UP Top News Today: दिल्ली पुलिस ने पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से टीम ने पडरौना के छावनी स्थित राइनी मोहल्ले से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था। केजीएमयू परिसर में छह मजारों को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन मजार के प्रबंधकों को दो बार नोटिस भेजकर जमीन से जुड़े दस्तावेज और कानूनी स्वामित्व के सुबूत मांगे थे। लेकिन अब तक एक को छोड़ बाकी किसी ने भी मजार को लेकर कागजात नहीं पेश कर पाए हैं।
5 Apr 2026, 02:33:15 PM IST
गुड न्यूज: यूपी के इन दो जिलों के बीच नए रेल लाइन रूट पर कवायद शुरू, FSL को मिली मंजूरी
इस नई रेल परियोजना के लिए 2016 के रेल बजट में मंजूरी दी गई थी। तब से 2025 तक इस प्रोजेक्ट को जिंदा रखने के लिए हर साल एक हजार का बजट आवंटित किया जाता रहा। अब जाकर इस परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए काम शुरू हो गया है। बोर्ड ने 64 किमी लंबी लाइन के लिए फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दे दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गुड न्यूज: यूपी के इन दो जिलों के बीच नए रेल लाइन रूट पर कवायद शुरू, FSL को मिली मंजूरी
5 Apr 2026, 02:15:41 PM IST
पुलिस की शह पर चल रहा था सेक्स रैकेट; चौकी इंचार्ज सस्पेंड, रडार पर कानपुर के 18 होटल
कानपुर सेक्स रैकेट मामले में सीसामऊ चौकी इंचार्ज नितिन यादव को निलंबित कर दिया है। चौकी इंचार्ज पर आरोप है कि उन्हें सेक्स रैकेट संचालन की पूरी जानकारी थी लेकिन वह सूचना दबाए रहे। पुलिस आयुक्त के आदेश पर यह कार्रवाई की गई। एसआई के साथ ही कई और पुलिसकर्मियों के तार भी रैकेट से जुड़ रहे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पुलिस की शह पर चल रहा था सेक्स रैकेट; चौकी इंचार्ज सस्पेंड, रडार पर कानपुर के 18 होटल
5 Apr 2026, 02:07:02 PM IST
तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराई, दो की मौत, चार घायल
बलरामपुर में तुलसीपुर थाना क्षेत्र में शनिवार रात करीब डेढ़ बजे चायपुरवा गांव पास हुए सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चयपुरवा के पास स्थित पेट्रोल पंप के निकट हुआ। बताया जा रहा है कि आई-टेन कार तेज गति से जा रही थी, तभी कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया के से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।
5 Apr 2026, 02:06:15 PM IST
दामाद पसंद नहीं है, बेटी नहीं भेजूंगा...शादी के बाद विदाई के समय पलटा बाप
मुरादाबाद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां शादी के बाद दुल्हन के पिता ने बेटी की विदाई करने से ही इनकार कर दिया। यहां तक कि साफ लहजे में कह दिया कि उन्हें दूल्हा पसंद नहीं है। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं, दूल्हे को भी बिन दुल्हन वापस लौटना पड़ा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दामाद पसंद नहीं है, बेटी नहीं भेजूंगा...शादी के बाद विदाई के समय पलटा बाप
5 Apr 2026, 02:00:29 PM IST
अमेठी की प्रकाश गैस एजेंसी के संचालक पर केस दर्ज
गैस संकट के बीच लगातार उपभोक्ताओं को गैस आपूर्ति में फेल साबित हो रहे अमेठी कस्बे में स्थित प्रकाश गैस एजेंसी पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार को पूर्ति विभाग द्वारा की गई जांच में भारी अनियमितता पाए जाने पर डीएम की अनुमति के बाद पूर्ति निरीक्षक ने एजेंसी संचालक के विरुद्ध अमेठी कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं प्रकाश गैस एजेंसी पर मौजूद मिले गैस सिलेंडरों को राजाराम गैस एजेंसी बारामासी के सुपुर्द कर दिया गया है।
5 Apr 2026, 02:00:06 PM IST
कोर्ट पहुंची सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना
