UP Meerut Metro for Normal People Travel After PM Narendra Modi Program Check ticket Details पीएम मोदी की सभा के बाद आम लोग करेंगे मेरठ मेट्रो का सफर, टिकट से जुड़ी से बातें रखें ध्यान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी की सभा के बाद आम लोग करेंगे मेरठ मेट्रो का सफर, टिकट से जुड़ी से बातें रखें ध्यान

22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ खंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री जैसे ही नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शताब्दीनगर में उद्घाटन करेंगे। उसके बाद मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच के सभी 12 स्टेशन ऑपरेशनल मोड में आ जाएंगे।

Fri, 20 Feb 2026 12:57 PMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, मेरठ
share
पीएम मोदी की सभा के बाद आम लोग करेंगे मेरठ मेट्रो का सफर, टिकट से जुड़ी से बातें रखें ध्यान

22 फरवरी को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर के मेरठ खंड का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री जैसे ही नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शताब्दीनगर में उद्घाटन करेंगे। उसके बाद मेरठ साउथ से मोदीपुरम के बीच के सभी 12 स्टेशन ऑपरेशनल मोड में आ जाएंगे। जब प्रधानमंत्री की सभा संपन्न हो जाएगी तो एनसीआरटीसी मुख्यालय ने ओके सिग्नल मिलेगा और मेरठ शहर में नमो भारत और मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा।

सुरक्षा प्रोटोकॉल का है मामला

अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा प्रोटोकॉल और औपचारिकताओं के चलते कार्यक्रम खत्म होने के एक घंटे के बाद सभी स्टेशनों के गेट जनता के लिए खोल दिए जाएंगे। मेरठ साउथ से मोदीपुरम रूट के सभी स्टेशन एक साथ सक्रिय होंगे, जिससे यात्रियों को लंबी प्रतीक्षा नहीं करनी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CNG से सस्ता और EV से महंगा रैपिड रेल का सफर, दिल्ली-मेरठ खर्च करने होंगे इतने

12 स्टेशनों से मिलेगी सेवा

मेरठ साउथ स्टेशन पहले से संचालित है। ऐसे में 22 फरवरी को परतापुर, रिठानी, शताब्दीनगर, ब्रह्मपुरी, मेरठ सेंट्रल, भैंसाली, बेगमपुल, एमईएस कालोनी, डोरली, मेरठ नार्थ, मोदीपुरम और मोदीपुरम डिपो खुल जाएगा।

90 सेंटीमीटर से कम बच्चे को ही रैपिड में मुफ्त यात्रा

22 फरवरी को मोदीपुरम मेरठ से सराय काले खां दिल्ली तक दौड़ने जा रही रैपिड रेल में 90 सेंटीमीटर तक का बच्चा ही निशुल्क यात्रा कर सकेगा। 90 सेंटीमीटर से अधिक का बच्चा होने पर परिजनों को टिकट लेना पड़ेगा। 90 सेंटीमीटर का मतलब है 2.95 फुट। नमो भारत पोर्टल पर निशुल्क यात्रा की अर्हता में केवल 90 सेंटीमीटर तक के बच्चे को ही इस श्रेणी में रखा गया है। समस्त यात्री चाहें किसी भी उम्र के हों, उन्हें निर्धारित राशि के टिकट लेने होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर अलर्ट, दिल्ली-दून हाईवे पर भी नहीं चलेंगे वाहन

वापसी का टिकट भी ले सकेंगे

पोर्टल के अनुसार यात्रियों को वापसी का टिकट लेने का विकल्प मिलेगा। कोई यात्री मेरठ से दिल्ली जाने का टिकट लेते हुए वहां से वापसी का टिकट भी एकसाथ खरीद सकता है। नमो भारत यात्रियों को डिजिटल क्यूआर टिकट जनरेट करने को प्रोत्साहित करेगा। यह टिकट कहीं से जनरेट किए जा सकते हैं। चाहे घर हो या ऑफिस। हालांकि टिकट जनरेट करने के दो घंटे के भीतर इसे स्टेशन पर स्कैन करना जरूरी होगा।

मोबाइल एप से जारी टिकट की वापसी नहीं

पोर्टल के अनुसार मोबाइल एप से जारी हुए क्यूआर टिकट वापस नहीं किए जा सकेंगे। यदि टिकट लेने के बाद कोई यात्री यात्रा नहीं करने का मन बनाता है और वह टिकट वापसी करते हुए राशि चाहता है तो यह विकल्प नहीं मिलेगा। मोबाइल एप से खरीदे टिकट निरस्त नहीं किए जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ मेट्रो की स्पीड होगी 120 किमी प्रति घंटा,स्टेशन पर मुफ्त पिकअप-ड्रॉप सुविधा

टिकट खो गया तो...

पोर्टल के अनुसार यदि किसी कारण टिकट या कार्ड खो जाता है तो स्टेशन पर उतरने के बाद ग्राहक सेवा केंद्र यात्री से अधिकतम किराए के साथ अतिरिक्त राशि भी वसूलेगा। यदि कोई यात्री जिसके पास टिकट है और वह निर्धारित स्टेशन के बाद किसी आगे के स्टेशन पर उतरता है तो इस स्थिति में एएफसी गेट से बाहर निकलने से पहले ग्राहक सेवा केंद्र अतिरिक्त किराया जमा करना होगा। यदि कार्ड है तो बाहर निकलते वक्त किराया स्वत: ही कट जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।