UP Muzaffarnagar Daughter Killed Father after feeding Sleeping Pills planned Murdered in Two days खीर में नींद की गोलियां खिलाकर सोने पर की बेटियों ने पिता की हत्या, दो दिन में ऐसे रची साजिश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

खीर में नींद की गोलियां खिलाकर सोने पर की बेटियों ने पिता की हत्या, दो दिन में ऐसे रची साजिश

योजना के मुताबिक आरोपी बहनों ने पहले खीर बनाई। उसके बाद खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को खिला दी। गहरी नींद में जाने पर दोनों बेटियों ने चाकूओं से गोदकर पिता की हत्या कर दी और कमरे में जाकर सो गयीं।

Tue, 24 Feb 2026 07:57 AMSrishti Kunj संवाददाता, मुजफ्फरनगर
share
खीर में नींद की गोलियां खिलाकर सोने पर की बेटियों ने पिता की हत्या, दो दिन में ऐसे रची साजिश

यूपी के मुजफ्फरनगर में गांव मोरना में बेटियों ने टोका टाकी करने पर पिता की चाकूओं की गोदकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के लिए दो बहनों ने पहले से पूरी योजना तैयार की थी। योजना के मुताबिक आरोपी बहनों ने पहले खीर बनाई। उसके बाद खीर में नींद की गोलियां मिलाकर पूरे परिवार को खिला दी। गहरी नींद में जाने पर दोनों बेटियों ने चाकूओं से गोदकर पिता की हत्या कर दी और कमरे में जाकर सो गयीं।

सोमवार को सुबह गांव मोरना में रविदास मंदिर के पीछे रहने वाले रामप्रसाद का शव लहूलुहान हालत में चारपाई के पास पड़ा मिला। उसकी गर्दन व पेट पर चाकूओं के घाव थे। सबसे पहले किसान की पत्नी चंद्रकली ने पति के शव को देखा। उसने शव देखकर शोर मचा दिया। शोर शराबा सुनकर परिवार के साथ आसपास पड़ोस के लोग मकान में पहुंचे। पुलिस को वारदात की सूचना दी गयी। जानकारी मिलने पर एसपी देहात आदित्य बंसल व अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। शुरु में पुलिस को बताया कि अज्ञात बदमाशों ने मकान में घुसकर किसान की हत्या की है, लेकिन पुलिस ने मकान का मुआयना किया तो मकान में घुसने व बाहर निकलने का कोई आम रास्ता नहीं दिखा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP : दो बेटियों ने सोते समय चाकू से रेत दिया पिता का गला, वजह जान चौंक जाएंगे आप

उसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर किसान के बेटियों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस के सामने वारदात का राज उगल दिया। उन्होंने पुलिस को बताया कि परिवार को खीर में नींद की 16 गोलियां मिलाकर खिलाई थी। ताकि सब गहरी नींद में सो जाए। उसके बाद आधी रात में दोनों ने मिलकर पिता की हत्या कर दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, मिला 20 लीटर एसिड

बसीकलां की घटना सुनकर तैयार की हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार दोनों बहनों पिछले दो दिन से पिता की हत्या की साजिश रच रही थी, लेकिन हत्या करने के लिए उन्हें कोई आधार नहीं मिल रहा था। कुछ दिन पूर्व शाहपुर के गांव बसीकलां में ननद ने भाभी व परिवार को नींद की गोलियां मिलाकर वारदात की प्लानिंग की थी। उसके बाद आरोपी ननद ने अपनी भतीजी की पानी में डुबोकर हत्या कर भाभी फिरदौस पर चाकू से हमला किया था। सोशल मीडिया पर यह खबर देखकर दोनों बहनों ने हत्या की प्लानिंग की। प्लानिंग पिछले दो दिन से तैयार की जा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोली से उड़ाकर आरी से काटा! पिता की हत्या कर अकेले लाश ठिकाने लगाने पर उठे सवाल

योजना के मुताबिक दोनों बहनों ने नींद की गोलियां का इंतजाम किया। उसके बाद रविवार रात खीर बनाकर उसने नींद की गोलियों मिलाकर पूरे परिवार को खिला दी। दोनों बहनों ने खुद खीर को नही खाया। रात्रि में पिता की हत्या कर दी। दोनों बहनों ने भी पुलिस को काफी देर तक गुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन साक्ष्य मिलने पर वह पुलिस को गुमराह नहीं कर पायी। पुलिस ने मकान से नींद की गोलियों के दो रैपर भी मिले है। पुलिस यह बात जानने का प्रयास कर रही कि आखिरकार दोनों बहनों को नींद की गोलियों से कहा मिली। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।