up panchayat elections 2026 voter list 50 thousand voters added in amethi district know more यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट, इस जिले में बढ़ गए 50 हजार मतदाता; जानें डिटेल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट, इस जिले में बढ़ गए 50 हजार मतदाता; जानें डिटेल

अमेठी की एडीएम ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। नए पंजीकरण, स्थानांतरण, मृत्यु और नाम विलोपन की प्रक्रिया के बाद यह बदलाव सामने आया है। उन्होंने यह जानकारी भी दी कि जिले की अनंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी की जाएगी।

Sat, 20 Dec 2025 08:52 PMAjay Singh संवाददाता, अमेठी/ बरेली/ बदायूं
share
यूपी पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट, इस जिले में बढ़ गए 50 हजार मतदाता; जानें डिटेल

UP Panchayat Chunav 2026: यूपी में 2026 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियों के बीच विभिन्न जिलों की मतदाता सूचियों में बड़ा बदलाव सामने आया है। अमेठी में अब तक जहां करीब साढ़े 15 लाख मतदाता पंजीकृत थे, वहीं नवीन पुनरीक्षण के बाद यह संख्या बढ़कर 16 लाख हो गई है। इस दौरान मतदाता सूची में लगभग 50 हजार नए वोटर जोड़े गए हैं। इसी तरह बदायूं में करीब 57 हजार वोटर बढ़ गए हैं।

ब्लॉकवार स्थिति पर नजर डालें तो जगदीशपुर ब्लॉक में सबसे अधिक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। जहां करीब 8000 नए मतदाता जुड़े हैं। वहीं बहादुरपुर ब्लॉक में मतदाता सूची में कमी दर्ज की गई है। जहां 1100 मतदाताओं के नाम घटे हैं। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाने के लिए विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया है। नए पंजीकरण, स्थानांतरण, मृत्यु और नाम विलोपन की प्रक्रिया के बाद यह बदलाव सामने आया है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि जिले की अनंतिम मतदाता सूची 23 दिसंबर को जारी की जाएगी। इसके बाद दावे और आपत्तियां आमंत्रित की जाएंगी। जिनका समयबद्ध निस्तारण किया जाएगा। प्रशासन का लक्ष्य है कि अंतिम मतदाता सूची पूरी पारदर्शिता के साथ जारी हो, ताकि पंचायत चुनाव निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जा सकें।

बरेली में एक करोड़ मतपत्रों से होगा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन में बरेली में 10451200 मतपत्रों का उपयोग होगा। मतपत्रों को लेने के लिए प्रभारी अधिकारी पवन कुमार सिंह की अगुवाई में टीम शनिवार को दिल्ली रवाना होगी। मतपत्र कड़ी सुरक्षा में डबल लॉक में डेलापीर मंडी में बने सेफ हाउस में रखे जाएंगे। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव अगले वर्ष होने वाले हैं। बरेली में मतदाताओं की संख्या पहले 2338753 थी। निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण कार्य के बाद 2.748 फीसदी की ग्रोथ के 2403027 वोटर हो गए हैं। 23 दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। एक तरफ मतदाता सूची का कार्य चल रहा है तो दूसरी तरफ मत पत्रों को लेकर तैयारी चल रही है।

मुद्रित मतपत्रों को लेने के लिए प्रभारी अधिकारी मतपत्र पवन कुमार सिंह, सहायक प्रभारी अधिकारी मतपत्र अमरनाथ सिंह और सहायक प्रभारी अधिकारी अनुराग दीक्षित टीम के साथ शनिवार को दिल्ली रवाना होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग से आवंटित मतपत्रों का परीक्षण/गणना कराकर उन्हें प्राप्त किया जाएगा। बरेली लाकर मतपत्रों को वरिष्ठ कोषाधिकारी की उपस्थिति में डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा। इनके लिए सेफ हाउस डेलापीर मंडी में तैयार किया जा रहा है। मतपत्रों के लिए निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे। चार रंग के होंगे मतपत्र सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सतीश मौर्य ने बताया कि बरेली में ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव में 1331200, ग्राम पंचायत प्रधान के लिए 3039300, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 2947500 और जिला पंचायत सदस्य के लिए 3133200 मतपत्रों का इस्तेमाल होगा। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए मतपत्र का रंग सफेद, प्रधान के लिए हरा, क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए नीला और जिला पंचायत सदस्य के लिए गुलाबी होगा। मतपत्रों को डबल लॉक में सुरक्षित रखा जाएगा।

बदायूं में बढ़े 57 हजार वोटर

बदायूं में 15 ब्लाक और 1037 ग्राम पंचायत हैं जहां त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न कराया जायेगा। इसके लिए मतदाता पुनरीक्षण का काम पिछले करीब दो महीने से अधिक समय से चल रहा है। जिसमें मृतक वोटरों को हटाया गया है। वहीं आयोग से मिली डुप्लीकेट मतदाताओं की लिस्ट जो जिला निर्वाचन को दिया गया था उसको भी सत्यापन करा लिया गया है। सत्यापन में आधार कार्ड के अंतिम चार नंबर से भी सत्यापन किया गया है। जिसके बाद फाइनल डाटा तैयार हुआ है और आयोग को भेजा गया है। बता दें कि वर्ष 2021 में जनपद में 19 लाख 39 हजार 675 वोटर थे। अब पुनरीक्षण के बाद जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में कुल 19 लाख 97 हजार 666 वोटर हो गए हैं। इसमें करीब 57 हजार 991 वोटर बढ़ गये हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव को लेकर नया अपडेट, 23 दिसम्बर को जारी होगी ड्राफ्ट मतदाता सूची
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव 2021: वोटिंग के लिए मतदाताओं को सहूलियत
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।