अपने खिलाफ जारी जमानती वारंट को निरस्त कराने के लिए मशहूर डांसर सपना चौधरी शनिवार को लखनऊ की एक कोर्ट में हाज़िर हुईं। यहां पर प्रभारी एसीजेएम अनुपम दुबे ने सपना चौधरी पर 14 सौ रुपये का हर्जाना लगाते हुए जमानती वारंट को निरस्त कर दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कोर्ट पहुंची सपना चौधरी के खिलाफ जमानती वारंट निरस्त, भरना होगा इतना हर्जाना
5 Apr 2026, 01:54:48 PM IST
बिजली लाइन जोड़ने पोल पर चढ़े युवक की करंट से मौत
श्रावस्ती जिले के टेपरी गांव में रविवार को बिजली लाइन जोड़ने के लिए पोल पर चढ़ा युवक अचानक करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने खंभे के ऊपर से शव उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र में विगत एक माह से सीमावर्ती गाँवो में विद्युत पोल लगाकर नई लाइन बिछाई जा रही हैं। रविवार को क्षेत्र के ग्राम पंचायत लालबोझा दरवेश गांव के मजरा टेपरी गांव में नई लाइन में सप्लाई देने के लिए उसे पुराने हाइटेंशन लाइन से जोड़ा जा रहा था।
5 Apr 2026, 01:54:31 PM IST
इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं; इंसेफ्लाइटिस का अंत हुआ, CM योगी की अभिभावकों से खास अपील
विश्व स्वास्थ्य दिवस से पहले सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को पाती लिखी है। जिसमें अभिभावकों से खास अपील की है। योगी ने लिखा कि 9 वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति दयनीय थी। हमारी सरकार को सेवा का अवसर मिला, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के अभिशाप जापानी इंसेफेलाइटिस का अंत हुआ।
पूरी खबर यहां पढ़ें: इलाज के लिए जमीन बेचने की जरूरत नहीं; इंसेफ्लाइटिस का अंत हुआ, CM योगी की अभिभावकों से खास अपील
5 Apr 2026, 01:48:15 PM IST
ईरान युद्ध में फंसा उमरी निवासी युवक सोमवार पहुंचेगा दिल्ली
गोण्डा क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुकुंदपुर पूरे भाटन पुरवा निवासी जय किशन सिंह उर्फ पिंकू सिंह, जो लगभग एक वर्ष पूर्व रोजगार के सिलसिले में ईरान गए थे। ईरान - अमेरिका युद्ध के कारण ईरान में फंसे हुए थे। विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप से अब सकुशल स्वदेश लौट रहे हैं। सोमवार को दिल्ली पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
बताया जाता है कि पिंकू सिंह की पत्नी ने उनके सुरक्षित वापसी के लिए स्थानीय समाजसेवी एवं प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह से गुहार लगाई। इसके बाद धर्मवीर सिंह ने लगातार एक सप्ताह तक प्रयास करते हुए विदेश राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह से संपर्क साधा और पूरे मामले से अवगत कराया। मंत्री द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई गई। मंत्री के निर्देश पर विदेश मंत्रालय से जुड़े सौरभ सिंह से संपर्क स्थापित किया गया।
5 Apr 2026, 01:47:36 PM IST
योगी यूथ ब्रिगेड ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, तस्वीर पूजकर बोले- देश को ऐसे ही नेता की जरूरत
योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के समर्थन में उनकी तस्वीर की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राघव चड्ढा को ईमानदार और जनहितैषी नेता बताते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।
पूरी खबर यहां पढ़ें: योगी यूथ ब्रिगेड ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, तस्वीर पूजकर बोले- देश को ऐसे ही नेता की जरूरत
5 Apr 2026, 01:34:58 PM IST
देवबंद के सर्राफ कारोबारी से मेरठ के घंटाघर पर 12 लाख का बैग उड़ाया
