यूपी पंचायत चुनाव को लेकर नया अपडेट, 23 दिसम्बर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को इस बार नए और सक्रिय मतदाता और भी खास बनाएंगे। प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गईं हैं। मतदाता सूची बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और 23 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। अंतिम मतदाता सूची छह फरवरी को जारी होगी।

UP Panchayat Chunav: उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज हो गई हैं। मतदाता सूची बनाने का काम लगभग पूरा हो चुका है और 23 दिसंबर को राज्य निर्वाचन आयोग ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी करेगा। मतदाता सूची में शामिल 90.76 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं को हटाने का काम जिलों में किया जा रहा है। ऐसे में अब शुद्ध मतदाता सूची जारी करने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। अभी पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में 12.43 करोड़ लोग शामिल हैं। फिलहाल अंतिम मतदाता सूची छह फरवरी को जारी होगी। गुरुवार को राज्य निर्वाचन आयोग मतदाता सूची से संबंधित विभिन्न जानकारी साझा करेगा।
उन्नाव में इस बार 69 हजार से अधिक नए मतदाता
त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव को इस बार नए और सक्रिय मतदाता और भी खास बनाएंगे। उन्नाव में वर्ष 2021 के मुकाबले मतदाता सूची में अब तक 2,91,822 नए नाम जोड़े गए हैं, जबकि 2,22,151 मतदाताओं के नाम हटाए जाने के बाद शुद्ध वृद्धि 69,671 रही। पुनरीक्षण अभियान में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने और संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कुल मतदाता संख्या 21,31,587 हो गई है। इस बड़ी संख्या के साथ आगामी पंचायत चुनाव और भी महत्वपुर्ण और रोचक होने की संभावना है। विशेष जानकारी के अनुसार, सूची में नाम कटने वालों में डुप्लीकेट, मृतक या पहले से सूची में शामिल मतदाता शामिल हैं।
वहीं नए जोड़ने वालों में 18 साल की आयु पूरी करने वाले या अब तक सूची में नहीं शामिल मतदाता हैं। संशोधन सूची में कुल 38,931 नाम दर्ज किए गए हैं। जिले के 16 ब्लॉकों की 1,037 ग्राम पंचायतों में 4,21,781 मतदाता डुप्लीकेट पाए गए, जिनमें से 3,55,946 मतदाता सही पाए गए। शेष 47,352 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 फरवरी को किया जाएगा। चुनाव अधिकारियों का कहना है कि अंतिम सूची में और बढ़ोतरी की संभावना है, जिससे पंचायत चुनाव में हिस्सा लेने वाले मतदाताओं की संख्या और बढ़ेगी। यह बार का चुनाव नए मतदाताओं और सूची सुधार के चलते पहले से कहीं ज्यादा रोमांचक और निर्णायक साबित होने वाला है।




साइन इन