UP Maharajganj Man Killed Wife with axe wanted to stop her from leaving जरूरी बात बताने के बहाने कमरे में बुलाकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जरूरी बात बताने के बहाने कमरे में बुलाकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

यूपी के महाराजगंज में एक पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहा गांव में गुरुवार की शाम गृहकलह में एक युवक ने 20 वर्षीया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया।

Fri, 6 March 2026 09:06 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान संवाददाता, महराजगंज
share
जरूरी बात बताने के बहाने कमरे में बुलाकर पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, मौत

यूपी के महाराजगंज में एक पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहा गांव में गुरुवार की शाम गृहकलह में एक युवक ने 20 वर्षीया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बरगाहपुर निवासी नजमा (20) की शादी डेढ़ साल पहले सौरहा निवासी मुर्तुजा के साथ हुई थी।

निकाह के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। अनबन के कारण लंबे समय से नजमा मायके में रह रही थी। गुरुवार की दोपहर नजमा अपनी मां और एक अन्य युवक के साथ अपना सामान लेने ससुराल पहुंची थी। नजमा अपना सामान समेटकर जब घर से बाहर निकलने लगी तभी मुर्तुजा ने उसे जरूरी बात करने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया। जैसे ही नजमा कमरे के अंदर पहुंची, मुर्तुजा ने पीछे से कुल्हाड़ी से उसके सिर पर कई प्रहार कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या की, टुकड़ों में काटकर जलाया, खोजने में पति की मदद

नजमा खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गई और तड़पने लगी। नजमा की मां और उनके साथ वहां मौजूद युवक के शोर मचाने पर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने तत्काल नजमा को गाड़ी पर बैठाया और उसे अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:वोटर कार्ड नाजिया का, सबा को पुलिस ने भेजा जेल, पाकिस्तानी मामले में नया मोड़

पुजारी पिता ने बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, जख्मी

महाराजगंज के ही परतावल कस्बे में बेटे पर पुजारी पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे बेटे का हाथ जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे परतावल सीएचसी में भर्ती कर महरम पट्टी कराया गया। हाथ में पट्टी बंधने के बाद पुत्र फिर से उत्पात करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर पिता फिर से पुत्र को ढूंढने लगा, लेकिन वह मिला नहीं। इस मामले में पुलिस से शिकायत नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वह शराब के लिए पैसे मांगने से नाराज था। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले में शिकायत मिलते ही जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी के इस शहर में तीन दिन में गटक गए 36 करोड़ की शराब, होली पर भांग के लिए भीड़

घुघली थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक परतावल में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता एक मंदिर में पुजारी हैं। लोगों के अनुसार युवक शराब पीने के लिए अपने पिता से पैसे मांग रहा था। इसी बात को लेकर किराए के मकान में देर रात तक दोनों के बीच विवाद होता रहा। विवाद बढ़ने पर गुस्साए पिता ने धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक का हाथ जख्मी हो गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।