UP Meerut Central market Sealing Protest Meerut band Supreme Court Hearing today सेंट्रल मार्केट में सीलींग के विरोध में मेरठ बंद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सेंट्रल मार्केट में सीलींग के विरोध में मेरठ बंद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को व्यापारियों के भारी विरोध के बीच 44 भवनों को सील कर दिया, इनमें छह स्कूल, छह निजी अस्पताल और चार मंडपों के अलावा 28 कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स शामिल हैं।

Thu, 9 April 2026 09:08 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, मेरठ
share
सेंट्रल मार्केट में सीलींग के विरोध में मेरठ बंद, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

यूपी के मेरठ में सेंट्रल मार्केट प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आवास एवं विकास परिषद ने बुधवार को व्यापारियों के भारी विरोध के बीच 44 भवनों को सील कर दिया, इनमें छह स्कूल, छह निजी अस्पताल और चार मंडपों के अलावा 28 कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स शामिल हैं। कार्रवाई के विरोध में व्यापारियों ने आज गुरुवार को मेरठ बंद का ऐलान किया है, आज ही सुप्रीम कोर्ट में इस मामले पर फिर सुनवाई होगी।

आज सुप्रीम कोर्ट में फिर होगी सुनवाई, धड़कनें तेज

सेंट्रल मार्केट मामले में सुप्रीम कोट में आज सुनवाई होगी। आवास एवं विकास परिषद ने कोर्ट के आदेश के बाद 44 भवनों को बुधवार को सील कर दिया। सुप्रीम कोर्ट को आदेश के अनुपालन से अवगत कराया जाएगा। हालांकि 859 अवैध निर्माणों में से अभी भी 450 से ज्यादा भवनों पर कार्रवाई की तलवार लटकी हुई है। गुरुवार को भी व्यापारियों की नजर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर लगी रहेगी। कोर्ट के सख्त रुख को देखते हुए व्यापारियों की धुकधुकी बढ़ी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IAS रिंकू ने एसोसिएशन को भी लिखा पत्र, बाहर होने का मांगा रास्ता

गत 2 अप्रैल को हुई सुनवाई में आवास एवं विकास परिषद ने अनुपालन रिपोर्ट दाखिल की थी, जिसमें बताया गया था कि अवैध निर्माण के लिए चिह्नित किए गए 860 भवनों में से कॉम्पलेक्स संख्या 661/6 को गत 25 अक्टूबर 2025 में ध्वस्त किया जा चुका है, बाकी बचे 859 अवैध निर्माणों में से फिलहाल 501 अवैध निर्माण शेष बचे हैं। रिपोर्ट में कहा गया कि 859 अवैध निर्माणों में से 144 संपत्तियों के मालिकों ने आवासीय परिसर में व्यावसायिक उपयोग बंद कर दिया है।

215 संपत्तियों के मालिकों ने आवासीय परिसर में व्यावसायिक उपयोग बंद करने पर सहमति जताई है। बाकी बची 501 संपत्तियों में से 250 संपत्तियों के मालिकों ने भू उपयोग परिवर्तन के लिए आवेदन किया है। कोर्ट ने इसे आधी अधूरी रिपोर्ट बताते हुए विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने को कहा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 इमारतें सील करने का दिया आदेश;

बंद को सफल बनाने में जुटे व्यापारी संगठन

सेंट्रल मार्केट में आवास विकास परिषद की ओर से सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में आज मेरठ बंद रहेगा। बंद को सफल बनाने के लिए संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने पूरी टीम के साथ प्रचार वाहनों से बाजारों में घूमकर व्यापारियों से बंद रखने की अपील की। दूसरी ओर, संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष अजय गुप्ता ने भी टीम के साथ बाजारों में घूमकर व्यापारियों से बंद को सफल बनाने की अपील की।

सूरजकुंड रोड स्पोर्ट्स व्यापार संघ के अध्यक्ष अनुज सिंघल ने मेरठ बंद को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि सूरजकुंड रोड स्पोर्ट्स मार्केट पूरी तरह बंद रहेगा। बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा एवं अध्यक्ष सुधा सेठ, आबूलेन व्यापार संघ के सरदार राजवीर सिंह, आकाश खन्ना ने भी बाजारों को पूरी तरह बंद रखने का ऐलान किया। छात्र नेता विनीत चपराना ने मेरठ बंद में व्यापारियों एवं विभिन्न संगठनों से शामिल होने की अपील की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में गई युवक की जान, फांसी की रील बनाने में घुटा दम

बेगमपुल से पहुंचेंगे सेंट्रल मार्केट

आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना और महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने बताया कि बंद के माध्यम से व्यापारी एकजुटता दिखाएंगे। आबूलेन के सभी व्यापारी सुबह गोपाल ट्रेवल्स आबूलेन पर एकत्र होंगे और यहां से सेंट्रल मार्केट पहुंचेंगे। बैठक में गौरव सेठ कोषाध्यक्ष, सुरेश सज्जन संरक्षक, सरदार भूपेंद्र सिंह, रमेश चौधरी, विशाल अग्रवाल मौजूद रहे।

यह बंद रहेगा

- सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेगा

- कचहरी में वकील काम नहीं करेंगे

- दवा की दुकानें बंद रहेंगी, डॉक्टरों के क्लीनिक, नर्सिंग होम बंद रहेंगे

- पेट्रोल पंप, गैस गोदाम भी बंद रहेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।