मेरठ के सहारनपुर के देवबंद निवासी सर्राफ कारोबारी अनिल गुप्ता से शहर के व्यस्त घंटाघर क्षेत्र में 12 लाख रुपये से भरा बैग पार किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से सर्राफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची देहलीगेट थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अन्य कारोबारी थाने पहुंच गए।
5 Apr 2026, 01:33:01 PM IST
रेलकर्मी ने ही रेल इंजन से चोरी कर लिया 450 लीटर डीजल; लोको पायलट की शिकायत पर खुलासा
पूछताछ में राहुल ने स्वीकार किया कि उसने गांव निवासी दो भाइयों विपिन और नितिन के साथ मिलकर चोरी की थी। आरोपी विपिन गुमथल स्टेशन पर ही प्राइवेट टिकट बेचने का काम करता है। इन तीनों ने मिलकर इंजन से डीजल निकालकर उसे केन में भरा और घर में छिपा दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रेलकर्मी ने ही रेल इंजन से चोरी कर लिया 450 लीटर डीजल; लोको पायलट की शिकायत पर खुलासा
5 Apr 2026, 01:24:40 PM IST
वजीरगंज में टूटे खंभे , ट्रांसफार्मर भी खंभे के साथ भूमि पर गिरा
गोण्डा में शनिवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। 33 हजार केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जिससे कई गांव अंधेरे में डूब गए। आंधी के चलते डुमरियाडीह उपकेंद्र के मझगवां फीडर अंतर्गत हड़हवा गांव के पास पांच बिजली के खंभे टूट गए और ट्रांसफार्मर जमीन पर गिर गया।
वहीं बनकसिया गांव में भी पांच खंभे धराशायी हो गए। इसके अलावा वजीरगंज उपकेंद्र के चंदापुर, ओझापुरवा, कोडंर और मझारा क्षेत्रों के साथ-साथ मोहनपुर उपकेंद्र के धनेश्वरपुर में भी खंभों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर 33 हजार लाइन पर पेड़ों की डाल गिरने से लाइन पूरी तरह ब्रेकडाउन हो गई।
5 Apr 2026, 01:24:22 PM IST
प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला
देवरिया में प्रेम-प्रसंग में एक दलित किशोरी की चाकू से गोदने के बाद गला रेत कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। रविवार की रात प्रेमी ने अपने एक दोस्त के साथ मिल कर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस प्रेमी और उसके दोस्त के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेम प्रसंग में शोहदे ने दोस्तों के साथ मिलकर दलित युवती का पीटा, फिर चाकू से रेत दिया गला
5 Apr 2026, 01:23:15 PM IST
कहर बरपा गया भीषण तूफान, पेड़ के नीचे दबकर गाय-भैंस की मौत, किसान चोटिल
रायबरेली क्षेत्र में शनिवार की देर शाम आया तीव्रतम तूफान किसानों पर कहर बरष गया। पेड़ के नीचे दबकर एक किसान की पालतू भैंस और एक किसान की गाय की मौत हो गई। छप्पर के नीचे दबने से एक किसान का पैर टूट गया।
क्षेत्र के गहराखेड़ा मजरे धुराई गांव में तेज तूफान के दौरान नीम का एक विशालकाय पेड़ जड़ से उखड़ गया। पेड़ के नीचे बंधी किसान भीखा पुत्र प्रभु की पालतू भैंस गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिससे भैंस की मौत हो गई। मदनापुर मजरे धुराई गांव के किसान सुखदीन पुत्र रामनरायन की गाय गूलर के पेड़ के नीचे बंधी थी, तभी अचानक तेज तूफान आने से पेड़ उखड़ कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर गाय की मौत हो गई।
5 Apr 2026, 01:22:50 PM IST
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कार्यकर्ताओं संग किया रात्रि विश्राम, योग के बाद चाय पर चर्चा
महराजगंज में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज प्रवास के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ रात्रि विश्राम कर संगठनात्मक संवाद को नई दिशा दी। सदर विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी स्थित बाला जी महाविद्यालय परिसर में आयोजित प्रशिक्षण अभियान के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच रहकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का संदेश दिया।
