Horror killing sambhal father along with son hanged daughter यूपी में हॉरर किलिंग, बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को फंदे से लटकाया, पुलिस ने किया खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में हॉरर किलिंग, बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को फंदे से लटकाया, पुलिस ने किया खुलासा

संभल से हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है। जहां थाना रजपुरा क्षेत्र में 27 मई को युवती की हत्या शव फंदे पर लटका दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर बताया कि युवती का शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। लोकलाज के डर से पिता ने बेटे के साथ मिलकर युवती की हत्या कर दी थी।

Mon, 9 June 2025 09:03 PMPawan Kumar Sharma संवाददाता, संभल
share
यूपी में हॉरर किलिंग, बाप ने बेटे के साथ मिलकर बेटी को फंदे से लटकाया, पुलिस ने किया खुलासा

यूपी के संभल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव हैमदपुर में 27 मई को युवती की हत्या शव फंदे पर लटका दिया गया था। सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर बताया कि युवती का शादीशुदा व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। लोकलाज के डर से पिता ने बेटे के साथ मिलकर बेटी की गला दबाकर हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया था। मामले में पिता की ओर से बेटी के प्रेमी समेत तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर मौत होने की पुष्टि के लिए फार्मासिस्ट को 50 हजार में सौदा किया था। जांच के बाद पुलिस ने पिता-पुत्र व आरोपी फार्मासिस्ट समेत पांच लोगों गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि 27 मई को थाना रजपुरा के गांव हैमदपुर में 19 वर्षीय युवती की हत्या हो गई थी। पिता चंद्रकेश की ओर से 31 मई को हत्या के आरोप में तीन नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ हत्या की तहरीर दी गई थी। जांच में मामला संदिग्ध लगने पर युवती के परिजनों से पूछताछ की गई तो सामने आया कि युवती का गांव के ही प्रमोद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी गांव के लोगों को जानकारी भी थी। प्रमोद की पत्नी को युवती व प्रमोद के बीच फोन पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग मिल गई थी। इसे लेकर 26 मई को युवती और प्रमोद की पत्नी में झगड़ा भी हुआ था।

युवती के भाई का भी प्रमोद से झगड़ा हुआ था। इसी को लेकर युवती का पिता व भाई गांव में अपमानित महसूस करने लगे और हत्या की साजिश रची। एसपी ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 27 मई की सुबह 6 बजे करीब दोनों पिता-पुत्र ने मंजू की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया था। इसके बाद प्रमोद के साले उमेश को फोन कर घर पर बुलाया। सुबह नौ बजे करीब उमेश के घर पहुंचने पर बेटी की हत्या का आरोप प्रमोद समेत उमेश व गांव के ही पप्पी पर लगा दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मंदिर बनाना चाहता था…पैड़ा वाले बाबा ने बागेश्वरधाम में FB लाइव आकर खाया जहर
ये भी पढ़ें:सात फेरों से पहले आशिक संग भागी दुल्हन, परिजनों ने छोटी बहन की करा दी शादी

पोस्टमार्टम रिपोर्ट बदलवाने को 50 हजार में किया था सौदा

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या करना ही आए इसके लिए बहजोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात फार्मासिस्ट मधुर आर्य से साठगांठ कर 50 हजार में सौदा किया था। साक्ष्यों के आधार पर मृतका के पिता चंद्रकेश, भाई धर्मेंद्र, जयप्रकाश, प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, सीएचसी बहजोई में तैनात फार्मासिस्ट मधुर आर्य को 15 हजार नकदी व एक मोबाइल समेत भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।