UP Panchayat elections voter list will now be released on 6 February; Election Commission has extended the last date यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब इस डेट को होगी जारी, चुनाव आयोग ने बढ़ाई अंतिम तारीख, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब इस डेट को होगी जारी, चुनाव आयोग ने बढ़ाई अंतिम तारीख

UP Panchayat election news: यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब 6 फरवरी को जारी होगी। अब मतदाता सूची जारी करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है।अभी तक डुप्लीकेट मतदाता भी सूची से नहीं हटाए गए हैं।

Thu, 20 Nov 2025 06:46 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट अब इस डेट को होगी जारी, चुनाव आयोग ने बढ़ाई अंतिम तारीख

UP Panchayat election news: यूपी पंचायत चुनावों की मतदाता सूची तैयार करने में जिले लापरवाही बरत रहे हैं। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अब मतदाता सूची जारी करने की अंतिम तारीख बढ़ाकर छह फरवरी 2026 कर दी गई है। पहले 15 जनवरी 2026 को यह मतदाता सूची जारी की जानी थी। फिलहाल अब समय सीमा बढ़ा दी गई है। अभी तक डुप्लीकेट मतदाता भी सूची से नहीं हटाए गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जो संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है उसके अनुसार अब ड्राफ्ट मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी होगी। पहले इसे पांच दिसंबर को जारी किया जाना था। यही नहीं मतदाता सूची पर दावे व आपत्तियों का निस्तारण 31 दिसंबर से छह जनवरी तक किया जाएगा। पहले यह कार्य 13 दिसंबर से 19 दिसंबर के बीच किया जाना था। राज्य निर्वाचन आयोग के बार-बार दिशा निर्देशों के बावजूद जिलों में अधिकारी यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची से डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम बाहर करने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के कार्य में ढिलाई बरत रहे हैं। अब जिलों में विधानसभा व लोकसभा चुनाव की मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का काम चल रहा है। ऐसे में यूपी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची के कार्य में अब और देरी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चुनाव से पहले इस ग्राम पंचायत का सामने आया मनरेगा खेल, प्रधान समेत 15 पर ऐक्शन
ये भी पढ़ें:चुनाव की तैयारियों के बीच 44 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी, इस मामले में ऐक्शन

2.27 करोड़ डुप्लीकेट मतदाता दर्ज हैं

डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से बाहर करने के लिए अगस्त में ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों को पत्र भेजा गया था, लेकिन अभी तक यह कार्य नहीं हुआ। कुल 90.76 लाख मतदाताओं के नाम दो या तीन-तीन बार होने के कारण 2.27 करोड़ डुप्लीकेट मतदाता दर्ज हैं। सूची को ठीक करने का कार्य सुस्त गति से चल रहा है। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 12.43 करोड़ मतदाताओं के नाम हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।