रात्रि विश्राम के बाद रविवार पसुबह उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक योग किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का समग्र विज्ञान है। सामूहिक योग के दौरान कार्यकर्ताओं में ऊर्जा, अनुशासन और आत्मिक शांति माहौल दिखा।
5 Apr 2026, 01:22:31 PM IST
ट्रक के फर्जी नंबरों से पार हो रहे टोल, दो महीने में आठ करोड़ से अधिक की चपत
गिट्टी, बालू और मौरंग लदे ट्रकों को फर्जी नंबर से टोल प्लाजा पार कराने के लिए सक्रिय गिरोह ने टोल प्लाजा कर्मियों की मिलीभगत से दो महीने में आठ करोड़ रुपये से भी अधिक के राजस्व की चपत लगा दी। फर्जी नंबर पर टोल पास करने में ओवरलोड ट्रक 500 से 700 रुपये की रसीद कटा कर निकल जाते हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: ट्रक के फर्जी नंबरों से पार हो रहे टोल, दो महीने में आठ करोड़ से अधिक की चपत
5 Apr 2026, 01:05:27 PM IST
आधी में मकान पर गिरा पेड, बाल - बाल बचा परिवार
बभनजोत विकासखंड में शनिवार रात आई आंधी के झोकों से बकुई खुर्द गांव मे एक पेड जड़ से ऊखड गया और बगल स्थित रोहित कुमार के मकान पर जा गिरा। इस दौरान घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस हादसे में फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है। मकान में दरारें जरूर पड़ गयी हैं। आंधी पानी के प्रभाव से बिजली भी गुल हो गई। जिसको लेकर सुबह से विभागीय कर्मी पूरी मुस्तैदी से जुटे हुए है।
इस दौरान रसूलपुर खान निवासी दान बहादुर के घर शादी में लगा टेंट हवा के दबाव में पूरी तरह उखड गया जबतक लोग कुछ करते हवा में उडकर दूर जा गिरा। हालांकि इस दौरान कोई बडा हादसा नही हुआ। तूफान शान्त होने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली।
5 Apr 2026, 01:04:55 PM IST
पेट में लग गई... रील बनवा रहे 12वीं के छात्र की गोली लगने से मौत, वीडियो आया सामने
लखीमपुर में तमंचा लेकर रील बनवा रहे 12वीं के छात्र से अचानक गोली चल गई। गोली छात्र के पेट में लगी। चिल्लाते हुए वो गिर गया। उसने दोनों हाथों से घाव को दबाकर खून रोकने की कोशिश की। हालत बिगड़ते देख साथियों ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन छात्र की मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पेट में लग गई... रील बनवा रहे 12वीं के छात्र की गोली लगने से मौत, वीडियो आया सामने
5 Apr 2026, 01:03:59 PM IST
तेज आंधी में पीपल का पेड़ घर पर गिरा, मां बेटे दबे
बहराइच में तेज रफ्तार चक्रवितिय आंधी व बारिश के दौरान शनिवार शाम रमपुरवा गांव में लगभग दस दशक साल पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभरा कर एक मकान और बगल से गुजर रहे रास्ते पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज के साथ आसपास हड़कंप मच गया। धराशाई मकान के मलबे में मां बेटे दब ग ए। जिसके चलते गांव में अफरातफरी मच गई।
पुलिस व राजस्व महकमे की टीम पहुंची।आनन फानन में हाइड्रा के जरिए कड़ी मशक्कत व सावधानी से मलबा हटा कर घायल मां बेटे निकाले जाने पर प्रशासनिक अमले व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। आनन फानन में घायलों को रमपुरवा सीएचसी पर लाया गया।
5 Apr 2026, 12:44:02 PM IST
कलर प्रिंटर से नकली नोटों की छपाई; 500 के 23 नोट मिले, बहराइच में फेक करेंसी गैंग
यूपी के बहराइच में पुलिस ने नकली नोट छापने वाले गैंग का खुलासा किया है। इस मामले में 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से कलर प्रिंटर और 500 के 23 नोट बरामद किए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कलर प्रिंटर से नकली नोटों की छपाई; 500 के 23 नोट मिले, बहराइच में फेक करेंसी गैंग
5 Apr 2026, 12:43:12 PM IST
आठ माह का मनादेय अटका, मंत्री आवास पर धरने पर बैठे रोजगार सेवक
