UP Lucknow Man died shooting Suicide Reels for instagram followers got caught in noose फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में गई युवक की जान, फांसी की रील बनाने में घुटा दम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में गई युवक की जान, फांसी की रील बनाने में घुटा दम

यूपी के लखनऊ में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में मड़ियांव के अजीजनगर में रहने वाले 20 वर्षीय मो. जाकिर ने जान गवां दी। इंस्टाग्राम पर फांसी लगाने की रील बनाते समय रविवार को उसका पैर स्टूल से फिसल गया। इससे वह नीचे गिरा और गला कस गया।

Thu, 9 April 2026 07:47 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, लखनऊ
share
फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में गई युवक की जान, फांसी की रील बनाने में घुटा दम

यूपी के लखनऊ में सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने की सनक में मड़ियांव के अजीजनगर में रहने वाले 20 वर्षीय मो. जाकिर ने जान गवां दी। इंस्टाग्राम पर फांसी लगाने की रील बनाते समय रविवार को उसका पैर स्टूल से फिसल गया। इससे वह नीचे गिरा और गला कस गया। गंभीर हालत में परिवारीजनों ने जाकिर को बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई।

जाकिर अपने पिता मो. रफीक के साथ कबाड़ का काम करता था। इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए वीडियो भी बनाता था। जाकिर के भाई अजीज ने बताया कि रविवार को सभी लोग काम पर गए थे। घर पर भाई और मां शहनाज बानो थीं। दोपहर में मां बर्तन धुल रही थीं। भाई कमरे में था। वह अंदर से कमरा बंद कर फांसी की रील बना रहा था। तख्त पर स्टूल रखकर खड़ा था। उसने गले में फंदा डाला। चादर का एक सिरा पंखे से बांध रखा था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अतीक अहमद जैसा हाल होगा; शंकराचार्य को मिली जान से मारने की धमकी

एकाएक स्टूल से उसका पैर फिसल गया। स्टूल गिरने की आवाज हुई तो मां दौड़ीं। कमरे का दरवाजा काफी देर खटखटाती रहीं पर भाई की कोई आवाज नहीं आई। मां ने पड़ोसियों को बुलाया। दरवाजा तोड़ा तो अंदर भाई फंदे से लटका था। आनन-फानन उसको क्षेत्र स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां से बलरामपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार सुबह भाई की मौत हो गई। इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने घटना की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि घरवालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौकरी का झांसा दे 150 बेरोजगार ठगे, कोऑर्डिनेटर और फील्ड अफसर बनाकर लिए करोड़ों

मोबाइल में मिले वीडियो खुला था इंस्टाग्राम

अजीज ने बताया कि उसके भाई जारिक का मोबाइल तख्त के पास पड़ा था। उसमें इंस्टाग्राम खुला था। वीडियो भी मिला है। वह बताता था कि रील पर फालोअर्स और लाइक बढ़ेंगे तो रुपये भी मिलेंगे।

कई और केस

- 15 मार्च को जनेश्वर मिश्र पार्क रोड पर स्पोर्ट्स बाइक पर 360 डिग्री कैमरा लगाककर 100 से भी तेज रफ्तार से फर्राटा भरकर रील बनाने में 12वीं के छात्र 17 वर्षीय नैतिक की जान चली गई।

- होली के दो दिन पहले कृष्णानगर में बर्थ-डे पार्टी के दौरान रील बनाते समय कक्षा सात के छात्र उनैज को उसके साथी ने गोली मार दी थी। माथे पर गोली लगने से उनैज की मौत हो गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सौतेली मां ने तीन साल की बच्ची को पीट-पीटकर मार डाला, बेटे ने भागकर बचाई जान

सोशल मीडिया पर न खेलें मौत का खेल

अपर पुलिस उपायुक्त किरन यादव ने अपील की है कि कोई भी ऐसा वीडियो अथवा कंटेट न डालें जो लोगों को खतरनाक कदम उठाने के लिए प्रेरित करता हो।

- न ही गेमिंग आदि में फंसकर कोई प्राइवेट वीडियो शेयर करें, जिससे कोई आपको ब्लैकमेल कर सके।

- हमेशा ध्यान रखें कि आपकी जान से बढ़कर सोशल मीडिया के लाइक और व्यूज नहीं हैं।

- अभिभावकों को अपने बच्चों और उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखनी चाहिए।

- कभी कभार लोग एक्टिंग आदि के लिए खतरनाक वीडियो बनाते हैं जिससे उनकी जान चली जाती है। ऐसे वीडियो कतई न बनाएं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।