UP Lucknow Court cancelled Bailable Warrant Against Sapna Choudhary after appearing in Court need to pay fine कोर्ट पहुंची सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कोर्ट पहुंची सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना

अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को लखनऊ की एक कोर्ट में हाज़िर हुईं। यहां पर प्रभारी एसीजेएम अनुपम दुबे ने सपना चौधरी पर 14 सौ रुपये का हर्जाना लगाते हुए जमानती वारंट को निरस्त कर दिया है।

Sun, 5 April 2026 01:34 PMSrishti Kunj विधि संवाददाता, लखनऊ
share
कोर्ट पहुंची सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना

अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को लखनऊ की एक कोर्ट में हाज़िर हुईं। यहां पर प्रभारी एसीजेएम अनुपम दुबे ने सपना चौधरी पर 14 सौ रुपये का हर्जाना लगाते हुए जमानती वारंट को निरस्त कर दिया है। अदालत ने सुनवाई के बाद वारंट को वापस लेते हुए सपना को 60 हज़ार रुपए का मुचलका दाखिल करने का आदेश दिया। अदालत ने मामले को सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की है।

सपना चौधरी ने कहा कि पक्ष कुछ नहीं होता सही है। मैं सही हूं तो बाहर हूं बस बात खत्म। क्या पक्ष होगा इसमें। अगर मैं दोषी होती, तो आपको क्या लगता है मैं बाहर होती? तो सिंपल सी बात है आरोप होना एक बात है और आरोपी साबित होना अलग बात है। जब साबित होगा तब मैं आपको जरूर जवाब दूंगी। अभी कुछ साबित नहीं हुआ है। कोर्ट में सब सही रहा। बढ़िया है। मजे आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP Top News: यूपी से एक और आतंकी गिरफ्तार, KGMU में बनी मजारों पर बुलडोजर एक्शन

ये था मामला

आशियाना की चौकी किला के उप निरीक्षक फिरोज खान ने 13 अक्तूबर 2018 को सपना चौधरी, रत्नाकर उपाध्याय, अमित पांडे, पहल इंस्टिट्यूट के इबाद अली, नवीन शर्मा एवं जुनैद अहमद के ख़िलाफ़ कराई थी। कहा कि 2018 में लखनऊ के स्मृति उपवन में अन्य आरोपियों की ओर से सपना चौधरी सहित अन्य कलाकारों के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इवेंट के लिए आयोजकों ने प्रति व्यक्ति 300 रुपये के हिसाब से हजारों टिकट बेचे थे। परंतु रात 10 बजे तक जब सपना चौधरी नहीं आईं तब लोगों ने हंगामा किया। वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो गई थी। दर्शकों ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ की, जिसके बाद थाना में सपना और उनके साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की गई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं; इंसेफ्लाइटिस का अंत हुआ, CM योगी की पाती

पुलिस ने इस मामले की गहन जांच के बाद 2019 में सपना चौधरी समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी। पिछले काफी समय से इस मामले में आरोप तय होने के बावजूद सपना अदालत में हाजिर नहीं हो रही थीं। हालांकि, अब सपना ने कानूनी प्रक्रिया में शामिल होकर अपना पक्ष रखा है। इसके बाद अदालत को आगे भी सहयोग करने का विश्वास दिलाया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऐसे ही नेता की जरूरत…योगी यूथ ब्रिगेड ने उतारी राघव चड्ढा की आरती
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।