BTech student stole laptop and tablet from college to pay fees after not receiving scholarship स्कॉलरशिप न आने पर चोर बन गया बीटेक छात्र, फीस जमा करने के लिए कॉलेज से चुराए लैपटॉप-टैबलेट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

स्कॉलरशिप न आने पर चोर बन गया बीटेक छात्र, फीस जमा करने के लिए कॉलेज से चुराए लैपटॉप-टैबलेट

यूपी के झांसी में एक बीटेक छात्र स्कॉलरशिप न आने पर चोर बन गया। उसने कॉलेज से दो डेस्कटॉप, एक लैपटॉप व 12 टैबलेट की चोरी की। हालांकि मुखबिरों की सूचना पर पुलिस ने बीटेक छात्र को गिरफ्तार किया है। इस पर युवक ने बताया कि कॉलेज की फीस जमा करने के लिए उसने चोरी की थी।

Tue, 10 June 2025 05:42 AMPawan Kumar Sharma संवाददाता, झांसी
share
स्कॉलरशिप न आने पर चोर बन गया बीटेक छात्र, फीस जमा करने के लिए कॉलेज से चुराए लैपटॉप-टैबलेट

यूपी के झांसी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां बुंदेलखंड इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी (बीआईईटी) में पांच महीने पहले एकेडमिक ऑफिस के दरवाजे की कुंडी काटकर दो डेस्कटॉप, एक लैपटॉप व 12 टैबलेट की चोरी के मामले में पुलिस ने यहीं के बीटेक छात्र को गिरफ्तार किया है। इसका खुलासा तब हुआ जब छात्र टैबलेट और कंप्यूटर को बेचने की फिराक में एक दुकानदार के पास पहुंचा था। गिरफ्तार किए गए छात्र ने बताया कि उसकी स्कॉलरशिप नहीं आई थी। पिता एक डिलीवरी कंपनी में सेल्समैन हैं। कॉलेज की फीस जमा करने के लिए उसने चोरी की थी। उधर, पुलिस ने पूरा माल बरामद करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

नवाबाद थाना क्षेत्र के बीआईईटी के कुलसचिव डॉ. विमल किशोर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कि 30 दिसंबर 2024 को एकेडमिक कार्यालय में चोरी हो गई है। चोरी हुए 12 टैबलेट शासन की योजना के तहत संस्थान के पात्र छात्रों को वितरित किए जाने थे। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि यह तो तय था कि कोई बाहरी आकर यहां चोरी नहीं कर सकता। किसी अंदर के ही शख्स ने चोरी की है। इसी के चलते मुखबिरों को सक्रिय किया गया था। तभी एक छात्र ने दुकानदार से सरकारी योजना के टैबलेट समेत अन्य गैजेट्स बेचने की बात कही। जिसके बाद एकेडमिक के साथ पुलिस भी एक्टिव हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जर्मन शेफर्ड कुत्तों की जान के दुश्मन बने बाघ, 15 दिनों में चार को बनाया निवाला
ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले आशिक संग भागी दुल्हन, परिजनों ने छोटी बहन की करा दी शादी

सूचना पर बीआईईटी कॉलेज गेट के पास से छात्र को पकड़ लिया। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने अपना नाम लखनऊ के गोमतीनगर के रहने वाले प्रशांत कुमार पुत्र अरविंद कुमार बताया। प्रशांत ने बताया कि वह मूलरूप से गांव बदलापुर थाना तियारा जिला जौनपुर का रहने वाला है। यहां बीआईईटी कैंपस में स्थित पंचवटी हॉस्टल में रहकर बीआईईटी से मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक द्वितीय की पढ़ाई कर रहा है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।