यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच 44 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी, इस मामले में ऐक्शन
यूपी में अगले साल पंचायत चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर तैयारियां चल रही है। इस बीच गोंडा जिले के 44 ग्राम पंचायतों को सीडीओ ने नोटिस जारी की। तमाम ग्राम पंचायतों ने खर्च की गई धनराशि का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया।
यूपी पंचायत चुनाव को तैयारियां तेज हैं। इस बीच गोंडा जिले के ग्रामीण क्षेत्र में करोड़ों रुपये से हुए विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता पर 44 ग्राम पंचायतों को सीडीओ अंकिता जैन के निर्देश पर अधिभार नोटिस जारी किया गया है। पंचायतीराज विभाग की ऑडिट टीम ने हाल ही में वित्तीय वर्ष 2018- 19 और 2023-24 के दौरान कराए गए विकास कार्यों के अभिलेखों की जांच की थी। इसमें तमाम ग्राम पंचायतों ने खर्च की गई धनराशि का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं किया। बेलसर ब्लॉक की डिडिसिया कला ग्राम पंचायत को 56 लाख 78 हजार 406 रुपये, सेमरी कला को 70 लाख 51 हजार 745, उमरी बेगमगंज को एक करोड़ 37 लाख 25 हजार 263 रुपये का अधिभार नोटिस दिया है।
ऑडिट टीम ने जब ग्राम पंचायतों के सचिवों और प्रधानों से अभिलेख मांगे तो आधे-अधूरे दस्तावेज मुहैया कराए गए। ऑडिट टीम ने इस पर गंभीर आपत्ति दर्ज करते हुए डीपीआरओ को रिपोर्ट सौंपी थी। सीडीओ के कड़े रुख के बाद डीपीआरओ लालजी दूबे ने 15 दिनों के भीतर संबंधित ग्राम पंचायतों के जिम्मेदारों से जवाब मांगा है। निर्धारित समय सीमा में स्पष्टीकरण न देने पर कार्यवाही के साथ खर्च की धनराशि की वसूली की जाएगी।
वित्तीय वर्ष 2018-19 के ऑडिट में रूपईडीह ब्लॉक के बेलवा बाजार ग्राम पंचायत को 13,77,750 रुपये, निबिहा परसपुर को 25,68,421 रुपये, मुजेहना में करमडीह को 14,51,616, छपिया के माड़ा को 10,07,189 रुपये , चुवाड़ को 25,63,107, बभनी खास को 16,26,289 , बेलसर में डिडिसिया कला को 56,78,406, सेमरी कला 70,51,745, उमरी बेगमगंज को 1,37,25,263, नवाबगंज के खरगूपुर को 57,698, मनकापुर में अमघटी को 2,35,000 रुपये का अभिभार नोटिस जारी किया गया है। इटियाथोक ब्लॉक में हरदैया भटपुरवा को 11,90,88, झंझरी में इमरती विसेन को 22,35,554 , तरबगंज में अकबरपुर को 19,67,334 और रेतादल सिंह को 2,85,350 रुपये का अधिभार नोटिस दिया गया है।
वहीं वित्त वर्ष 2023-24 की लेखा परीक्षा में कुल 29 ग्राम पंचायतों में गम्भीर वित्तीय गड़बड़ियों के प्रकरण प्रकाश में आई है। पंडरी कृपाल ब्लॉक क्षेत्र में उकरा ग्राम पंचायत को 8,23,219 रुपये, मुजेहना ब्लॉक में मुजेहना को 3,15,553 रुपये , रुपईडीह में इटहिया नवीजोत को 18,32,013 रुपये, पंडरी पारासराय को 11,70,579 रुपये, झूरी कुइयां को 18,48,677 रुपये, भवानीपुर खुर्द को 12,14,824 रुपये और टंडवा गुलाम को 5,10,513 रुपये का अधिभार नोटिस दिया गया है। इसी प्रकार बभनजोत में बनगांव केा 7,04,148, नवाबगंज में नकहरा को 4,13,741, तरबगंज में सेमरा को 31,000 रामापुर को 41,265, ढोढेपुर को 99,874, कटहा को 1,41,748, कटरा बाजार ब्लॉक में महादेव को 8,30,208, हलधरमऊ में रेरुवा 1,78,021 रुपये अधिभार नोटिस जारी किया गया है। बेलसर में देवरदा को 1,46,870, ऐली परसौली को 84,11,528, परसदा को 2,54,665, चांदपुर को 4,58,845, बरसड़ा को 9,42,760, बेलसर को 32,72,170 रुपये का अधिभार नोटिस जारी किया गया है।
मनकापुर में तामापार को 39,500, इटियाथोक में श्रीनगर को 9000 रुपये, पूरे पंडित वृन्दावन 20,48,569, भवानीपुरकला को 23,60,207, बिनुहनी को 11,49,170, सिंघवापुर को 14,94,849 रुपये, करनैलगंज के करूवा को 15,95,495 रुपये और कादीपुर को 4,53,127 रुपये का अधिभार नोटिस दिया गया है।
डीपीआरओ लालजी दूबे ने बताया कि ऑडिट टीम की आपत्ति के बाद जिले की 44 ग्राम पंचायतों को नोटिस जारी करके जवाब मांगा गया। 15 दिन के भीतर संतोषजनक जवाब और अभिलेख न मिलने पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।




साइन इन