यूपी : दो बेटियों ने सोते समय चाकू से रेत दिया पिता का गला, कत्ल की वजह जान चौंक जाएंगे आप
मुजफ्फरनगर के गांव मोरना में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो बहनों ने मिलकर चाकू से गर्दन और पेट में वार करके अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या की वजह बेटियों को टोकना और बेटे-बेटी में फर्क करना बताई जा रही है। दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर पुलिस ने चाकू और कपड़े बरामद कर वारदात का राजफाश किया है।

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के मोरना में हैरान कर देने वाली एक वारदात सामने आई है। मोरना में दो बेटियों ने रविवार की देर रात सोते समय चाकू से गर्दन रेत कर पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। बेटियों द्वारा पिता की हत्या किए जाने की जो वजह सामने आई है उसे जानकार आप चौंक जाएंगे। बताया जा रहा है कि बार- बार हर बात को लेकर टोका-टाकी करने और बाप- बेटी में अंतर किए जाने से तंग आकर उन्होंने यह कदम उठाया है।
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दो बहनों ने मिलकर चाकू से गर्दन और पेट में वार करके अपने पिता की हत्या कर दी। हत्या की वजह बेटियों को टोकना और बेटे-बेटी में फर्क करना बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को हिरासत में लेकर खून से सना चाकू और कपड़े बरामद कर वारदात का राजफाश किया है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव मोरना में रविदास मंदिर के पीछे स्थित मकान में रहने वाले 58 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र घसीटू का शव सोमवार की सुबह कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला। घटना को लेकर गांव में सनसनी फैल गई है। पत्नी चंद्रकली ने बताया कि सोते समय उनके पति की किसी अज्ञात द्वारा हत्या की गई है। इस मौके पर पहुंचे एसपी देहात आदित्य बंसल, क्षेत्राधिकारी देवव्रत वाजजपेई और थाना प्रभारी निरीक्षक जसवीर सिंह ने घटना की जांच शुरू की। मौके पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट भी बुलाए। पूछताछ के दौरान सच्चाई सामने आ गई।
इस संबंध में एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि रामप्रसाद की बड़ी बेटी 30 वर्षीय कोमल और एक नाबालिग बेटी ने इस वारदात को अंजाम दिया है। रामप्रसाद दोनों बेटियों को टोका टाकी करते थे। बेटियों को ऐसा लगता था कि वह बेटे और बेटी में फर्क करते हैं। किसी को लेकर रविवार देर रात भी पिता और बेटियों में कुछ विवाद हुआ था। उसके बाद दोनों बेटियों ने योजनाबद्ध तरीके से पिता की हत्या कर दी। खून से सने कपड़ों को भूसे में छिपाकर रख दिया था। राम प्रसाद के बेटे अमित कुमार की तरफ से अपनी दोनों बहनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
रामप्रसाद के परिवार में पत्नी चंद्रकली के अलावा बेटा अमित-सुमित और बेटी लता, शिल्पी कोमल, वंदना है। लता और शिल्पी की शादी हो गई है। बताया जा रहा है कि मृतक राम प्रसाद के नाम करीब 50 बीघा जमीन है। वह खेती-बाड़ी का ही काम करते थे।
घटना से सन्न रह गए लोग
माना जाता है कि बेटियां, पिता की सबसे ज्यादा लाडली होती हैं। इसी वजह से मुजफ्फरनगर में जब दो बेटियों ने अपने ही पिता का गला रेत दिया तो सहसा किसी को यकीन नहीं हुआ। सगी बेटियां अपने पिता का गला रेत देंगी यह किसी ने सपने में भी सोचा नहीं था। पुलिस भी घटना की सच्चाई जानने के बाद हैरान रह गई थी।




साइन इन