action starts against rohingya bangladeshi infiltrators up cm yogi personally taking charge said bojh ki safai jaroori यूपी में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर ऐक्शन, योगी ने खुद संभाला मोर्चा; बोले- सफाई जरूरी है, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर ऐक्शन, योगी ने खुद संभाला मोर्चा; बोले- सफाई जरूरी है

सीएम योगी ने कहा है कि यूपी में घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है। प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। घुसपैठियों के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

Mon, 8 Dec 2025 11:39 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बांग्लादेशी रोहिंग्या घुसपैठियों पर ऐक्शन, योगी ने खुद संभाला मोर्चा; बोले- सफाई जरूरी है

उत्तर प्रदेश में रोहिंग्या और बांग्लोदशी घुसपैठियों पर निर्णायक ऐक्शन शुरू हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद इसका मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार को ‘योगी की पाती’ में उन्होंने दो टूक शब्दों में साफ कर दिया कि यूपी में एक भी घुसपैठिया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सीएम योगी ने कहा कि संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है घुसपैठियों का नहीं। सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई आवश्यक है। यूपी में अगले साल होने वाले पंचायत चुनाव और 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम योगी वर्तमान में यूपी के विभिन्न जिलों का दौरा कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने प्रदेश के हर मंडल मुख्यालय पर एक डिटेंशन सेंटर बनाने और घुसपैठियों की तलाश के लिए प्रदेश व्यापी अभियान छेड़ने का आदेश दिया था।

सोमवार को ‘योगी की पाती’ में सीएम ने लिखा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने एक प्रकरण के दौरान महत्वपूर्ण टिप्पणी की है कि घुसपैठियों के लिए लाल कालीन नहीं बिछाई जा सकती है। इससे स्पष्ट है कि घुसपैठिए किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं हैं। संसाधनों पर अधिकार नागरिकों का है, घुसपैठियों का नहीं है। उत्तर प्रदेश की सुरक्षा, सामाजिक संतुलन और सुदृढ़ कानून-व्यवस्था हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों के विरुद्ध सख्त और निर्णायक कार्रवाई प्रारंभ की गई है। सभी नगरीय निकायों को संदिग्ध विदेशी नागरिकों की पहचान कर सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

अनधिकृत बोझ की सफाई जरूरी

सीएम योगी ने आगे लिखा कि सार्वजनिक संसाधनों पर अनधिकृत बोझ की सफाई भी जरूरी है। उन्होंने लिखा-‘योजनाओं से वंचितों को मिलने वाले लाभ को बंटने नहीं दिया जा सकता है। इसी उद्देश्य से दस्तावेज सत्यापन का विशेष अभियान चलाया जा रहा है और घुसपैठियों को चिह्नित कर उन्हें डिटेंशन केंद्रों में भेजा जा रहा है, ताकि अग्रिम कार्यवाही की जा सके। इसके लिए प्रत्येक मंडल में डिटेंशन केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।’

सीएम ने नागरिकों से की ये अपील

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे सतर्क रहें और घरेलू अथवा व्यवसायिक कार्यों में किसी भी व्यक्ति को नियोजित करने से पहले उसकी पहचान जरूर सुनिश्चित करें। उन्होंने लिखा कि प्रदेश की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है क्योंकि सुरक्षा ही समृद्धि का आधार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांग्लादेशी घुसपैठियों की लिस्ट बनेगी, हर मंडल में 1 डिटेंशन सेंटर; योगी का आदेश
ये भी पढ़ें:यूपी में AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ीं, राजभर नेता ने दर्ज कराई FIR
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।