोंडा से 03.10 बजे, करनैल गंज से 03.38 बजे, बाराबंकी से 04.52 बजे तथा बादशाहनगर से 05.33 बजे छूटकर लखनऊ जं. 06.40 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05032 लखनऊ जं.-गोरखपुर परीक्षा विशेष गाड़ी 08 से 10 जून तक लखनऊ जं. से 18.15 बजे प्रस्थान कर बादशाहनगर से 18.48 बजे, बाराबंकी से 19.32 बजे, करनैलगंज से 20.30 बजे, गोंडा से 21.00 बजे, मनकापुर से 21.26 बजे, बभनान से 22.02 बजे, बस्ती से 22.33 बजे तथा खलीलाबाद से 23.00 बजे छूटकर गोरखपुर 23.55 बजे पहुंचेगी। इस गाड़ी में सामान्य द्वितीय श्रेणी के दस और एसएलआरडी के 02 कोच लगेगें।
अतिरिक्त कोच लगने से यात्रियों को मिलेगी राहत
गर्मी की छुट्टियों, बढ़ी हुई यात्री भीड़ और परीक्षा को देखते हुए उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल ने कई महत्वपूर्ण ट्रेनों में अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने की संभावना बढ़ेगी और प्रतीक्षा सूची के यात्रियों को भी राहत मिलेगी। विभिन्न ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच अस्थायी रूप से जोड़ा जाएगा।
इनमें आनंद हार टर्मिनल–जयनगर (04008/04007), दिल्ली–मऊ/मधुबनी मार्ग की ट्रेनें (14207/14208), अयोध्या कैंट–दिल्ली (14205/14206), वाराणसी–बरेली एक्सप्रेस (14235/14236) तथा आनंद विहार टर्मिनल–गाजीपुर सिटी (22420/22419) शामिल हैं। रेलवे अधिकारियों के अनुसार जून माह में अवकाश और त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या में वृद्धि को देखते हुए यह व्यवस्था की है। अतिरिक्त कोच लगने से यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी तथा भीड़भाड़ कम करने में मदद मिलेगी।
कटिहार-अमृतसर स्पेशल 15 से
यात्रियों की सुविधा के लिए 05736/05735 कटिहार-अमृतसर वाया गोरखपुर स्पेशल का संचलन तीन अतिरिक्त फेरों के लिए किया जाएगा। यह जानकारी सुमित कुमार ने दी है। 05736 कटिहार-अमृतसर स्पेशल 15, 22 एवं 29 जुलाई को कटिहार से रात 9 बजे प्रस्थान अगले दिन 11:10 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर अगले दिन 9:45 बजे अमृतसर पहुंचेगी। वापसी यात्रा में, 05735 अमृतसर-कटिहार स्पेशल 17, 24 एवं 31 जुलाई को अमृतसर से दोपहर 1:25 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 8:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यहां से प्रस्थान कर देर रात 11:45 बजे ललितग्राम पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे।




साइन इन