UP police arrested three criminals after an encounter one got shot in the leg यूपी पुलिस की आधी रात बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, एक के पैर पर लगी गोली, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस की आधी रात बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, एक के पैर पर लगी गोली

झांसी में अपराधियों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई के तहत सोमवार देर रात झांसी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में से एक मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया।

Tue, 10 June 2025 06:00 AMPawan Kumar Sharma वार्ता, झांसी
share
यूपी पुलिस की आधी रात बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को दबोचा, एक के पैर पर लगी गोली

उत्तर प्रदेश के झांसी में अपराधियों के खिलाफ की जा रही कड़ी कार्रवाई के तहत सोमवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार बदमाशों में से एक मुठभेड़ के दौरान घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि थाना नवाबाद पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त चेकिंग के दौरान करगुवां भगवंतपुर के कच्चे रास्ते पर मो़ बारिया की पहाडिया पर मुठभेड़ में एक बदमाश विपिन निवासी कंजड के पैर में गोली लगी और उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि उसके दो अन्य साथियों कमल और दीपक को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक नगर (एसपी सिटी) ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इन तीनों ने 8 जून 2025 थाना नवाबाद में ऑटो से 40 हजार रुपये लेकर टायर लेने जा रहे अरविंद की पॉकेट मार ली थी । इस संबंध में अरविंद की तहरीर पर थाना नवाबाद में प्राथमिकी दर्ज कर चोरी को अंजाम देने वाले बदमाशों की धरपकड़ के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जांच के क्रम में नवाबाद थाना पुलिस और स्वाट टीम ने घटनास्थल के आसपास से कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले और इसके बाद तीन बदमाशों को चिह्नित किया गया था। इनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में थाना नवाबाद तथा स्वाट टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि लूट को अंजाम देने वाले तीन अपराधी करगुंवा भगवंतपुरा की ओर जाने वाले मार्ग से गुजरने वाले हैं । इस सूचना पर टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मार्ग पर चेकिंग लगायी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्कॉलरशिप न आने पर चोर बन गया बीटेक छात्र, कॉलेज से चुराए लैपटॉप-टैबलेट
ये भी पढ़ें:यूपी में हॉरर किलिंग, बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को फंदे से लटकाया

तीन अपराधी मोटरसाइकिल से आते हुए दिखाई दिए तो उन्हें रुकने को कहा गया लेकिन पुलिस की चेतावनी को नजरंदाज करते हुए अपराधियों ने जंगल की ओर मोटरसाइकिल दौड़ा ली। इस पर पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विपिन के पैर में गोली लगी और अन्य दो को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने बताया कि विपिन एक शातिर किस्म का अपराधी है। जिसके खिलाफ विभिन्न जनपदों में लूट, चोरी के 13 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार बदमाशों के पास से तीन अवैध असलहे, 36500 रुपये और वादी का आधा रकार्ड समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।