lucknow chauk murder arnav minor boy killed father stepmother 21 injuries postmortem report forensic details लखनऊ मर्डर: डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लखनऊ मर्डर: डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान

लखनऊ में चार वर्षीय मासूम अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बेरहमी से हत्या का खुलासा हुआ है। बच्चे के शरीर पर चोट के 21 निशान मिले हैं। मासूम को डंडों से पीटा गया, सिगरेट से दागा गया और अंत में दीवार पर सिर पटककर उसकी जान ले ली गई थी। 

Sat, 14 March 2026 11:09 AMYogesh Yadav लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता
share
लखनऊ मर्डर: डंडों से पीटा, दीवार पर सिर पटककर मारा, मासूम के शरीर पर बेरहमी के मिले 21 निशान

राजधानी लखनऊ में चौक के लाजपतनगर में गुरुवार को संदिग्ध हालात में हुई चार वर्षीय अर्नव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके साथ हुई बेरहमी का पता चला है। उसके पिता और सौतेली मां ने दीवार पर पटका था। इसके पहले डंडे और थप्पड़ों से उसे इतना पीटा कि पूरा शरीर नीला पड़ गया। पूरे शरीर पर 21 चोटें मिली हैं और सिर की हड्डी टूटने से उसकी मौत हुई है। अर्नव की मौत से आक्रोशत उसके मामा ने पोस्टमार्टम हाउस में पिता से सवाल-जवाब किए तो दोनों में हाथापाई हो गई। बवाल बढ़ता देख पुलिस ने उन्हें अलग कराया।

पिता और मां दोनों गिरफ्तार

उन्नाव में शुक्लागंज स्थित अंबिकापुरम निवासी अर्नव की नानी सुधा की तहरीर पर चौक पुलिस ने पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को हिरासत में ले लिया गया है और पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। भीष्म यहां लाजपतनगर में रहता है। केजीएमयू के पास उसकी फोटो स्टेट की दुकान है। इसके अलावा वह अधिवक्ता भी है। गुरुवार को घर के अंदर अर्नव की मौत हो गई थी। उसके शरीर पर चोटों के निशान थे। अर्नव के मामा रोहित कश्यप और आलमबाग निवासी मौसी काजल ने हत्या का आरोप लगाया था। शुक्रवार को अर्नव के शव का पोस्टमार्टम हुआ। उसमें हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने हत्यारोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चलती ट्रेन में मेडिकल छात्रा से रेप की कोशिश, साबरमती के फर्स्ट एसी में वारदात

पिता ने की दूसरी शादी

मासूम के मामा रोहित ने बताया कि उसकी बहन स्वाती (अर्नव की मां) का विवाह भीष्म से 23 नवंबर 2020 को हुई था। मैट्रिमोनियल साइट से रिश्ता भीष्म के बारे में जानकारी हुई थी। 16 अक्तूबर 2021 को स्वाती ने अर्नव को जन्म दिया था। स्वाती बेटे के जन्म के बाद से बहुत खुश थी। इसके कुछ महीने बाद वह बीमार हो गया। अप्रैल 2022 में स्वाती की मौत हो गई थी। चूंकि अर्नव छोटा था। परवरिश के लिए उसे अपने घर शुक्लागंज लेकर चला गया था। वहां उसे रखा था। इस बीच भीष्म ने रागिनी से दूसरी शादी कर ली। कोर्ट के आदेश पर अर्नव की कस्टडी उसके पिता भीष्म को अगस्त 2025 में मिल गई।

बुरी तरह दोनों पीटते थे, दूध तक नहीं देते थे

रोहित ने बताया कि अर्नव को उसके पिता भीष्म और सौतेली मां रागिनी बुरी तरह पीटती थी। यह जानकारी उसके पड़ोसियों ने कई बार दी थी। भीष्म और उसकी दूसरी पत्नी, अर्नव को भूखा रखते थे पीने को दूध तक नहीं देते थे। भीष्म की शादी के बाद एक दो बार अर्नव को देखने के लिए उसके घर आया था। भीष्म का व्यवहार ठीक न होने के कारण नहीं आता था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैक पर पाइप से पलटने से बची ट्रेन, चोर के चौंकाने वाले बयान से अफसर हैरान

शरीर में मिली 21 चोटें, सिगरेट से दागा, प्रेस से जलाया

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अर्नव के हाथ-पैर, कूल्हे, पीठ और चेहरे में कुल मिलाकर 21 एंटीमार्टम इंजरी यानी मौत से पूर्व दी गई चोटें मिली हैं। बेरहमी से दी गई चोटों के कारण अर्नव का पूरा शरीर नीला पड़ चुका था। रोहित के मुताबिक कई जगह की तो खाल उधड़ी सी गई थी। ऐसा लग रहा है जैसे प्रेस से जलाया और सिगरेट से शरीर को दागा गया हो।

पुलिस की सख्ती पर कबूला, बोला- गुस्से में मार दिया

पुलिस की पूछताछ में आरोपी भीष्म और रागिनी ने पहले बरगलाने की कोशिश की। पुलिस को बताया कि अर्नव बाथरूम में गिर गया था। फिर बोले जीने से गिर गया। इसलिए इतनी चोटें मिली हैं। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर साक्ष्यों पर सवाल किए। पुलिस ने सख्ती की तो दंपति ने कबूला कि-गुस्से में हाथ से पीटा था, अचानक गश खाकर गिरा और मर गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सड़क के गड्ढे ने दी नई जिंदगी, डॉक्टरों ने मृत मान लिया था, झटके से लौटीं सासें

अधिवक्ता होने का रौब भी दिखाया

रोहित ने बताया कि उसने जब चौक कोतवाली में तहरीर देने की बात कही तो भीष्म ने कहा कि वह अधिवक्ता है। मुकदमा दर्ज कराने से भी कुछ नहीं होगा। उल्टा रोहित को धमकाते हुए बोला कि जेल नहीं भेज पाओगे। अधिवक्ता हूं, छूट जाऊंगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।