India fastest UP Meerut Metro Speed 120 km per Hour free Pickup Drop Service at stations देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो की स्पीड होगी 120 किमी प्रति घंटा, स्टेशन पर मुफ्त पिकअप-ड्रॉप सुविधा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो की स्पीड होगी 120 किमी प्रति घंटा, स्टेशन पर मुफ्त पिकअप-ड्रॉप सुविधा

मेरठ में प्रस्तावित देश के पहले मानवरहित ड्रोन रनवे के साथ ही 22 फरवरी को मेरठ, मेट्रो स्पीड में भी बड़ी उपलब्धि अपने झोली में लेने जा रहा है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 12 स्टेशनों के बीच 23 किमी के कॉरीडोर को मेरठ मेट्रो मात्र 30 मिनट में पूरा करेगी।

Thu, 19 Feb 2026 12:06 PMSrishti Kunj प्रमुख संवाददाता, मेरठ
share
देश की सबसे तेज मेरठ मेट्रो की स्पीड होगी 120 किमी प्रति घंटा, स्टेशन पर मुफ्त पिकअप-ड्रॉप सुविधा

मेरठ में प्रस्तावित देश के पहले मानवरहित ड्रोन रनवे के साथ ही 22 फरवरी को मेरठ, मेट्रो स्पीड में भी बड़ी उपलब्धि अपने झोली में लेने जा रहा है। मेरठ साउथ से मोदीपुरम तक के 12 स्टेशनों के बीच 23 किमी के कॉरीडोर को मेरठ मेट्रो मात्र 30 मिनट में पूरा करेगी। इस 30 मिनट में सभी 12 स्टेशन पर मेट्रो का रुकना भी शामिल है। इस कॉरीडोर में मेरठ मेट्रो 120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ते हुए देश की सबसे तेज गति से दौड़ने वाली मेट्रो बन जाएगी। अभी तक देश के विभिन्न शहरों में जो मेट्रो दौड़ रही हैं वह स्पीड में मेरठ से पीछे हैं।

एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक देश में यह पहली तरह का प्रयोग है जहां मेरठ मेट्रो उसी ट्रैक पर दौड़ेगी जो सेमी हाई स्पीड नमो भारत ट्रेन (रैपिड) के लिए विकसित किया गया है। इस प्रयोग से ऐसा एकीकृत परिवहन मॉडल तैयार होगा जो क्षेत्रीय तीव्र आवागमन को शहरी मेट्रो सेवाओं से जोड़ेगा। इसका सबसे अधिक लाभ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा। अब मेरठ आने के लिए उन्हें जाम से नहीं जूझना पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नमो भारत ट्रेन में कुत्ते-बिल्ली संग नहीं मिलेगी एंट्री, किन-किन चीजों पर रोक

मेरठ मेट्रो की खास बातें

- 23 किमी की दूरी, मोदीपुरम से मेरठ साउथ तक

- 13 स्टेशन, दो लाइन्स

- दिल्ली मेरठ रैपिड के साथ एकीकरण

- तीन कोच, 135 किमी प्रतिघंटे अधिकतम गति

- 09 ऊंचे स्टेशन, तीन भूमिगत स्टेशन, वन ग्रेड स्तर स्टेशन

- मेरठ दक्षिण, शताब्दीनगर, बेगमपुल, मोदीपुरम में रैपिड के साथ स्टॉपेज

- आधुनिक और ऊर्जा कुशल है मेरठ मेट्रो। तीन कोच। प्रत्येक कोच में 70 सीटें

- सीसीटीवी कैमरे, प्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर, आपातकालीन अलार्म सिस्टम

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' फंसी, निर्माता-निर्देशक समेत 4 पर केस दर्ज

दिल्ली-एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का तोड़ेगी रिकॉर्ड

120 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार के साथ देश की सर्वाधिक गति से दौड़ने का रिकॉर्ड बनाने जा रही मेरठ मेट्रो दिल्ली-एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के रिकॉर्ड तोड़ेगी। अभी तक देश में सर्वाधिक गति से दौड़ने वाली मेट्रो दिल्ली-एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की 110 किमी प्रतिघंटा है। यह इसकी अधिकतम ऑपरेशनल गति थी जो एक रिकॉर्ड है।

स्टेशनों पर पिकअप-ड्रापिंग की ‌फ्री सुविधा

मेरठ में नमो भारत और मेट्रो के सभी स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था रहेगी। सभी स्टेशनों पर वाहनों से पिकअप और ड्राप के लिए किसी प्रकार का पार्किंग शुल्क नहीं लगेगा। 10 मिनट के बाद पार्किंग शुल्क की वसूली होगी। एनसीआरटीसी के अनुसार किसी भी स्टेशन पर पिकअप और ड्रापिंग के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। 10 मिनट तक के लिए ‌फ्री सेवा रखी है। 10 मिनट के बाद के लिए मेरठ के सभी स्टेशनों के लिए पार्किंग की दरों की घोषणा कर दी है। दोपहिया, चौपहिया वाहनों के लिए पार्किंग शुल्क को समय सीमा के आधार पर तय किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ब्रजेश पाठक ने किया बटुकों का सम्मान, शंकराचार्य विवाद में चोटी खींचने पर बोल थे

- दोपहिया वाहन : 6 घंटे तक के लिए 10 रुपये, 12 घंटे तक के लिए 25 रुपये

- नाइट पार्किंग : 60 रुपये शुल्क देना होगा

- मासिक पास : 600 रुपये

- कार, जीप आदि : 6 घंटे तक के लिए 30 रुपये, 12 घंटे तक के लिए 60 रुपये, 12 से 16 घंटे के लिए 80 रुपये

- रातभर की पार्किंग: 200 रुपये निर्धारित

- मासिक पास: 2000 रुपये

- साइकिल : साइकिल के लिए शुल्क काफी कम रखा गया है, जो 6 घंटे तक मात्र ₹5 रुपये और रातभर के लिए ₹20 रुपये है।

- हेलमेट रखने की भी सुविधा : दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा को देखते हुए हेलमेट रखने के लिए अलग से शुल्क तय किया गया है। 12 घंटे तक हेलमेट रखने के लिए ₹5 रुपये और 12 से 24 घंटे के लिए ₹10 रुपये देने होंगे।

- सभी प्रकार के वाहनों (साइकिल, स्कूटर, कार) के लिए शुरुआती 10 मिनट तक कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।