UP Panchayat Elections: 91,932 voters excluded from voter lists across all eight blocks in Lucknow यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में सभी आठों ब्लॉक की वोटर लिस्ट से 91,932 मतदाता बाहर किए गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में सभी आठों ब्लॉक की वोटर लिस्ट से 91,932 मतदाता बाहर किए गए

UP Panchayat Elections: यूपी पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट सूची जारी हो गई है। अनतिम मतदाता सूची में जिले में सभी आठों ब्लॉक की वोटर लिस्ट से 91,932 मतदाता बाहर किए गए।

Tue, 23 Dec 2025 09:18 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव: इस जिले में सभी आठों ब्लॉक की वोटर लिस्ट से 91,932 मतदाता बाहर किए गए

यूपी पंचायत चुनाव को लेकर मंगलवार को राजधानी में मतदाता सूची का अनंतिम प्रकाशन किया गया। इस बार मतदाता सूची में बिना किसी फेक या गलत आंकड़ों के व्यापक संशोधन देखने को मिला है। सूची के अनुसार राजधानी लखनऊ के सभी आठ ब्लॉकों में कुल 1,25,377 नए मतदाता जोड़े गए हैं, जबकि 91,932 मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं।

मतदाता सूची में कुल 10,89,949 मतदाता दर्ज किए गए हैं। इनमें 5,61,149 पुरुष और 5,28,845 महिला मतदाता शामिल हैं। प्रशासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि सभी ब्लॉकों में अंतिम सूची चस्पा कर दी गई है, ताकि आम लोग आसानी से इसे देख सकें। इसके साथ ही मतदाताओं की सुविधा के लिए सूची को ऑनलाइन भी उपलब्ध कराया गया है, जिससे लोग घर बैठे अपने नाम की जांच कर आपत्ति व सुझाव दे सकेंगे।

30 दिसंबर तक दर्ज होंगी आपत्तियां और सुझाव

एडीएम फाइनेंस राकेश कुमार सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को लेकर 30 दिसंबर तक आपत्ति और सुझाव दर्ज कराए जा सकते हैं। इसके बाद 31 दिसंबर से आपत्तियों की सुनवाई शुरू होगी। प्राप्त आपत्तियों और सुझावों का विधिवत परीक्षण कर सुनवाई के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन का दावा है कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम न छूटे और अपात्र नाम सूची में न रहें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, इस डेट तक करा सकेंगे आपत्तियां
ये भी पढ़ें:साइबर अपराधियों के लिए सख्त कानून बनाएं, योगी सरकार से बोले विधानसभा अध्यक्ष

ब्लॉकवार स्थिति: कहां जुड़े, कहां हटे नाम

काकोरी ब्लॉक में 12,917 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 8,847 नाम हटाए गए। यहां कुल मतदाता संख्या 1,01,427 है।

गोसाईगंज में 21,399 नए मतदाता जुड़े और 15,766 नाम हटे। कुल मतदाता 1,63,337 हो गए हैं।

चिनहट ब्लॉक में 5,759 नए नाम जुड़े, 3,073 हटाए गए। यहां कुल मतदाता 38,533 हैं।

बक्शी का तालाब में 19,013 मतदाता जोड़े गए और 17,113 नाम हटे। कुल मतदाता संख्या 1,86,882 है।

मलिहाबाद में 15,554 नाम जुड़े और 8,852 हटाए गए। यहां कुल मतदाता 1,50,987 हैं।

मॉल ब्लॉक में 14,566 नए मतदाता जुड़े, 11,152 नाम हटाए गए। कुल मतदाता 1,46,975 दर्ज हुए।

मोहनलालगंज में 23,155 मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 17,605 नाम हटाए गए। यहां कुल मतदाता संख्या 1,80,892 है।

सरोजिनी नगर में 13,014 नए मतदाता जुड़े और 9,524 नाम हटे। कुल मतदाता 1,20,961 हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।