up moradabad crime newlywed woman drug family escape lover jewelry theft news पति और परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पिछले साल हुई थी शादी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पति और परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पिछले साल हुई थी शादी

मुरादाबाद में एक नवविवाहिता ने पति और ससुरालियों को नशीला दूध पिलाकर बेहोश कर दिया और प्रेमी संग फरार हो गई। वह घर से एक लाख की नकदी और लाखों के जेवर भी ले गई। परिजनों के होश में आने पर घटना का खुलासा हुआ। 

Sat, 14 March 2026 08:48 AMYogesh Yadav मुरादाबाद, वरिष्ठ संवाददाता
share
पति और परिजनों को नशीला दूध पिलाकर नवविवाहिता प्रेमी संग फरार, पिछले साल हुई थी शादी

Moradabad News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के डिलारी थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक नवविवाहिता ने फिल्म 'लुटेरी दुल्हन' की तर्ज पर अपने ही ससुराल वालों को ठिकाने लगाने की साजिश रची। महिला ने अपने पति, सास-ससुर और ननद को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश कर दिया और फिर घर में रखे करीब एक लाख रुपये की नकदी और लाखों के जेवर समेटकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

शादी के बाद भी बना रहा प्रेमी से संपर्क

डिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले पीड़ित युवक ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी महज एक साल पहले छजलैट थाना क्षेत्र के ग्राम किरनपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। निकाह के बाद सब कुछ सामान्य लग रहा था, लेकिन अंदर ही अंदर कुछ और ही खिचड़ी पक रही थी। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी का निकाह से पहले ही हरविंदर नाम के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी के बाद भी वह चोरी-छिपे फोन पर उससे लंबी बातें करती थी। पति और अन्य परिजनों ने कई बार उसे समझाने और सुधारने का प्रयास किया, लेकिन वह अपने प्रेमी के मोह को नहीं छोड़ सकी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान

नशीला दूध और आधी रात को वारदात

पीड़ित युवक के अनुसार, बीते 10 मार्च की रात उसकी पत्नी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत रसोई में रखे दूध में नींद की गोलियां या कोई अन्य जहरीला नशीला पदार्थ मिला दिया। उसने यह दूध पति, ससुर, सास और अपनी ननद को पीने के लिए दिया। दूध पीते ही पूरा परिवार गहरी नींद और अचेतावस्था में चला गया। इसके बाद महिला ने इत्मीनान से घर की अलमारियां खोलीं, वहां रखे एक लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के तमाम जेवर बटोरे और रात के अंधेरे में अपने प्रेमी हरविंदर के साथ फरार हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, साबरमती के फर्स्ट एसी में वारदात
ये भी पढ़ें:ट्रैक पर पाइप से पलटने से बची ट्रेन, चोर के चौंकाने वाले बयान से अफसर हैरान

अगले दिन जब दोपहर तक परिवार का कोई सदस्य नहीं जागा, तो पड़ोसियों को चिंता हुई। किसी तरह होश में आने पर जब युवक ने अलमारी खुली देखी और सामान गायब पाया, तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि महिला और उसके मायके वाले अक्सर विवाद होने पर उसे झूठे केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी देते थे। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि युवक की तहरीर के आधार पर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी हरविंदर के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।