UP Lucknow Son Killed Father full planning Shot Licensed Rifle bought saw 20 ltr Acid हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड

Lucknow Son Killed Father: युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके शव को ठिकाने लगाया। शव के टुकड़े करके धड़ को एक ड्रम में डाल दिया और बाकि बचे शव को फेंक आया।

Tue, 24 Feb 2026 07:21 AMSrishti Kunj संवाददाता, लखनऊ
share
हैवान बेटे ने प्लानिंग से की पिता की हत्या! एक दिन पहले लाया आरी, शव जलाने को घर में रखा था 20 लीटर एसिड

लखनऊ में एक 21 वर्षीय अक्षय प्रताप सिंह ने पूरी प्लानिंग के साथ अपने पिता मानवेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने पिता की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके बाद उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े करके शव को ठिकाने लगाया। शव के टुकड़े करके धड़ को एक ड्रम में डाल दिया और बाकि बचे शव को फेंक आया।

बिस्तर में लपेट ड्रम में भरा

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि अक्षय ने पिता का धड़ चादर और बिस्तर में लपेटा था। इसके बाद उसे नीले ड्रम में रखा। बरामद शव पूरी तरह से गल चुका था। भीषण दुर्गंध आ रही थी।

खुद का लाइसेंसी हथियार मौत का कारण

मानवेंद्र सिंह के पास रायफल के अलावा एक पिस्टल भी थी। जिस हथियार को उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए लिया था, वही उनकी जान का कारण बन गया। पिस्टल उनके नाम पर थी, लेकिन अक्सर उनके बेटे अक्षय के पास ही रहती थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोली से उड़ाकर आरी से काटा! पिता की हत्या कर अकेले लाश ठिकाने लगाने पर उठे सवाल

गद्दे के नीचे थी रायफल

पिता की हत्या के बाद अक्षय ने रायफल गद्दे के नीचे छिपा दी थी। पुलिस ने पूछताछ की तो रायफल निकाल कर दे दी। पुलिस ने कहा कि अभी तक लाइसेंस नहीं मिला है।

एक दिन पहले घर लाया था आरी, डांटने से था नाराज

अक्षय ने शव ठिकाने लगाने के लिए पहले सारा बंदोबस्त कर लिया फिर वारदात की। हत्या से एक दिन पूर्व 19 फरवरी को वह आरी खरीदकर लाया था। आरी कमरे में उसने बेड के नीचे छिपा दी थी। यह खुलासा पुलिस की पूछताछ में हुआ। प्राथमिक पूछताछ में पता चला कि वह पिता के डांटने के कारण काफी समय से हत्या की योजना बना रहा था। मौका पाते ही उसने वारदात को अंजाम दे दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बुढ़ापे की लाठी भी टूटी, पोता भी बना अपराधी; पिता का छलका दर्द

घर में 20 लीटर एसिड मिला शव को जलाने की तैयारी थी

लखनऊ डीसीपी ने बताया कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस सक्रिय हुई। उधर, मानवेंद्र के मित्र सोनू गुप्ता और पड़ोसी घर पहुंचे और कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि 20 फरवरी को अक्षय ने रायफल से गोली मार दी थी। शव को काट दिया और ऊपर का हिस्सा ड्रम में रख लिया। पुलिस को तलाशी में भूतल पर ड्रम में शव के ऊपर का हिस्सा मिला लेकिन हाथ-पैर गायब हैं। घर में ही 20 लीटर के गैलेन में एसिड पाया गया। पुलिस का दावा है कि अभय एसिड से शव जलाने की तैयारी कर रहा था। डीसीपी ने बताया कि आरोपी अक्षय को गिरफ्तार कर लिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रावण का रोल करते-करते खुद बन गया राक्षस, हर लिए पिता के ही प्राण

पुलिस को मिला सुराग

डीसीपी ने बताया कि अक्षत शुक्रवार को पिता की हत्या करने के बाद अगले दिन गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए रिश्तेदारों के साथ थाने पहुंचा था। पुलिस ने तहरीर ले ली थी। फ्तीश शुरू की तो दोनों की लोकेशन एक साथ मिली। इसके बाद पुलिस को शक हुआ। सीसी कैमरों में वह रात में घर से बैग लेकर निकलता दिखा। पुलिस के सवाल में ‌अक्षय फंस गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।