महराजगंज में आठ माह से मानदेय न मिलने से परेशान ग्राम रोजगार सेवकों का गुस्सा रविवार को खुलकर सामने आ गया। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री-प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पंकज चौधरी के आवास पर पहुंचे रोजगार सेवक जमीन पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। जिलाध्यक्ष ब्रह्मानन्द के नेतृत्व में रोजगार सेवकों ने अपनी पीड़ा बयां करते हुए केंदीय वित्त राज्य मंत्री को छह सूत्रीय मांग पत्र सौंपा।
रोजगार सेवकों ने कहना है कि उन्हें मात्र 7788 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, वह भी अगस्त 2025 से अब तक नहीं दिया गया है। ऐसे में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल हो गया है।
5 Apr 2026, 12:38:36 PM IST
हिंदू युवाओं को ढाल बनाकर रची जा रही थी गजवा-ए-हिंद की साजिश, यूपी ATS ने पाक को किया बेनकाब
हैंडलर्स ने शाकिब को चेतावनी दी थी कि यदि भारत इस बार कोई ऑपरेशन करने की कोशिश करता है, तो हमें तैयार रहना होगा। इस साजिश के तहत शाकिब ने विकास और लोकेश नाम के दो हिंदू युवाओं को लालच देकर मॉड्यूल में शामिल किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: हिंदू युवाओं को ढाल बनाकर रची जा रही थी गजवा-ए-हिंद की साजिश, यूपी ATS ने पाक को किया बेनकाब
5 Apr 2026, 12:27:35 PM IST
VIDEO: बेटी के जन्म पर ग्रैंड वेलकम, ढोल-नगाड़े और काफिले के साथ घर आई नन्ही मेहमान
बेटियों को बोझ समझने की सोच पर एक परिवार ने करारी चोट की है। बेटी के जन्म का ऐसा जश्न मनाया कि लोग देखते रह गए। जच्चा-बच्चा के निजी अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सजी हुई गाड़ियों के काफिले के आगे-आगे डीजे और ढोल-नंगाड़े बजाते हुए घर ले जाया गया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: VIDEO: बेटी के जन्म पर ग्रैंड वेलकम, ढोल-नगाड़े और काफिले के साथ घर आई नन्ही मेहमान
5 Apr 2026, 12:21:02 PM IST
आतंकी बोला था; बड़ी घटना करो तो मिलेगी रकम, बिजनौर पिकअप अग्निकांड के तार पाकिस्तान से जुड़े
बिजनौर में जलाई गई पिकअप का वीडियो टेलीग्राम के माध्यम से पाकिस्तान में बैठे हैंडलर अबुबकर तक गया था। जिसे देखकर उसने कड़ी नाराजगी जताते हुए इसे बेहद छोटी घटना बताया था। कहा था कि और बड़ी घटना करो, तब रकम मिलेगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आतंकी बोला था; बड़ी घटना करो तो मिलेगी रकम, बिजनौर पिकअप अग्निकांड के तार पाकिस्तान से जुड़े
5 Apr 2026, 12:15:42 PM IST
रामनगरी में रामायण टीका की 200 वर्ष पुरानी पांडुलिपि मिली, किया जाएगा संरक्षण
अयोध्या राम मंदिर के दूसरे तल पर रामायण की प्राचीन पांडुलिपियों के संरक्षण व संग्रहण की योजना के अन्तर्गत अब दूसरी पांडुलिपि भी शीघ्र राम मंदिर की शोभा बढ़ाएगी। यह पांडुलिपि अयोध्या जनपद में ही सुलभ हुई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रामनगरी में रामायण टीका की 200 वर्ष पुरानी पांडुलिपि मिली, किया जाएगा संरक्षण
5 Apr 2026, 12:11:21 PM IST
KGMU की जमीन पर बनी मजारों पर चलेगा बुलडोजर? प्रबंधन नहीं दिखा पाया कागजात
केजीएमयू परिसर में छह मजारों को हटाने का रास्ता साफ हो गया है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इन मजार के प्रबंधकों को दो बार नोटिस भेजकर जमीन से जुड़े दस्तावेज और कानूनी स्वामित्व के सुबूत मांगे थे। लेकिन अब तक एक को छोड़ बाकी किसी ने भी मजार को लेकर कागजात नहीं पेश कर पाए हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: KGMU की जमीन पर बनी मजारों पर चलेगा बुलडोजर? प्रबंधन नहीं दिखा पाया कागजात
5 Apr 2026, 12:02:10 PM IST
शातिर बदमाश को पकड़ने पर पुलिस टीम पर हमला, पांच घायल
