Namo Bharat rapid Rail Delhi To Meerut Ticket Fare Price cheaper than CNG Costly than EV CNG से सस्ता और EV से महंगा रैपिड रेल का सफर, दिल्ली से मेरठ के खर्च करने होंगे इतने रूपये, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

CNG से सस्ता और EV से महंगा रैपिड रेल का सफर, दिल्ली से मेरठ के खर्च करने होंगे इतने रूपये

दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो का सफर आपकी जेब पर सीएनजी कार के मुकाबले हल्का पड़ेगा, हालांकि चौपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) अब भी बचत के मामले में आगे रहेगा।

Fri, 20 Feb 2026 12:08 PMSrishti Kunj मुख्य संवाददाता, मेरठ
share
CNG से सस्ता और EV से महंगा रैपिड रेल का सफर, दिल्ली से मेरठ के खर्च करने होंगे इतने रूपये

अगर आप दिल्ली से मेरठ के बीच रोजाना सफर के लिए अपनी गाड़ी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल को लेकर उलझे हुए हैं तो हालिया आंकड़ों ने सफर का पूरा गणित साफ कर दिया है। दिल्ली-मेरठ के बीच दौड़ने वाली रैपिड रेल कॉरिडोर पर नमो भारत और मेट्रो का सफर आपकी जेब पर सीएनजी कार के मुकाबले हल्का पड़ेगा, हालांकि चौपहिया इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) अब भी बचत के मामले में आगे रहेगा।

दिल्ली-मेरठ-गाजियाबाद के बीच हर दिन सफर करने वाले हजारों यात्रियों के लिए नमो भारत और मेरठ मेट्रो का सफर किफायती साबित होगा। सफर के खर्च को प्रति किलोमीटर के आधार पर देखें तो अंतर स्पष्ट नजर आता दिख रहा है। यदि आप अकेले सफर कर रहे हैं तो नमो भारत या मेट्रो आपकी पहली पसंद हो सकती है। यह न केवल सीएनजी से सस्ता है, बल्कि प्रदूषण मुक्त और तनाव रहित भी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री के मेरठ दौरे को लेकर अलर्ट, दिल्ली-दून हाईवे पर भी नहीं चलेंगे वाहन

सीएनजी के मुकाबले 30 प्रतिशत तक की बचत

आंकड़ों के मुताबिक मध्यमवर्गीय परिवार के लिए सीएनजी कार का खर्च लगभग ₹3.50 रुपये प्रति किमी आता है। इसके विपरीत नमो भारत और मेट्रो का औसत किराया ₹2.50 प्रति किलोमीटर बैठता है। इसका मतलब है कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने पर यात्री सीएनजी की तुलना में लगभग 30% तक की बचत कर सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रैपिड-मेट्रो संग मेरठ से देश को कई सौगात देंगे प्रधानमंत्री मोदी, होंगी कई घोषणा

ईवी अब भी ‘किफायत’ का राजा

बचत की दौड़ में इलेक्ट्रिक गाड़ियां सबसे आगे बनी हुई हैं। ईवी चलाने वाले लोग मात्र ₹1.50 प्रति किलोमीटर का खर्च वहन करते हैं। ऐसे में जो लोग निजी वाहन का सुख और अधिकतम बचत दोनों चाहते हैं, उनके लिए ईवी पहली पसंद बनी हुई है। ईवी के मुकाबले नमो भारत और मेट्रो का सफर थोड़ा महंगा साबित होगा।

समय और सुगमता का बोनस

एनसीआरटीसी के विशेषज्ञों का कहना है नमो भारत और मेट्रो की तुलना सीएनजी वाहन और ईवी से करना ठीक नहीं होगा। इसमें यात्रियों को समय की बचत और ट्रैफिक जाम जैसी असुविधा से बड़ी राहत मिलेगी। एसी और हाईस्पीड कनेक्टिविटी के कारण भी समय की बड़ी बचत होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ मेट्रो की स्पीड होगी 120 किमी प्रति घंटा,स्टेशन पर मुफ्त पिकअप-ड्रॉप सुविधा

करीब 210 रुपये में होगा मेरठ-दिल्ली का सफर

रैपिड रेल कॉरिडोर में न्यूनतम किराया 20 और अधिकतम 150 रुपये है, जो दुहाई से गुलधर और न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के बीच स्टैंडर्ड क्लास का है। इस हिसाब से मोदीपुरम से सराय काले खां तक 82 किमी का किराया करीब 210 रुपये माना जा रहा है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक 23 किमी सफर का किराया 60 रुपये माना जा रहा है। मेरठ में नमो भारत का किराया 20 से 30 रुपये न्यूनतम होने की संभावना है, जो अधिकतम 60 रुपये तक हो सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।