Yogi Youth Brigade performed Aarti of Raghav Chadha photo योगी यूथ ब्रिगेड ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, तस्वीर पूजकर बोले- देश को ऐसे ही नेता की जरूरत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

योगी यूथ ब्रिगेड ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, तस्वीर पूजकर बोले- देश को ऐसे ही नेता की जरूरत

योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के समर्थन में उनकी तस्वीर की आरती उतारकर पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने राघव चड्ढा को ईमानदार और जनहितैषी नेता बताते हुए उनकी लंबी उम्र की कामना की।

Sun, 5 April 2026 01:07 PMPawan Kumar Sharma लाइव हिन्दुस्तान, आगरा
share
योगी यूथ ब्रिगेड ने उतारी राघव चड्ढा की आरती, तस्वीर पूजकर बोले- देश को ऐसे ही नेता की जरूरत

UP News: योगी यूथ ब्रिगेड यूपी के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की तस्वीर की फोटो की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि आज देश को राघव चड्ढा जैसे जनप्रतिनिधियों और नेताओं की जरूरत है। ऐसे ईमानदार नेता बहुत कम संख्या में देखने को मिलते हैं। इसी कारण हमने आज तस्वीर के समक्ष उनकी पूजा-अर्चना की, तिलक किया और उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना भगवान से की।

उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति गरीबों, मध्यमवर्गीय परिवारों और आम जनता के हित की आवाज उठाता है, वह सदैव पूजनीय और वंदनीय होता है। अन्य जनप्रतिनिधियों को भी राघव चड्ढा जैसे नेताओं से सीख लेने की आवश्यकता है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस पार्टी का नाम ‘आम आदमी पार्टी’ है, वही आम आदमी की आवाज उठाने वाले राघव चड्ढा पर कार्रवाई कर रही है। यह दर्शाता है कि पार्टी आम जनता को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि वह खुले मंच से आम आदमी पार्टी और उसके कुछ नेताओं का विरोध करते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'ये छोटा सा ट्रेलर...पिक्चर अभी बाकी'; राघव चड्ढा का नए वीडियो से AAP पर पलटवार

कुंवर अजय कुमार ने कहा कि वह राघव चड्ढा का समर्थन करते हैं और जल्द ही उनसे व्यक्तिगत रूप से मिलकर समर्थन देंगे। उन्होंने जनता से भी आह्वान किया कि ऐसे नेताओं का साथ दें और उन्हें अकेला न छोड़ें। आरोप लगाया कि आज टैक्स के नाम पर मध्यमवर्गीय परिवारों और मजदूरों का शोषण हो रहा है। निजी अस्पतालों और निजी स्कूलों द्वारा भी लोगों से अधिक वसूली की जा रही है। इन सभी मुद्दों को राघव चड्ढा समय-समय पर उठाते रहे हैं, और उनके खिलाफ कार्रवाई करना निंदनीय है। अंत में उन्होंने कहा कि राघव चड्ढा जैसे नेता देश के लिए जरूरी हैं और वे उनके लिए पूजनीय एवं वंदनीय हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्ञानेश कुमार को हटाने वाले प्रस्ताव पर क्यों नहीं किए साइन, राघव ने बता दी वजह

राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटाया

दरअसल, आम आदमी पार्टी ने बीते गुरुवार को सांसद राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया। पार्टी ने उनके स्थान पर पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को नियुक्त किया। चड्ढा पंजाब से ही राज्यसभा सांसद हैं।

यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ राघव चड्ढा के कथित मतभेदों को लेकर चर्चा जोरों पर थी। पार्टी नेताओं ने इस बात की पुष्टि की कि राज्यसभा सचिवालय को पत्र भेजा गया था, जिसमें उच्च सदन में पार्टी के उप-नेता पद से चड्ढा को हटाने का अनुरोध किया गया था। राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के सदन के नेता संजय सिंह ने पत्रकारों से कहा, राज्यसभा सचिवालय को पार्टी के इस फैसले से अवगत करा दिया गया है। हालाकि आप नेताओं ने उन दावों को खारिज किया कि चड्ढा को पार्टी सांसदों के कोटे के तहत राज्यसभा में बोलने से रोका जा रहा था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।