actress anna jaisinghani spiritual path vrindavan premanand maharaj diksha ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की राह पर अभिनेत्री एना जयसिंघानी, प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की राह पर अभिनेत्री एना जयसिंघानी, प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा

मशहूर टीवी अभिनेत्री एना जयसिंघानी ने ग्लैमर की दुनिया को अलविदा कहकर वृंदावन में अध्यात्म की राह चुन ली है। 'देखा एक ख्वाब' जैसे धारावाहिकों से पहचान बनाने वाली एना अब 'साध्वी एना परी हरिवंशी' बन गई हैं। 

Tue, 5 May 2026 01:52 PMYogesh Yadav दिलीप चतुर्वेदी/राम कुमार राघव, मथुरा
share
ग्लैमर की दुनिया छोड़ अध्यात्म की राह पर अभिनेत्री एना जयसिंघानी, प्रेमानंद महाराज से ली दीक्षा

अभिनय और ग्लैमर की दुनिया छोड़कर अभिनेत्री एना जयसिंघानी अब राधे रानी की भक्ति में डूब गई हैं। एना ने माया नगरी की चकाचौंध और ऐश-ओ-आराम की जिंदगी को छोड़कर वृंदावन वास कर लिया है। अब उनके हाथ में कंठी माला है और होठों पर राधा नाम जप। अब वह अभिनेत्री अन्ना जयसिंघानी से साध्वी एना परी हरिवंशी बन गई हैं। वृंदावन में संत प्रेमानंद जी महाराज से उन्होंने दीक्षा ले ली है। टीवी सीरियल ‘देखा एक ख्वाब’ से एना को लोकप्रियता मिली थी।

सादे पकड़े माथे पर चंदन, छोड़ा प्याज-लहसुन

संत प्रेमानंद महाराज से दीक्षा लेने के और एना परी हरिवंशी बनने के बाद अब वे सादे कपड़ों में रहती हैं और माथे पर चंदन लगाती हैं। प्याज-लहसुन छोड़कर शुद्ध शाकाहारी बन गयी हैं। अब उनके हाथ में जपस्थली होती है, जिसकी माला पर उनकी अंगुलियां नाम जप करती रहती हैं।

इस्कॉन जाने से बदली जिंदगी

एना ने बताया कि इस्कॉन जाने वाले दोस्तों से मंदिर जाने की इच्छा जताई तो उन्होंने प्याज-लहसुन खाना छोड़ने और नाम जप की सलाह दी। इस राह पर चलकर वे भगवत गीता की कक्षाएं सुनने लगीं। इस बीच पुणे स्थित इस्कॉन भी गयीं। वहां राधा कुंज बिहारी मंदिर में सेवा मिली। पता चला कि भगवत प्राप्ति के गुरु का होना जरूरी है। एना बताती हैं कि दो वर्ष की उलझन और राधा रानी की इच्छा से गुरु भी मिल गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लेंबोर्गिनी कांड में तंबाकू कारोबारी के बेटे पर शिकंजा, 180 पेज की चारशीट दाखिल

प्रेमानंद की प्रेरणा से नाम-जप

एना ने बताया कि एक दिन सपने में प्रेमानंद महाराज आए। इसके बाद वे प्रेमानंद महाराज के प्रवचन के वीडियो देखने लगीं। वृंदावन में माधवा श्रॉफ बैंड को सोशल मीडिया हैंडलर की जरूरत थी तो उस बहाने आईं और महाराज के दर्शन करने केलि कुंज गयीं। नियमानुसार आश्रम की पुस्तकें 10 माह पढ़ीं। पदों को याद किया। इम्तिहान दिया। अंत में बसंत पंचमी पर महाराज ने उन्हें नाम जप की दीक्षा दे दी।

ऐसे पहुंची थीं टीवी की दुनिया में

साध्वी ने अपने सफर के बारे में खुलकर बातचीत की। ग्वालियर में जन्मी एना जयसिंघानी ने बताया कि उन्हें शुरू से पेंटिंग, ड्राइंग, कोरियोग्राफी और डांस का शौक था। साथ ही अभिनय भी करती थीं। ग्वालियर में उन्होंने बच्चों को डांस भी सिखाया। एना ने बताया कि उनका मन टीवी पर आने का था। पिता से कहा तो वह उन्हें मुंबई ले गए। वहां बालाजी टेलीफिल्म से चार माह का एक्टिंग कोर्स किया। सैफ अली खान की बहन जोया अली के पति कुनाल ने उन्हें क्लास दी। इसके बाद ऑडिशन दिए तो अभिनय का मौका भी मिलने लगा। मिसेज कौशिक की पांच बहुएं में उन्हें साइड कैरेक्टर का रोल मिला। एना बताती हैं कि देखा एक ख्वाब में उन्हें अच्छा काम मिला। वहां से उन्हें पब्लिसिटी मिलना शुरू हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो महीने में दूसरी बार प्रेमानंद का दर्शन करने पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का
ये भी पढ़ें:प्रेमानंद महाराज से मिलने का गजब जुनून; कमर से कार खींचकर वृंदावन पहुंचा पहलवान

अब नहीं है कोई इच्छा

एना ने बताया कि राधा रानी के चरणों में आने के बाद अब उनकी कोई इच्छा नहीं है। अब तो सिर्फ राधा रानी की शरण में रहने की इच्छा है। उन्होंने बताया कि वह वृंदावन में रेंट पर फ्लैट लेकर रह रही हैं। घर में श्रीजी की सेवा है। माधवा में सोशल मीडिया हैंडलर का कार्य कर रही हैं और नाम जप कर राधा रानी की भक्ति कर रही हैं। उनके माता-पिता भी उनके पास आते रहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।