UP Panchayat elections Draft voter list released, 12.69 crore voters, can file objections till 30 December यूपी पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ वोटर हटाए गए, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ वोटर हटाए गए

UP Panchayat election: यूपी पंचायत चुनाव को लेकर नया अपडेट आया है।पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हो गई। अब इस मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा।

Tue, 23 Dec 2025 11:57 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 1.41 करोड़ वोटर हटाए गए

यूपी में पंचायत चुनाव की ड्राफ्ट मतदाता सूची मंगलवार को जारी कर दी गई। उत्तर प्रदेश पंचायत मतदाता सूची में कुल 12.69 करोड़ वोटर हैं। पंचायत चुनाव मतदाता सूची में इस बार 40.19 लाख वोटर बढ़े हैं। अब बुधवार से 30 दिसंबर तक इस सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 31 दिसंबर से छह जनवरी 2026 तक इन दावे और आपत्तियों का निस्तारण होगा। इसके बाद छह फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची जारी होगी। पिछली सूची से 1.41 करोड़ मतदाताओं को हटाया गया है जो मृत या स्थानातंरित या नगरीय क्षेत्र में आ गए हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से सभी जिलों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर उस पर आपत्तियां लिए जाने के आदेश दिए गए हैं। दावे और आपत्तियों का पारदर्शी ढंग से निस्तारण कर पंचायत चुनाव के लिए अंतिम मतदाता सूची तैयार की जाएगी। उत्तर प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अप्रैल-मई 2026 में पंचायत चुनाव कराने की तैयारियां की जा रही हैं। चुनाव आयोग की ओर से पंचायत चुनाव की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। वहीं अभी तक समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन नहीं किया गया है।

समर्पित पिछड़ा वर्ग गठित किए बिना चुनाव कराया जाना संभव नहीं

पंचायती राज निदेशालय की ओर से इस संबंध में पहले ही प्रस्ताव और फिर शासन को रिमांडर भेजा जा चुका है। समर्पित पिछड़ा वर्ग गठित किए बिना चुनाव कराया जाना संभव नहीं है। यही ट्रिपल टेस्ट कर ओबीसी आरक्षण तय करेगा और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार इसका विधिवत गठन किया जाना है। अब उत्तर प्रदेश पंचायत चुनाव की गाड़ी सिर्फ इसीलिए अटकी है कि अभी तक यह आयोग गठित नहीं किया गया। ऐसे में अब अगर और देरी हुई तो समय पर पंचायत चुनाव कराना चुनौती होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव की तैयारियां 2 महीने से ठप, जानें कहां अटकी आगे की प्रक्रिया
ये भी पढ़ें:चुनाव आयोग की सख्ती का यूपी पंचायत चुनाव पर असर, शहरियों से गिड़गिड़ा रहे प्रधान

तेजी से चल रहीं तैयारियां

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां तेजी चल रही हैं। पंचायत आने वाले अप्रैल-मई में प्रस्तावित है। वहीं पंचायत चुनावों को लेकर क्षेत्रों में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है, क्योंकि ग्रामीण स्तर पर यह चुनाव स्थानीय नेतृत्व और विकास योजनाओं के लिए अहम माने जाते हैं। ड्राफ्ट मतदाता सूची आ गई है। इसके फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होने के बाद पंचायत चुनाव का कार्यक्रम भी आ सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।