बहराइच शहर के किला महाजनी मोहल्ले में शनिवार देर रात नगर कोतवाली पुलिस ने जानलेवा हमले में वांछित शातिर बदमाश पकड़ने गई पुलिस पर उसके परिजनों ने हमला कर दिया। दरोगा सहित पांच पुलिस कर्मी घायल हुए हैं। बदमाश को छुड़ा ले गए। बदमाश फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। पीड़ित दरोगा ने छह से अधिक को नामजद कर केस दर्ज किया गया है।
नगर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक विशेष सिंह एक जानलेवा हमले के प्रकरण में शातिर बदमाश बरकतउल्ला उर्फ डोकोमो को पकड़ने उसके घर दबिश पर गए थे। उसे धर दबोचा।
5 Apr 2026, 11:46:02 AM IST
लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला
दिल्ली पुलिस ने पडरौना कोतवाल ओमप्रकाश तिवारी के सहयोग से टीम ने पडरौना के छावनी स्थित राइनी मोहल्ले से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल अपराधी रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स जैसे टेलीग्राम, सिग्नल और इंस्टाग्राम के माध्यम से पाकिस्तानी हैंडलर्स के लगातार संपर्क में था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ के बाद कुशीनगर से ISIS का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; बम बनाने का सामान और जेहादी साहित्य मिला
5 Apr 2026, 11:28:35 AM IST
VIDEO: पोते ने बिना हैंडब्रेक लगाए खड़ी कर दी थार, लुढ़कते हुए दादी को कुचला
फर्रुखाबाद में हैंड ब्रेक न लगने से अचानक बैक हुई थार ने एक वृद्ध महिला को कुचल डाला। घर का मुख्य गेट बंद करते समय वह बैक होती कार की चपेट में आई और रोड पार कर बाउंड्रीवाल से जा टकराई। आनन-फानन परिजन दौड़े। जब तक अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: VIDEO: पोते ने बिना हैंडब्रेक लगाए खड़ी कर दी थार, लुढ़कते हुए दादी को कुचला
5 Apr 2026, 11:11:29 AM IST
मैंने स्टेशन पर बम लगा दिया....पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए पति ने किया बड़ा कांड
हैलो कंट्रोल रूम, मैंने चारबाग स्टेशन और एयरपोर्ट पर बम लगा दिया है। कुछ ही देर में दोनों उड़ जाएंगे... यह धमकी भरा फोन शुक्रवार की शाम को 1090 पर आया। जबकि एयरपोर्ट के लिए मेल किया गया। फोन और मेल आते ही हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मैंने स्टेशन पर बम लगा दिया....पत्नी के दोस्त को फंसाने के लिए पति ने किया बड़ा कांड
5 Apr 2026, 10:43:13 AM IST
कानपुर में कुदरत का कहर, आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और चालक की दर्दनाक मौत
कानपुर में आंधी संग आई बारिश ने जमकर तांडव मचाया। मकड़ीखेड़ा की जमुना देवी दो बेटियों ज्योत्सना और राजकुमारी के साथ कुलवंती हॉस्पिटल गईं थीं। वहां से बाहर आकर बारिश में ऑटो में बैठी थीं। तभी अचानक पेड़ गिरा और सभी दब गए। इस हादसे में महिला और चालक की मौत हो गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कानपुर में कुदरत का कहर, आंधी-बारिश में ऑटो पर गिरा पेड़, महिला और चालक की दर्दनाक मौत
5 Apr 2026, 10:30:40 AM IST
पिकअप जलाने पर आतंकियों से बड़ी घटना करने का हुआ सौदा, 12 कार शोरूम में लगानी थी आग
बिजनौर में चार मार्च को पिकअप में आग लगाकर उसका वीडियो टेलीग्राम पर साझा किए जाने की घटना की तह तक पहुंचने के लिए जांच एजेंसियों ने नए सिरे से अपनी छानबीन शुरू की है। लखनऊ में शुक्रवार को चार संदिग्ध आतंकियों के पकड़े जाने के बाद संदिग्धों की निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पिकअप जलाने पर आतंकियों से बड़ी घटना करने का हुआ सौदा, 12 कार शोरूम में लगानी थी आग
5 Apr 2026, 10:30:07 AM IST
रोडवेज बस ने ट्रक में पीछे से मारी टक्कर, बाल बाल बचे यात्री
बहराइच में शनिवार की रात करीब 11:00 बजे लखनऊ की ओर से आ रही कैसरबाग डिपो की एक रोडवेज बस ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें यात्री बाल बाल बचे। ट्रक का पीछे और बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों के अनुसार बस चालक असंतुलित तरीके से बस चला रहा था।
बस में सवार लोगों ने बाराबंकी से ही चालक को कई बार गाड़ी धीमी चलाने की चेतावनी दी, लेकिन उसने किसी की बात नहीं मानी। देहात कोतवाली क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर कीर्तनपुर के पास राजू ढाबा के सामने रोडवेज बस ने आगे चल रहे एक अज्ञात ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
5 Apr 2026, 10:29:37 AM IST
प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, रिजल्ट लेने गई छात्रा से की छेड़छाड़, जबरन कपड़े उतारने की कोशिश
हापुड़ के एक प्राइवेट स्कूल में शनिवार को शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां, स्कूल में रिजल्ट लेने पहुंची कक्षा सात की छात्रा को प्रधानाचार्य ने अपने कक्ष में बुलाया और आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए जबरन कपड़े उतारने का प्रयास किया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रिंसिपल की शर्मनाक करतूत, रिजल्ट लेने गई छात्रा से की छेड़छाड़, जबरन कपड़े उतारने की कोशिश
5 Apr 2026, 10:13:16 AM IST
UP Weather: आंधी-बारिश से मौसम बदला और गिरा पारा, तेज हवा संग आज फिर बरसेंगे बादल
मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 26 जिलों के लिए आंधी-बारिश के साथ ओले और बिजली गिरने का ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है। उत्तरी पाकिस्तान से आए पश्चिमी विक्षोभ ने शनिवार को कानपुर, बुंदेलखंड, बृज मंडल और सेंट्रल यूपी के कई जिलों में कहर बरपाया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: आंधी-बारिश से मौसम बदला और गिरा पारा, तेज हवा संग आज फिर बरसेंगे बादल
5 Apr 2026, 10:12:31 AM IST
आंधी पानी से खेती को नुकसान, बिजली गुल
सुलतानपुर में आंधी के कारण खेतों में काटकर रखी गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। शहर समेत गांव में बिजली आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित हुई है। रविवार 5 अप्रैल की रात के लिए विशेष चेतावनी भी जारी की थी। पूर्वानुमान के अनुसार, आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक की संभावना है।
रात के समय 30-40 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की उम्मीद है, जिसकी झोंकों की गति 50 किमी/घंटा तक जा सकती है। लोगों को संभावित बिजली गिरने और तेज हवाओं को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
5 Apr 2026, 10:11:04 AM IST
CM योगी आज इस शहर को देंगे सौगात, विरासत व विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गोरखपुर में आजादी से जुड़ी स्मृतियों की विरासत और एक परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इससे पहले शनिवार को भी महापौर डॉ. मंगलेश कुमार श्रीवास्तव एवं नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने तैयारियों का जायजा लिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: CM योगी आज इस शहर को देंगे सौगात, विरासत व विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास
5 Apr 2026, 10:10:25 AM IST
हलफनामे में अधीनस्थ लिखने पर भड़का हाईकोर्ट, कुशीनगर एसपी से मांगा जवाब
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कुशीनगर एसपी के हलफनामे की भाषा पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने इसे विरोधाभासी और अपमानजनक मानते हुए एक सप्ताह के भीतर व्यक्तिगत हलफनामा के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: हलफनामे में अधीनस्थ लिखने पर भड़का हाईकोर्ट, कुशीनगर एसपी से मांगा जवाब